How To Solve Our Problem

जब तेज हवा चलती है तो मैं आराम से सोता हूं- I sleep comfortably when the wind blows

पुराने समय की बात है, जब आंधी तूफान आना बहुत सामान्य बात हुआ करती थी। उत्तर भारत में एक किसान रहता था, जिसे अपने खेत में काम करने वाले मजदूर की जरूरत थी। उसका खेत एक ऐसी जगह पर था जहां पर सबसे पहले आंधी तूफान का असर हुआ करता था। उसने बहुत से मजदूर किराए पर रखने की कोशिश की लेकिन सभी ने वहां की परेशानी देखकर काम करने से इनकार कर दिया। How To Solve Our Problem

English Point
Learn Spoken English Easily

फिर किसान ने एक न्यूज पेपर में विज्ञापन दिया कि खेत में काम करने वाले मजदूर की जरूरत है। किसान से मिलने कई  लोग  आये,  लेकिन  जो भी  उस  जगह  के  बारे  में  सुनता, वो काम  करने  से  मना   कर  देता। आखरी में एक मजदूर आदमी उसे मिला, जो उसके खेत पर काम करने को तैयार था लेकिन उसकी एक शर्त थी।

जब किसान ने उससे शर्त पूछी तो उसने कहा कि जनाब, जब तेज हवा चलती है तो मैं आराम से सोता हूं। यदि आप मेरी यह शर्त मानने को तैयार हो तो मैं आपके यहां काम करने को उपस्थित हूं। How To Solve Our Problem

किसान को उसकी शर्त कुछ ज्यादा समझ में नहीं आई किंतु चूंकि उसे कोई काम करने वाला नहीं मिल रहा था तो उसने उसकी शर्त मान ली और वह आदमी उसके साथ खेतों पर काम करने आ गया। ब्रूस ली-Bruce Lee के प्रेणादायक विचार

वह मजदूर बहुत मेहनती था। वह  सुबह  से  शाम  तक  खेतों  में  मेहनत करता। किसान उसके काम से बहुत संतुष्ट था। फसल पक चुकी थी और काटी जा रही  थी और बस एक दिन आंधी तूफान आने का अंदेशा होने लगा। किसान समझ गया कि आज रात तूफान आएगा। वह किसान रात को तेजी  से  उठा। हाथ  में  टॉर्च ली और मजदूर  के  घर  की  तरफ भागा।

किसान ने तेज आवाज में मजदूर को कहा कि जल्दी उठो तूफान आ रहा है। इससे पहले कि हमारी फसल बर्बाद हो जाए, उसे संभाल लो।

वह मजदूर बड़े आराम से बोला कि मैंने पहले ही शर्त बता दी थी कि जब तेज हवा चलती है तो मैं आराम से सोता हूं।

यह  सुन  किसान  का  गुस्सा  सातवें  आसमान  पर  पहुँच  गया। उसके मन  में आया  कि उस  मजदूर  को  गोली  मार  दे। पर  अभी  वो आने  वाले  खतरे  से चीजों को बचाना चाहता था। इसलिए अपने खेतों की तरफ दौड़ा। How To Solve Our Problem आचार्य चाणक्य (विष्णु गुप्त) के अनमोल विचार

जब वह खेतों में पहुंचा तो उसे आश्चर्य हुआ कि वहां कोई फसल नहीं थी फिर उसने फसल रखने की जगह पर जाकर देखा तो उसे पता चला कि फसल के बंडल बनाकर मजदूर पहले ही वहां रख चुका था। उसने जानवरों को भी पहले ही सुरक्षित स्थानों पर बांध दिया था और उनके खाने-पीने का इंतजाम भी कर दिया था। आंधी तूफान आने से पहले ही वह सभी चीजों को सुरक्षित कर चुका था। 

किसान को मजदूर वाली शर्त अब जाकर समझ में आई  कि जब भी तेज हवा चलती है तो मैं आराम से सोता हूं। दोस्तों, हमारे जीवन में भी कभी भी कोई समस्या आ सकती है लेकिन समझदार इंसान सिर्फ वही होता है जो आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए पहले से ही इंतजाम करके रखता है। यदि हम पहले से ही तैयारी रखेंगे तो मुसीबत  आने  पर भी चैन  से सो सकेंगे। जैसे कि हर महीने बचत करने वाला व्यक्ति पैसे की ज़रुरत पड़ने पर निश्चिंत रह सकता है। यदि कोई विद्यार्थी शुरू से पढ़ाई करे तो परीक्षा के समय वह आराम से रह सकता है। How To Solve Our Problem

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Solve Our Problem

  1. भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार
  2. लियो टॉलस्टॉय-Leo Tolstoy के अनोखे थॉट्स
  3. पाणिनी और शिक्षा की रेखा
  4. महान अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की कहानी
  5. Story of Real Devotion Can Change Your Life-सच्चा समर्पण
  6. Nick Vujicic-बिना हाथ पैरों के जीती जिंदगी की जंग
  7. मीडिया रानी ओपरा विनफ्रे सच्ची कहानी-Oprah Winfrey
  8. ग्रेट एथलीट उसैन बोल्ट की सीखने लायक 8 बातें Usain Bolt
  9. 20 साल की उम्र वालों के लिए 8 कड़वी सच्चाई 8 Tips
  10. कोई सच्चा दोस्त क्यों नहीं मिलता How To Find True Friend 04 Tips
  11. स्वामी विवेकानंद जी के सफलता पाने के 5 मूल मंत्र
  12. बच्चों की 4 समस्याओंं का हल How To Solve Child Problem
  13. मुनीबा मजारी-Iron Lady Of Pakistan How To Face Problem
  14. टॉपर बनना है ऐसे पढ़ो How to Study To Be a Topper 05 Tips
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
1 दिन की कीमत How to Spend Our Days
दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *