
सोचने का ढंग कमाल है- Way of thinking is awesome
इस दुनिया में तरह तरह के लोग हैं और उनका सोचने का ढंग तो कमाल ही है। अब इस कहानी में ही देखो। एक आदमी हमेशा की तरह अपने फेवरेट सलून पर दाढ़ी बनवाने गया। आप तो जानते ही हो कि दाढ़ी बनाने वाला हमारे साथ कितने तरह की बातें करता है। How To Know God Moral Story

यहां पर भी दोनों के बीच देश की विदेश नीति, फिल्में, भारतीय संस्कृति और तरह-तरह की विपत्तियों के बारे में बात होने लगी। उस आदमी ने कहा कि सब भगवान की माया है और इसमें हम कर ही क्या सकते हैं? इस तरह से दोनों के बीच अचानक भगवान् के अस्तित्व को लेकर बात होने लगी।
नाई ने कहा कि मैं तो भगवान के अस्तित्व में विश्वास नहीं करता। यदि भगवान होता तो यह कोरोना वायरस दुनिया में इतना कहर नहीं बरपा सकता था। कितने सारे लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कितने बच्चे अनाथ हो चुके हैं और कितने ही डॉक्टर भी मर चुके हैं। यदि भगवान होता तो क्या इन मासूम लोगों की जान लेने देता? How To Know God Moral Story रियल पैडमैन की कहानी Who Was Real Pad Man
उस आदमी को उस समय कोई उत्तर नहीं सूझा, इसलिए उसने बात आगे नहीं बढ़ाई और जब उसकी दाढ़ी बन गई तो वह सलून से बाहर निकल गया।
अभी वह बाहर निकला ही था कि उसे एक भिखारी नजर आया, जिसकी दाढ़ी मूछ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी और जिसने बहुत दिनों से कटिंग भी नहीं करवाई थी। वह आदमी तुरंत सलून में वापस घुस गया और नाई से कहने लगा कि आजकल इस दुनिया में सभी नाई खत्म हो गए हैं।
नाई ने यह सुनते ही कहा कि यह क्या बात कर रहे हो? मैं तो तुम्हारे सामने ही हूं। मैंने अभी तो तुम्हारी दाढ़ी बनाई है।
तब उस आदमी ने कहा कि नहीं, नहीं। इस दुनिया में कोई नाई नहीं है। यदि कोई नाई होता तो वह देखो उस भिखारी को उसकी दाढ़ी मूछ देखो और उसके लंबे लंबे बाल देखो।
अब नाई ने कहा कि इसमें कोई नाई क्या कर सकता है? यदि कोई दाड़ी कटिंग करवाने नाई के पास नहीं आए तो यह नहीं कह सकते कि दुनिया में कोई नाई है ही नहीं।
अब उस आदमी ने कहा कि तुम्हारी बात एकदम सही है। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को सुंदर बनाने के लिए तुम्हारे पास नहीं आए तो तुम उसे सुंदर कैसे बना सकते हो! यही बात भगवान के अस्तित्व पर भी लागू होती है। यदि हम भगवान के पास हमारे दु:ख दर्द लेकर नहीं जाए, उन्हें अपनी पीड़ा नहीं बताए तो इससे यह सिद्ध नहीं होता कि भगवान का अस्तित्व ही नहीं है। How To Know God Moral Story नए साल को सफल कैसे बनाएं How To Make New Year Successful
प्यारे दोस्तों आप स्वयं याद करके देखो कि आपने सच्चे मन से अपनी पीड़ा ईश्वर से कब शेयर की थी। यदि हम हमारे भगवान पर विश्वास ही नहीं करेंगे, उन्हें हमारी पीड़ा बताएंगे ही नहीं, तो वह हमारी पीड़ा ठीक कर देंगे उनसे यह उम्मीद कैसे की जा सकती है?
प्यारे दोस्तों प्रार्थना में बहुत शक्ति है। बड़े-बड़े काम प्रार्थना और विश्वास की शक्ति से किए जा सकते हैं। यदि आप भी सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करेंगे और अपने निर्धारित कार्य को विश्वास पूर्वक करेंगे, तो निश्चित ही आप सफलता के शिखर पर पहुंच जाएंगे। How To Know God Moral Story
यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Know God Moral Story
- गरीब रहना है तो यह गलती करते रहो।
- What are Basic Core Skills?
- What is willpower? इच्छा शक्ति क्या है?
- What is Commitment? वचनबद्धता क्या होती है?
- What is Struggle? संघर्ष क्या है?
- How to grab opportunity? अवसर कैसे पकड़े?
- इसके बगैर आप अमीर होकर भी गरीब रहोगे।
- 3 Stories Of Attitude एट्टीट्यूड की तीन कहानी
- Attitude-Story of Father And Son
- Relations and Story of King Midas
- What is patience? धैर्य क्या है?
- Empathy- Mahatma Gandhi समानुभूति- महात्मा गांधी
- Albert Einstein Special Story
- Life Value And Mahatma Buddha
- What is vision? विज़न क्या होता है?
- How to Develop Good Habits?
- Fear and its solution डर और उसका हल
- Story of Henry Ford-हेनरी फोर्ड
Good 100% true