How To Gain Possible Mindset 5 Tricks

ये 5 कदम और आपके लिए सबकुछ 100% संभव 

100% संभव दृष्टिकोण है। दुनिया के सबसे सफल 5% लोगों का माइंडसेट यदि आप समझने की कोशिश करें तो उसमें से यह 5 बिंदु निकल कर आते हैं जिन्हें यदि आप समझ ले और किसी भी कार्य को करने से पूर्व इन पांच बिंदुओं पर विचार करें तो वह कार्य 50% तो पहले ही सफल हो जाएगा और बचा हुआ आप कर ही देंगे यह 100% गारंटी है। How To Gain Possible Mindset 5 Tricks

INVENTOR OF LIGHT BULB

1. Everything is Possible सब कुछ संभव है।

ये 5% सफल लोग 100% मानते हैं कि सब कुछ संभव है और यह कैसे हैं यह अभी आप भी समझ जाएंगे और फिर मानने भी लग जाएंगे। आपके मन में जो कुछ भी करने का विचार आए, उन्हें दो श्रेणियों में विभाजित करें।  

पहले में रखें- ऐसे कार्य जो इस दुनिया के लिए जरूरी है और वे कार्य किए जाने चाहिए। ऐसे सभी कार्य 100% संभव है। क्योंकि वे इस दुनिया के लिए जरूरी है। जैसे- राइट ब्रदर्स का हवाई जहाज का निर्माण, जैसे- महान एडिसन द्वारा बल्ब का निर्माण या जॉन सोंक द्वारा पोलियो वैक्सीन का निर्माण।  

Learn English Easily
Learn Spoken English Easily

दूसरी श्रेणी में रखें- ऐसे कार्य जिन्हें करने की आवश्यकता नहीं है।

जब इन्हें करने की आवश्यकता ही नहीं है तो ये कार्य संभव है या नहीं इस पर विचार करने की आवश्यकता ही नहीं है। तो जब भी मन में कोई कार्य करने की इच्छा हो तो आपको सिर्फ इतना विचार करना है कि यह कार्य किस श्रेणी में आता है। क्या इसकी दुनिया को जरूरत है? या क्या इसकी मुझे जरूरत है? यदि जरूरत हो, तो फिर वह कार्य कितना ही मुश्किल हो, कितना भी कठिन लगे, वह संभव है। 100% संभव है। How To Gain Possible Mindset 5 Tricks

INVENTOR OF HELICOPTER

2. I can learn how to Succeed मैं सफल होना सीख सकता हूं।

अब जिस असंभव या कठिन लगने वाले कार्य को आपने जरूरी मानकर 100% संभव मान लिया है उस पर विचार करें। पुनः उन कार्यों को दो श्रेणी में विभाजित करें। 

पहला- क्या इस तरह का कार्य पहले भी कार्य किया गया है? अर्थात उस कार्य को किस तरह से किया जाता है हमारे पास उदाहरण उपलब्ध है। जैसे- अमीर कैसे बना जाता है, आईएएस कैसे बना जाता है, हवाई जहाज कैसे उड़ाते हैं, अंग्रेजी कैसे सीखते हैं। ये सभी कार्य जरूरी हैं और पहले भी बहुत लोगों द्वारा किए गए हैं। तो उन लोगों द्वारा किस तरह से इन्हें किया गया है, उनकी रणनीति, उनकी कार्यनीति सीख कर, यदि वही नीति, वही तरीका हम भी अपनाएं तो परिणाम लगभग समान ही आएंगे अर्थात जिन्होंने वे कार्य किए हैं उनसे हम सीख सकते हैं कि ये कैसे करें।

दूसरा- हम जो कार्य करना चाहते हैं उसे पहले किसी के भी द्वारा नहीं किया गया है। इसके लिए हमें तीसरे बिंदु को देखना होगा। How To Gain Possible Mindset 5 Tricks

आर्थिक स्वतंत्रता के लिए जरुरी 10 कदम

WRIGHT BROTHERS’ PLANE

3. I can find the way मैं रास्ता खोज सकता हूं।

अब यदि ऐसा कार्य है जो पहले किसी के भी द्वारा नहीं किया गया है इसलिए हमारे पास उदाहरण उपलब्ध नहीं है जैसे- राइट ब्रदर्स द्वारा जब हवाई जहाज का निर्माण किया जा रहा था तब उनके पास कोई उदाहरण उपलब्ध नहीं था। इसी तरह जब महान एडिसन द्वारा बल्ब के निर्माण की कोशिश की

जा रही थी तब उनके पास भी कोई उदाहरण उपलब्ध नहीं था जिसे वे कॉपी कर सके। जब लुइ पाश्चर ने रेबीज का वैक्सीन बनाया था तब भी कोई उदाहरण उनके पास उपलब्ध नहीं था। अब जरा सोचिए कि उस समय इन लोगों का माइंडसेट कैसा होगा? इन्होंने सोचा था कि यह कार्य दुनिया के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए 100% संभव है और इसलिए उन्होंने कहा कि हां मैं रास्ता ढूंढ सकता हूं। क्योंकि यह 100% संभव है। इसलिए रास्ता तो उपलब्ध होगा ही। बस मुझे ढूंढना ही तो है और उन्होंने ढूंढ लिया। इसीलिए वे सफल कहलाए। तो यदि आप भी कोई इस तरह का कार्य करने की कोशिश करते हैं

जिसे पहले कभी किसी के द्वारा नहीं किया गया है तो भी आप उसे कर सकते हैं। क्योंकि यदि वह कार्य जरूरी है तो रास्ता उपलब्ध होगा ही। बस आपको लगातार प्रयास के द्वारा उसे ढूंढना ही है। How To Gain Possible Mindset 5 Tricks

COUNT YOUR RESULT

4. I always produce result मैं हमेशा परिणाम देता हूं।

यदि आप इस नियम को समझ जाते हैं तो अपने परिणाम को लेकर आप जीवन में कभी भी निराश नहीं होंगे। जब भी हम किसी कार्य को करते हैं तो एक परिणाम हमें प्राप्त होता है। वह परिणाम कितना है बस यही अंतर को जन्म देता है। इसे एक उदाहरण के द्वारा समझे। जैसे आपने कोई परीक्षा दी और आपको 25% नंबर आए। अब यदि पास होने का लेवल 33% है तो नेचुरल है कि हम पास नहीं हुए। लेकिन हम फेल भी नहीं है क्योंकि हमने 25% तो परिणाम दिया ही है। यह 25% परिणाम यदि हम हमारे प्रयास को थोड़ा बड़ा ले तो ज्यादा हो जाएगा अर्थात हम हमेशा ही परिणाम देते हैं बस हमें उस परिणाम को मनचाहे स्तर तक ले जाने की जरूरत है। तो हमें यह देखकर

निराश नहीं होना चाहिए कि हमने कितना परिणाम दिया बल्कि हमें यह देखकर खुश होना चाहिए कि हमने कुछ परिणाम तो दिया। यदि कुछ परिणाम दिया है तो नेचुरल है कि हम उसे मनचाहे स्तर तक ले जा भी सकते हैं बस वही कार्य हमें अब करना है। साधारण भाषा में कहें तो हर व्यक्ति सफल है किंतु वह किस नंबर पर है यह खास बात है। यदि आप 50 लोगों की रेस में 50 वें नंबर पर आए तो भी आप उन लोगों से सफल है जिन्होंने उस रेस में हिस्सा ही नहीं लिया। तो निराशा का तो प्रश्न ही नहीं है। तो इस नियम को हमेशा याद रखें और परिणाम को बढ़ाने की कोशिश करें। How To Gain Possible Mindset 5 Tricks

खुश रहने का तरीका How To Be Happy Like a Child

5. This Universe is Always Ready to Help You. यह दुनिया हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार है।

जब भी आप किसी कार्य को करना शुरू करें तो हमेशा याद रखें कि यह दुनिया उनकी मदद के लिए तैयार खड़ी है जो कुछ खास करना चाहते हैं, जो कुछ बड़ा करना चाहते हैं। लेकिन यह दुनिया आपकी मदद तभी करेंगी जब उसे यह महसूस होगा कि जितने साधन आपके पास उपलब्ध हैं, उन सब साधनों का उपयोग आप ने कर लिया है। तभी यह दुनिया आपको और साधन उपलब्ध कराएगी। सीधी भाषा में समझें तो हम हमेशा जीतने वाले घोड़े पर ही दांव लगाते हैं अर्थात जो भी व्यक्ति हमें जी तोड़ मेहनत करता हुआ नजर आता है हम उसकी मदद के लिए ऑटोमेटिक आगे आते हैं। बस यही यह दुनिया भी करती है। तो यदि आप कोई बड़ा कार्य करने की कोशिश कर रहे हो, तो आपको, उपलब्ध संसाधनों से ही कार्य शुरू कर देना चाहिए। जैसे जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे, आपके लिए जरूरी संसाधन दुनिया के द्वारा जुटाए जाएंगे। How To Gain Possible Mindset 5 Tricks

JOIN ARABPATI BANO COURSE CALL 97539-78693

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Gain Possible Mindset 5 Tricks

  1. इलोन मस्क के बेस्ट इंस्पायरिंग थॉट्स
  2. भगवान् महावीर-Lord Mahavira के अनमोल वचन
  3. हेनरी फोर्ड-Henry Ford के बेस्ट इंस्पायरिंग थॉट्स
  4. Jack Ma-जैक मा के Motivational Thoughts
  5. Mark Zuckerberg -मार्क जकरबर्ग के प्रेरक विचार
  6. Leonardo da Vinci-लिओनार्दो दा विंची के प्रेरक कथन
  7. अमेज़न फाउंडर जेफ बेज़ोस के बेस्ट थॉट्स
  8. जॉन डी रॉकफेलर-John D. Rockefeller के बेस्ट थॉट्स
  9. भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार
  10. लियो टॉलस्टॉय-Leo Tolstoy के अनोखे थॉट्स
  11. पाणिनी और शिक्षा की रेखा
  12. महान अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की कहानी
  13. Story of Real Devotion Can Change Your Life-सच्चा समर्पण
  14. Nick Vujicic-बिना हाथ पैरों के जीती जिंदगी की जंग
  15. मीडिया रानी ओपरा विनफ्रे सच्ची कहानी-Oprah Winfrey
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
How To Gain Financial Freedom 10 Tricks जरुरी 10 कदम
How To Boost Self-Confidence 9 Tricks आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *