21. प्रमुख संगठन 

01. विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization)

WTO की स्थापना 1 जनवरी, 1995 ई. को की गई। इसका मुख्यालय जेनेवा में है। विश्व के प्रमुख संगठन World’s Organizations

विश्व व्यापार संगठन विभिन्न परिषदों और समितियों के माध्यम अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े उन 28 समझौतों को लागू करता है जिन्हें उरुग्वे दौर की वार्ता में शामिल किया गया है और 1994 ईस्वी में मोरक्को में मराकेश में पारित किया गया था। 

नवंबर, 2001 ई. के दोहा सम्मेलन में चीन को सदस्य बनाया गया। 

विश्व व्यापार संगठन का प्रथम मंत्री स्तरीय सम्मेलन सिंगापुर में दिसंबर में हुआ। 

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के पहले महानिदेशक पीटर सदरलैंड थे।

WTO की सदस्य संख्या 164 है। 

164वां सदस्य अफगानिस्तान है।

विश्व व्यापार संगठन के वर्तमान

महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो-इवेला है। Ngozi Okonjo-Iweala विश्व व्यापार संगठन की 7वीं महानिदेशक हैं।  उन्होंने 1 मार्च, 2021 को पदभार ग्रहण किया। वह महानिदेशक के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी बनीं।  उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2025 को समाप्त होगा।

English Point
Learn Spoken English Easily

2. यूरोपीय संघ 

1 जनवरी, 1958 को यूरोप के ‘इनर सिक्स’ कहे जाने वाले 6 देशों फ्रांस, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग द्वारा रोम की संधि के माध्यम से यूरोपीय आर्थिक समुदाय की स्थापना की गई। 

इसी संगठन को बाद में यूरोपीय संघ नाम दिया गया। 

इसकी स्थापना मास्ट्रिच, नीदरलैंड में 1 नवंबर, 1993 को हुई। 

इसका मुख्यालय ब्रूसेल्स, बेल्जियम में है। 

यूरोपीय संघ में 28 सदस्य देश हैं।

1 जनवरी, 1994 ई. को स्वतंत्र यूरोपीय मुद्रा संस्थान की स्थापना की गई।

संयुक्त यूरोपीय मुद्रा ‘यूरो’ के चलन तथा संचालन पर नियंत्रण रखने के लिए जून, 1998 ई. में फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में यूरोपीय सेंट्रल बैंक की स्थापना की गई।

3. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency- ESA)

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की स्थापना 1975 ई. में की गई थी।

यूरोप के 20 देश इसके सदस्य हैं।

इसकी कुछ परियोजनाओं में कनाडा भी भाग लेता है।

इसका मुख्यालय पेरिस फ्रांस में है।

4. नाफ्टा (North American Free Trade Agreement NAFTA) 

यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के 3 देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको का क्षेत्रीय संगठन है। 

यह संगठन 1 जनवरी, 1994 को अस्तित्व में आया।

 नाफ्टा के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको 2015 ई. तक अपने यहां व्यापार पर लगे सारे प्रतिबंधों को हटाकर मुक्त व्यापार क्षेत्र बन जाएंगे।

5. नाटो (The North Atlantic Treaty Organization NATO)

उत्तर अटलांटिक गठबंधन की स्थापना 4 अप्रैल, 1949 ईस्वी को हुई। 

इसका मुख्यालय ब्रूसेल्स, बेल्जियम में है। 

अभी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन में 29 सदस्य राज्य शामिल है।

1949 में गठन के समय नाटो की सदस्य संख्या 12 थी।

नाटो के अंग– नाटो संगठन के निम्नलिखित अंग है- 

1. परिषद- यह नाटो का सर्वोच्च अंग है। इसका निर्माण सदस्य राज्यों के मंत्रियों से होता है। नाटो का महासचिव परिषद का अध्यक्ष होता है।

2. प्रतिरक्षा समिति- इसमें समस्त नाटो देशों के रक्षा मंत्री प्रतिनिधित्व करते हैं। यह परिषद द्वारा स्वीकृत सैनिक निर्णयों पर विचार करती है।

3. उप-परिषद- यह नाटो सदस्यों द्वारा नियुक्त कूटनीतिक प्रतिनिधियों की परिषद है।

4. सैनिक समिति- इसमें आइसलैंड व फ्रांस को छोड़कर समस्त देशों के सेनाध्यक्ष प्रतिनिधित्व करते हैं।

6. एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank ADB)- 

इसकी स्थापना 1966 में की गई। 

इसका मुख्यालय मनीला में है।

इसके सदस्य देशों की संख्या 67 है।

इसके 3 प्रतिनिधि कार्यालय टोक्यो, फ्रैंकफर्ट तथा वाशिंगटन डीसी में है।

7. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organisation for Economic Cooperation Development OECD)

1948 ईस्वी में गठित यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन को 1961 ईस्वी में आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन के रूप में परिवर्तित कर दिया गया।

इसका मुख्यालय पेरिस फ्रांस में है। 

इसके सदस्य देशों की संख्या 34 है।

8. आसियान (ASEAN)-

आसियान का पूरा नाम दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ (Association of South-East Asian Nations ASEAN)

इसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 ई. को हुई।

उस समय इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड ने इसका गठन किया था।

इसके सदस्य देशों की संख्या 10 है। 

आसियान का केंद्रीय सचिवालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है।

24 अगस्त 1996 को भारत को आसियान का पूर्ण संवाद सहभागी बना लिया गया है। 

रूस एवं चीन को भी पूर्ण संवाद सहभागी का स्थान प्रदान किया गया है।

विश्व के प्रमुख संगठन World’s Organizations

09. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) (The South Asian Association for Regional Co-operation SAARC) 

इसका मुख्यालय काठमांडू में है।

सार्क की स्थापना 7 दिसंबर, 1985 में की गई थी।

इसके सदस्य देश हैं – भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव एवं अफगानिस्तान है।

सार्क का प्रथम शिखर सम्मेलन 1985 में हुआ था।

10. G-8 (Group-8)

इसकी स्थापना 1975 ई. में फ्रांस द्वारा की गई थी।

इसके सदस्य देश हैं- कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली एवं रूस।

20-22 जून, 1997 ई. को अमेरिका के शहर डेनवर में संपन्न G-7 के शिखर सम्मेलन में रूस को G-7 का सदस्य बनाया गया। मार्च, 2014 में रूस को G-8 से निलंबित कर दिया गया। 

11. अरब लीग (Arab League)-

इसकी स्थापना 22 मार्च, 1945 को काहिरा, मुख्यालय में हुई थी। 

इसके सदस्य देशों की संख्या 22 है, जिनमें प्रमुख है- मिस्र, इराक, जॉर्डन, लेबनान, सऊदी अरब, सीरिया, यमन आदि। 

12. पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (Organisation of Petroleum Exporting Countries OPEC)

ओपेक की स्थापना 1960 में बगदाद में हुई। 

इसका मुख्यालय वियना, आस्ट्रिया में है।

इसके संस्थापक सदस्य थे- ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब तथा वेनेजुएला। 

वर्तमान समय में इसके सदस्य देशों की संख्या 14 है- ईरान, कुवैत, सऊदी अरब, कतर, वेनेजुएला, लीबिया, अल्जीरिया, इराक, यूएई, नाइजीरिया, इक्वेडोर, अंगोला एवं इक्वेटोरियल गिनी। 

इंडोनेशिया ने 2008 में ओपेक की सदस्यता त्याग दी।

विश्व के प्रमुख संगठन World’s Organizations

13. रेडक्रॉस (Red Cross)-

इसकी स्थापना 1863 ई. में हेनरी ड्युरेंट ने जेनेवा में की थी।

जेनेवा, स्वीटजरलैंड इसका मुख्यालय है।

इसे तीन बार (1917, 1944 व 1963) नोबेल शांति पुरस्कार मिला है।

इसका मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय में कठिनाइयों से राहत दिलाना है।

प्रतिवर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को मनाया जाता है जो कि इसके संस्थापक हेनरी ड्युरेंट का जन्मदिन है।

14. राष्ट्रमंडल (Commonwealth)-

राष्ट्रमंडल उन देशों का संगठन है जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन थे।

इसकी स्थापना 1926 ई. में की गई थी।

राष्ट्रमंडल का मुख्यालय लंदन में है। 

आधुनिक राष्ट्रमंडल का जन्म उस समय हुआ, जब 1949 में एक गणराज्य होने के उपरांत ही भारत को इसका सदस्य बनाया गया।

वर्तमान में राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों की संख्या 54 है।

राष्ट्रमंडल का सर्वाधिक प्रभावशाली अंग राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों का सम्मेलन है।

15. गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM)

गुटनिरपेक्ष देशों का पहला शिखर सम्मेलन 1961 ई. में बेलग्रेड में हुआ।

गुटनिरपेक्ष देशों की सदस्य संख्या वर्तमान में 120 है।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन का सम्मेलन जिस देश में होता है वही देश इसकी अध्यक्षता करता है।

इसका सचिवालय काठमांडू में है।

16. स्वतंत्र राष्ट्रों का राष्ट्रकुल (सी आई एस- CIS)

CIS की स्थापना 8 दिसंबर, 1991 को बेलारूस, रूस एवं यूक्रेन के राष्ट्र अध्यक्षों ने किया।

इसका मुख्यालय मिंस्क, बेलारूस में है।

21 दिसंबर, 1991 को सोवियत संघ से अलग हुए अन्य 8 देश- आर्मेनिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मोल्डोव, तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्तान एवं उज्बेकिस्तान ने अल्माअटा प्रॉटोकॉल पर हस्ताक्षर कर सीआईएस के सदस्य बने।

दिसंबर, 1993 में जॉर्जिया इसका सदस्य बना। लेकिन अगस्त, 2008 में इसने सदस्यता त्याग दी। 

सोवियत संघ से अलग हुए 15 राष्ट्रों में से 9 राष्ट्र सीआईएस के सदस्य एवं तुर्कमेनिस्तान अनौपचारिक सदस्य और यूक्रेन यथार्थत: सदस्य हैं, लेकिन औपचारिक सदस्य नहीं है। इस्टोनिया, लातविया एवं लिथुआनिया इसके सदस्य कभी नहीं बने. विश्व के प्रमुख संगठन World’s Organizations

17. ब्रिक्स (BRICS)

वर्ष 2009 में ब्राजील, रूस, भारत व चीन ने एक नए आर्थिक संगठन ब्रिक की स्थापना की। 

इसका प्रथम शिखर सम्मेलन 16 जून, 2009 को रूसी शहर येकेटरिनबर्ग में हुआ।

15 अप्रैल, 2010 में ब्राजीलिया में हुए इसके दूसरे सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को इसकी सदस्यता प्रदान करने की सहमति बनी। 

दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम ब्रिक्स हो गया।

14 अप्रैल, 2011 में चीन में हुए ब्रिक्स के तीसरे सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका पहली बार शामिल हुआ। 

15-16 जुलाई, 2014 के फॉर्ता लेेजा, ब्राजील सम्मेलन में ब्रिक्स विकास बैंक स्थापित करने की सहमति बनी है।

इस प्रस्तावित बैंक का मुख्यालय चीन के शंघाई शहर में होगा।

शुरुआती 6 वर्षों तक इसकी अध्यक्षता भारत के पास रहेगी। उसके बाद क्रमशः ब्राजील एवं रूस 5-5 वर्ष के लिए अध्यक्ष होंगे।

विश्व के प्रमुख संगठन World’s Organizations

22. विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय 

1. गैट (GATT)- जिनेवा 

2. एमनेस्टी इंटरनेशनल- लंदन 

3. एशियाई विकास बैंक (ADB)- मनीला 

5. नाटो (NATO)- ब्रुसेल्स 

6. अफ्रीकी एकता संगठन (OAU)- आदिस अबाबा 

7. रेड क्रॉस (RED CROSS)- जेनेवा 

8. सार्क (SAARC)- काठमांडू 

9. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)- नैरोबी 

10. इंटरपोल (INTERPOL)- पेरिस (लेओस)

11. विश्व व्यापार संगठन (WTO)- जेनेवा 

12. अमेरिकी राज्यों का संगठन (OAS)- वाशिंगटन डीसी 

13. अरब लीग ARAB LEAGUE)- काहिरा 

14. परस्पर आर्थिक सहायता परिषद (COMECON)- मास्को 

15. वर्ल्ड काउंसिल ऑफ चर्चेज (WCC)- जेनेवा 

16. यूरोपीय ऊर्जा आयोग (EEC)- जेनेवा 

17. अफ्रीकी आर्थिक आयोग (ECA)- आदिस अबाबा 

18. पश्चिमी एशिया आर्थिक आयोग (ECWA)- बगदाद 

19. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (UNHCR)- जेनेवा 

20. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)- वियना 

21. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO)- वियना

22. संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD)- जेनेवा 

23. विश्व वन्य जीव संरक्षण कोष (WWF)- ग्लांड, स्विट्जरलैंड 

24. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC)- लुसाने 

25. यूरोपीय कॉमन मार्केट (ECM)- जेनेवा 

26. चोगम(राष्ट्रमंडलीय राष्ट्राध्यक्ष सम्मेलन) (CHOGM)- स्ट्रांसबर्ग  

27. पेट्रोलियम उत्पादक देशों का संगठन (ओपेक) (OPEC) – वियना 

28. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD)- पेरिस 

29. यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ECTA)- जेनेवा 

30. राष्ट्रमंडल (कामनवेल्थ)- लंदन 

31. यूरोपीय आर्थिक समुदाय(EEC)- जेनेवा 

32. यूरोपीय संसद- लक्जमबर्ग 

33. यूरोपियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ESRO)- पेरिस 

34. यूरोपियन परमाणु ऊर्जा समुदाय (EURATION)- ब्रुसेल्स 

35. एशिया प्रशांत क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP)- बैंकॉक 

36. यूनिसेफ (UNICEF)- न्यूयॉर्क

विश्व के प्रमुख संगठन World’s Organizations

  1. भारत में प्रथम महिला Who’s Who 01
  2. भारत में प्रथम पुरुष Who’s Who 02
  3. भारत में सर्वाधिक बड़ा GK 03
  4. विश्व में प्रथम Miscellaneous 04
  5. विश्व में सर्वाधिक बड़ा छोटा GK 05
  6. राष्ट्रीय चिन्ह अंतरराष्ट्रीय सीमाएं GK 06
  7. विविध सामान्य ज्ञान Miscellaneous GK 9-15
  8. विश्व की अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं International Flights
  9. World’s Leading Newspapers विश्व के प्रमुख समाचार पत्र
  10. संसद और गुप्तचर संस्थाएं Name of Parliament
  11. संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस Important Days

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *