20. संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना-संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

01. संयुक्त राष्ट्र की रूपरेखा का निर्माण करने के लिए बड़े राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन 21 अगस्त, 1944 ई. को वाशिंगटन के डंबार्टन ऑक्स भवन में आयोजित किया गया, जो 7 अक्टूबर, 1944 ई. तक चला।

02. संयुक्त राष्ट्र अथवा यूनाइटेड नेशन का नाम अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलीन डी. रूजवेल्ट द्वारा प्रदान किया गया।

03. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 ईस्वी को हुई।

04. तत्कालीन सोवियत रूस के क्रीमिया प्रदेश के याल्टा नगर में 4 फरवरी, 1944 ई. को ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चिल, सोवियत राष्ट्रपति स्टालिन तथा अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का एक शिखर सम्मेलन हुआ, जिसमें सुरक्षा परिषद में मतदान प्रणाली पर निर्णय लिया गया।

05. संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थापक सदस्य देशों की संख्या 51 थी। 26 जून 1945 ई. को अधिकार पत्र पर तो केवल 50 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे। बाद में इस पर हस्ताक्षर कर पोलैंड 51वा संस्थापक सदस्य देश बना था। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या 193 है। 193वा सदस्य दक्षिणी सूडान है।

06. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। इसका भवन 17 एकड़ जमीन पर 39 मंजिल का है जो म मैनहट्टन द्वीप में बना है।

07. यह 17 एकड़ भूमि जॉन डी रॉकफेलर ने दान में दी थी। इसी में इसका सचिवालय है।

08. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य कार्यालय 1952 ईस्वी में बनकर तैयार हुआ। यहां इसकी महासभा की प्रथम बैठक अक्टूबर, 1952 ईस्वी में आयोजित की गई।

09. संयुक्त राष्ट्र स्टाफ कॉलेज अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के प्रशिक्षण केंद्र के कैंपस के साथ (तुरिन) इटली में स्थापित किया गया है।

English Point
Learn Spoken English Easily

संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज-संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

09. संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज की पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना है। यह प्रतीक है- दो जैतून की वक्राकार शाखाएं जो ऊपर से खुली है और उनके बीच विश्व का मानचित्र बना है। संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषाएं

10. संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्य करने वाली दो भाषाएं हैं– अंग्रेजी और फ्रेंच। अन्य भाषाएं जिन्हें राष्ट्र संघ की मान्यता प्राप्त है– चीनी, रशियन, अरबी तथा स्पेनिश।

संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट

11. संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र के अनुच्छेद 17 के अनुसार बजट पर विचार करने एवं उसे अनुमोदित करने की जिम्मेदारी महासभा की है। इसका नियमित बजट महासभा द्वारा हर दूसरे वर्ष अनुमोदित किया जाता है।

12. बजट महासचिव द्वारा पेश किया जाता है।

13. इसके बजट में किस देश का कितना अंशदान है इसके लिए ताजा आंकड़े देखना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग

इसके निम्न अंग है–

1. महासभा (General Assembly)

2. सुरक्षा परिषद (Security Council)

3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (Economic and Social Council)

4. प्रन्यास परिषद (Trusteeship)

5. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)

6. सचिवालय (Secretariat)

Note–नीदरलैंड्स में हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के अतिरिक्त सभी अंग संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में है। 

01. महासभा -संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

01. इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होते हैं इसलिए इसे विश्व की लघु संसद भी कहा गया है।

02. प्रत्येक देश इसमें 5 प्रतिनिधि भेज सकता है परंतु उसका वोट सिर्फ एक ही होता है।

03. महत्वपूर्ण प्रश्न जैसे- शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे, नए सदस्यों को प्रवेश और बजट निर्णय के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है।

04. महासभा का नियमित सत्र हर साल सितंबर माह के तीसरे मंगलवार से शुरू होकर दिसंबर के मध्य तक चलता है।

05. प्रत्येक नियमित सत्र की शुरुआत पर महासभा एक नए अध्यक्ष, 21 उपाध्यक्ष और महासभा की सात मुख्य समितियों के अध्यक्षों का चुनाव करती है।

06. नियमित सत्र के अलावा महासभा की सुरक्षा परिषद के आग्रह पर विशेष सत्र आयोजित किए जा सकते हैं।

07. सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश, नए देशों को सदस्यता, महासचिव की नियुक्ति, राष्ट्र संघ का बजट पारित करना आदि महासभा के कार्य हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

2. सुरक्षा परिषद 

01. यह संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग है और एक प्रकार से कार्यपालिका है। संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र के अनुसार अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना सुरक्षा परिषद की मुख्य जिम्मेदारी है। इसी कारणवश एक मुहावरे के रूप में इसे दुनिया का पुलिसमैन भी कहा गया है। इसमें 15 सदस्य होते हैं। जिनमें पांच स्थाई सदस्य और 10 अस्थाई सदस्य हैं।

02. 5 स्थाई सदस्य हैं- अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और चीन।

03. अस्थाई सदस्यों का निर्वाचन महासभा अपने दो तिहाई बहुमत से 2 वर्षों के लिए करती है।

04. सुरक्षा परिषद के प्रत्येक सदस्य का एक वोट होता है। प्रक्रिया संबंधी मामलों में निर्णय के लिए 15 में से 9 सदस्यों द्वारा सकारात्मक मतदान आवश्यक होता है, जिसमें पांच स्थाई सदस्य देशों का सकारात्मक मत आवश्यक होता है।

05. पांच स्थाई सदस्य देशों की सहमति को महान शक्तियों की आम सहमति और वीटो (निषेधाधिकार) शक्ति के रूप में जाना जाता है। यदि कोई स्थाई सदस्य किसी निर्णय से सहमत नहीं है तो वह नकारात्मक मतदान करके अपने वीटो के अधिकार का उपयोग कर सकता है। इस दशा में 15 में से 14 सदस्य देशों के समर्थन के बावजूद प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होते हैं।

06. यदि कोई स्थाई सदस्य किसी निर्णय का समर्थन नहीं करता है और उस निर्णय को रोकना भी नहीं चाहता है तो वह मतदान की प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रह सकता है।

07. सोवियत संघ ने वीटो का उपयोग सबसे अधिक बार किया है।

08. अमेरिका ने वीटो का उपयोग सर्वप्रथम मार्च, 1971 ई. में रोडेशिया के प्रश्न पर किया था।

09. चीन ने सर्वप्रथम वीटो का प्रयोग अगस्त, 1972 ई. में बांग्लादेश की विश्व संस्था में प्रवेश के प्रश्न पर किया।

3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद 

1. वर्तमान में आर्थिक एवं सामाजिक परिषद की सदस्य संख्या 54 है। प्रारंभ में सदस्य संख्या 18 थी। 1966 ई. में संशोधन के बाद सदस्यों की संख्या 27 कर दी गई। फिर 24 सितंबर, 1973 के संशोधन के बाद इसकी सदस्य संख्या 54 कर दी गई।

2. इसके सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।

3. यह एक स्थाई संस्था है, परंतु इसके एक-तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष पद मुक्त होते हैं, किन्तु अवकाश ग्रहण करने वाला सदस्य पुनः निर्वाचित हो सकता है।

4. परिषद में प्रत्येक सदस्य राज्य का एक ही प्रतिनिधि होता है। इसमें निर्णय साधारण बहुमत से होता है।

5. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद की बैठक वर्ष में दो बार होती है। अप्रैल में न्यूयॉर्क में तथा जुलाई में जेनेवा में।

6. परिषद अपना कार्य विभिन्न प्रकार के आयोगों, स्थाई समितियों तथा विशेष संस्थाओं के माध्यम से पूरा करती है। कुछ आयोगों के नाम है-1. आर्थिक और रोजगार आयोग 2. जनसंख्या और यातायात आयोग 3. संयुक्त राष्ट्र बाल संकट कोष (यूनिसेफ ,UNICEF)

संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

4. प्रन्यास परिषद 

1. संयुक्त राष्ट्र संघ ने राष्ट्र संघ की मैंडेट व्यवस्था के स्थान पर न्यास पद्धति को ग्रहण किया और उसके संचालन के लिए न्यास समिति का निर्माण किया। न्यास पद्धति का मूल सिद्धांत यह है कि इस समय कुछ पिछड़े हुए अल्पविकसित और आदिम दशा वाले प्रदेशों के निवासी इस योग्य नहीं है कि वे अपने देश का शासन स्वयं कर सकें। इन्हें दूसरे विकसित देश की सहायता अपेक्षित है। विकसित देशों का यह दायित्व है कि वह उनके विकास में पूरी सहायता दें और जब तक यह अपना शासन करने में समर्थ नहीं हो जाते तब तक इनके हितों की देखभाल न्यास या अमानत (Trust) समझते हुए करें। इनका अपने स्वार्थ के लिए शोषण न करें।

2. न्यास का भार निम्न राष्ट्रों को सौंपा गया है- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और ब्रिटेन।

3. रूस, चीन एवं फ्रांस सुरक्षा परिषद के ऐसे स्थाई सदस्य देश हैं जिनके शासन में कोई न्यास क्षेत्र नहीं है।

4. प्रन्यास परिषद में वर्तमान में 12 सदस्य हैं। जिनमें चार प्रबंधकर्ता देश, तीन सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य होने के कारण स्थाई सदस्य और 5 निर्वाचित सदस्य हैं।

5. नवंबर, 1994 ई. में अमेरिका द्वारा प्रशासित प्रशांत द्वीप पलाऊ के स्वतंत्र होने के साथ ही प्रन्यास परिषद के कार्य लगभग समाप्त हो गए हैं।

5. सचिवालय  -संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

1. सचिवालय संयुक्त राष्ट्र संघ के दिन प्रतिदिन के कामों को निपटाता है।

2. सचिवालय का प्रमुख महासचिव होता है जिसे महासभा द्वारा सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर 5 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है। महासचिव को दोबारा भी नियुक्त किया जा सकता है।

3. घोषणा पत्र के अनुसार महासचिव संगठन का मुख्य ‘प्रशासनिक अधिकारी’ होता है।

4. वर्तमान महासचिव को जानने के लिए ताजा आंकड़े देखने चाहिए।

6. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय -संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

1. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना हेग, नीदरलैंड में 3 अप्रैल, 1946 ई. को की गई थी। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की संविधि में 5 अध्याय तथा 70 अनुच्छेद है।

2. इसमें न्यायाधीशों की संख्या 15 रखी गई है। इनकी नियुक्ति 9 वर्षों के लिए होती है। प्रत्येक 3 वर्ष बाद पांच न्यायाधीश अवकाश ग्रहण करते हैं। कोई भी दो न्यायाधीश एक ही देश के नहीं हो सकते हैं।

3. न्यायाधीश अपने में से ही एक अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को 3 वर्ष के लिए चुनते हैं।

4. न्यायालय की सरकारी भाषाएं फ्रेंच तथा अंग्रेजी है।

5. न्यायालय का कोरम (कार्यवाही संचालन के लिए न्यायाधीशों की न्यूनतम संख्या) 9 है।

संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद 

01. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) का गठन जून, 2006 में किया गया। इसने मानवाधिकार आयोग का स्थान लिया है। 

02. इस परिषद के कुल 47 सदस्य इस प्रकार चयनित किए गए हैं- एशिया- 13 देश, अफ्रीका- 13 देश, पूर्वी यूरोप- 6 देश, पश्चिमी यूरोप- 7 देश, लैटिन अमेरिका एवं केरीबियाई- 8 देश।

3. यह संस्था सीधे महासभा के अधीन होगी, जबकि मानवाधिकार आयोग संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के अधीन था।

04. इस परिषद में सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष निर्धारित किया गया है किंतु इसके एक-तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष रिटायर होंगे। 05. इसका मुख्यालय जेनेवा में है।

06. UNHRC के अस्तित्व में आने के बाद इसमें प्रथम याचिका नोबेल पुरस्कार विजेता (1991) एवं म्यांमार की लोकतंत्रवादी नेता आंग सान सू की की ओर से दायर की गई।

संयुक्त राष्ट्र संघ के अभी तक के महासचिव 

01. त्रिगवेली, नार्वे- फरवरी, 1946 से नवंबर, 1952 तक, नवंबर, 1952 में स्वयं पद से इस्तीफा दिया।

02. डेग हैमरसोल्ड, स्वीडन, अप्रैल, 1953 से सितंबर, 1961 तक, सितंबर 1961 में अफ़्रीका में हवाई दुर्घटना में मृत्यु

03. यू थांट, म्यांमार, नवंबर, 1961 से दिसंबर, 1971 तक, नवंबर, 1961 में कार्यवाहक महासचिव एवं 1962 में महासचिव बनाए गए

04. कुर्त वाल्दीहीम, ऑस्ट्रिया, जनवरी, 1972 से दिसंबर, 1981 तक, लगातार दो कार्यकाल पूरे किए

05. जेवियर पेरेज द कुइयार, पेरू, जनवरी, 1982 से दिसंबर, 1991 तक, लगातार दो कार्यकाल पूरे किए

06. बुतरस बुतरस घाली, मिस्र, जनवरी, 1992 से दिसंबर, 1996 तक एक कार्यकाल पूरा किए

07. कोफी अन्नान, घाना, जनवरी, 1997 से दिसंबर, 2006 तक, लगातार दो कार्यकाल पूरे किए

08. बान की मून, दक्षिण कोरिया, जनवरी, 2007 से दिसंबर, 2016 तक, लगातार दो कार्यकाल पूरे किए

09. एंटोनियो गुतरेस, पुर्तगाल जनवरी, 2017 से

संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

संयुक्त राष्ट्र विशिष्ट अभिकरण एवं अन्य संगठन

संगठन – स्थापना वर्ष – मुख्यालय – भूमिका 

01. अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) – 1865 ई. – जेनेवा, स्वीटजरलैंड – दूरसंचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग

02. सार्वभौम डाक संघ (UPU) – 9 अक्टूबर, 1874 को सामान्य डाक अभीसमय पर हस्ताक्षर-1948 में यूएसए में बना – बर्न, स्वीटजरलैंड – लोगों के बीच संचार बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व भर में डाक सेवाओं के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग करना 

03. विश्व पर्यटन संगठन (WTO) – 1925 ई. – मेड्रिड, स्पेन – पर्यटन के माध्यम से आर्थिक वृद्धि एवं रोजगार के अवसर पैदा करना, पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन के विरासत स्थलों को प्रोत्साहित करना

04. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) – 11 अप्रैल, 1919 ई. – जेनेवा, स्वीटजरलैंड – श्रमिकों की स्थिति में सुधार एवं उनके जीवन स्तर को उन्नत करना। 1969 ई. में संगठन को उसकी 50 वीं वर्षगांठ पर नोबेल शांति पुरस्कार मिला। 

05. अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) – 7 दिसंबर, 1944 ई. – मोंट्रियल, कनाडा –  अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के मानदंड तथा नियम निश्चित करना तथा नागरिक उड्डयन की समस्याओं का अध्ययन तथा उनका निदान प्रस्तुत करना 

06. संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) – 16 अप्रैल, 1945 ई. – रोम, इटली – विश्व भर में कृषि एवं पोषण स्तर में सुधार लाकर जीवन स्तर को बढ़ाना 

07. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) – 27 दिसंबर, 1945 ई. – वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका – सदस्य देशों को विदेशी विनिमय में सुविधा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं भुगतान को प्रोत्साहन तथा सदस्य देशों की आर्थिक उन्नति में मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय तंत्र की मजबूती 

08. विश्व बैंक (WORLD BANK) – 1945 ई. – वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका – उत्पादन एवं विकास प्रयोजनों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूंजी के विनिमय को पोषण 

09. यूनेस्को (UNESCO) –  4 नवंबर, 1946 ई. – पेरिस, फ्रांस –  विश्व भर में शांति के लिए शिक्षा, विज्ञान तथा संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय योगदान कर राष्ट्रों के मध्य निकटता की भावना का निर्माण करना 

10. अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार संगठन (IMO) – 17 मार्च, 1948 ई. – लंदन, ब्रिटेन – नौ-परिवहन के क्षेत्र में सुरक्षा नियमों का निर्धारण तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग में वृद्धि 

11. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) – 7 अप्रैल, 1948 ई. – जेनेवा, स्वीटजरलैंड – विश्व के समस्त लोगों के स्वास्थ्य की उच्चतम संभव दशा को प्राप्त करना 

12. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) – 1951 ई. – जेनेवा, स्वीटजरलैंड – मौसम विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग में अभिवृद्धि, प्राकृतिक आपदाओं को कम करने में मौसम विज्ञान का प्रयोग तथा मौसम विज्ञान के क्षेत्र में शोध एवं प्रशिक्षण को प्रोत्साहन 

13. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (IAEA) – 29 जुलाई, 1957 ई. वियना, आस्ट्रिया – परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहन देना 

14. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) – नवंबर, 1966 ई. – वियना, ऑस्ट्रिया – विश्व भर में लोगों की समृद्धि, आर्थिक मजबूती तथा जीवन स्तर में सुधार के लिए औद्योगिक आधार तैयार करना 

15. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) – 1967 ई. – जेनेवा, स्वीटजरलैंड – बौद्धिक संपदा के लिए सम्मान बढ़ाना, बौद्धिक संपदा को संरक्षण तथा उसके उपयोग में तेजी लाना 

16. अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) – 13 जून, 1976 ई. – रोम, इटली – विकासशील देशों में निम्न वर्गों को उन्नत खाद्य उत्पादन तथा पोषाहार के साधन जुटाने में मदद करना 

17. विश्व व्यापार संगठन (WTO) – 1 जनवरी, 1995 ई. – जेनेवा, स्वीटजरलैंड – बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली के लिए संस्थागत तथा कानूनी आधार उपलब्ध कराना 

18. व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि संगठन (CTBT) – 19 नवंबर, 1996 ई. – वियना, ऑस्ट्रिया – सी. टी. बी. टी. के प्रावधानों का भूमंडलीय स्तर पर प्रमाणीकरण 

19. रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) – 29 अप्रैल, 1997 ई. – द हेग, नीदरलैंड – रसायन विज्ञान के शांतिपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करना, रासायनिक हथियारों के विकास, निर्माण, भंडारण तथा प्रयोग को रोकना। 

संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारतीय न्यायाधीश एवं उनका कार्यकाल  

01. बेनेगल रामा राव – 1952-53 

02. नागेंद्र सिंह 1973-88 

उपाध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 1976-79 तथा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 1985-88

03. रघुनंदन पाठक 1989-91 

04. दलबीर भंडारी 2012- अभी तक

संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization

  1. भारत में प्रथम महिला Who’s Who 01
  2. भारत में प्रथम पुरुष Who’s Who 02
  3. भारत में सर्वाधिक बड़ा GK 03
  4. विश्व में प्रथम Miscellaneous 04
  5. विश्व में सर्वाधिक बड़ा छोटा GK 05
  6. राष्ट्रीय चिन्ह अंतरराष्ट्रीय सीमाएं GK 06
  7. विविध सामान्य ज्ञान Miscellaneous GK 9-15
  8. विश्व की अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं International Flights
  9. World’s Leading Newspapers विश्व के प्रमुख समाचार पत्र
  10. संसद और गुप्तचर संस्थाएं Name of Parliament
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
संसद और गुप्तचर संस्थाएं Name of Parliament
विश्व के प्रमुख संगठन World's Organizations

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *