असफलता से सफलता की पाँच कहानी 5 Stories of Fail To Success

असफलता से सफलता की पाँच कहानी 5 Stories of Fail To Success

असफलता ही सफलता की पहली पायदान होती है। ज्यादातर लोग सफल नहीं होते। ऐसा क्यों है? अधिकांश लोग जीवन भर कड़ी मेहनत करते हैं फिर भी वे अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिए होता है कि सफल होने वाले लोग असफलता पर रुकते नहीं हैं, वे कोशिश करना बंद नहीं करते, वे सफलता के लिए रास्ता तलाशना बंद नहीं करते हैं।जबकि असफल होने वाले लोग यह नहीं करते. इतिहास भरा है असफलताओं की कहानियों से। इतिहास भरा पड़ा है उन लोगों के जीवन से जिन्होंने असफल होने के बाद भी काम करना बंद नहीं किया। अंत में सफलता ने उनके कदम चूमे।  चलिए कुछ उदाहरण से इसे और स्पष्ट समझते हैं। 5 Great Stories of Fail To Success

Also Read: Your Talent & Question Of Baby Camel Story

उदाहरण नंबर 1- अब्राहम लिंकन

एक आदमी की जिंदगी की कहानी बड़ी मशहूर है। जब यह आदमी 21 साल का था तब व्यापार में असफल रहा।  22 साल की उम्र में उसने एक चुनाव लड़ा और हार गया। 24 साल की उम्र में उसने फिर से व्यापार करने की कोशिश की किंतु फिर असफल रहा।  सिर्फ 26 साल की उम्र में उसकी पत्नी मर गई।  27 साल की उम्र में उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया।  34 साल की उम्र में उसने फिर चुनाव लड़ा किन्तु फिर चुनाव हार गया। 45 साल की आयु में उसे सीनेट के चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा। 49 साल की उम्र में वह उपराष्ट्रपति बनने में असफल रहा।  50 साल की आयु में उसे सीनेट के चुनाव में नाकामयाबी मिली।  लेकिन वही आदमी 52 साल की उम्र में अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया। कौन था यह आदमी? यह आदमी था अब्राहम लिंकन। ये सिर्फ इसलिए हो सका क्योंकि लिंकन ने हार नहीं मानी। कोशिश करना बंद नहीं किया। क्या आप लिंकन को असफल मानेंगे? चाहते तो लिंकन सिर झुका कर मैदान से हट सकते थे, एक औसत जिंदगी जी सकते थे। लेकिन उन्होंने हार को केवल एक घटना माना ना कि अंत। 5 Great Stories of Fail To Success

Learn English Easily
Learn Spoken English Easily

Also Read: खरगोश और कछुए की 04 कहानी Rabbit and Tortoise

उदाहरण नंबर दो – ट्रायोड ट्यूब के आविष्कारक ली डे फॉरेस्ट

ट्रायोड ट्यूब के आविष्कारक ली डे फॉरेस्ट पर 1913 में जिला अटार्नी ने मुकदमा दायर करते हुए यह इल्जाम लगाया कि उन्होंने धोखाधड़ी की। जिला अटार्नी का कहना था कि उन्होंने अपनी कंपनी के शेयर खरीदवाने के लिए लोगों को यह कह कर गुमराह किया है कि वह इंसान की आवाज़ को अटलांटिक महासागर के पार तक पहुंचा सकते हैं। उन्हें सरेआम अपमानित किया गया।  लेकिन क्या आप सोच सकते हो, कि उन्होंने वह आविष्कार ना किया होता तो हम आज कहां होते? वे यह आविष्कार सिर्फ इसलिए कर सके, क्योंकि, वे रुके नहीं। इतनी जिल्लत झेलने के बाद भी उन्होंने अपनी कोशिश बंद नहीं की। क्या आप उन्हें असफल कह सकते हो? 5 Great Stories of Fail To Success

Also Read: स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven

उदाहरण नंबर 3- राइट ब्रदर्स

10 दिसंबर 1903 में  न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय में राइट बंधुओं की सोच पर सवाल खड़ा किया, जो हवा में उड़ने वाली मशीन बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसके एक हफ्ते बाद ही किटी हॉक में राइट बंधुओं ने अपनी पहली मशहूर उड़ान भरी। यह संभव हुआ सिर्फ एक वजह से, कि राइट ब्रदर्स ने कोशिश नहीं छोड़ी।  जब जब सफल होने वाले लोगों पर सवाल उठते हैं, जब जब वे असफल होते हैं, वे दुगने उत्साह से अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लग जाते हैं। 5 Great Stories of Fail To Success

Also Read: दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care

उदाहरण नंबर 4- कर्नल सैंडर्स (KFC)

65 साल की उम्र में कर्नल सैंडर्स के पास जमा पूंजी के नाम पर एक पुरानी कार और सामाजिक सुरक्षा योजना से मिला $100 का चेक ही था। उन्होंने महसूस किया कि अपने हालात बेहतर बनाने के लिए उन्हें कुछ करना चाहिए।  उन्होंने अपनी मां का फ्राइड चिकन बनाने का नुस्खा याद किया और उसे बेचने निकल पड़े।  क्या आप जानते हो कि पहला ऑर्डर हासिल करने के लिए उन्होंने कितने दरवाजे खटखटाए?  एक अंदाज के अनुसार पहला ऑर्डर हासिल होने से पहले उन्होंने हजारों दरवाजे खटखटाए।  जरा सोच कर देखो ज्यादातर लोग कितनी बार यह काम करते।  3 बार, 10 बार या ज्यादा से ज्यादा 100 बार कोशिश करके हार मान लेते। और यह कहते कि हमनें कोशिश तो बहुत की थी किंतु यह हमारी किस्मत में ही नहीं था।  वे तमाम तरह की शिकायतें गिना देते। 5 Great Stories of Fail To Success

Also Read: गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy

 उदाहरण नंबर 5-  वाल्ट डिजनी

वाल्ट डिजनी जब युवा थे तो कई अखबारों के संपादकों ने उन्हें यह कहकर नौकरी नहीं दी थी कि उनमें प्रतिभा नहीं है। एक दिन एक चर्च के पादरी ने उन्हें कुछ कार्टून बनाने का काम दिया।  डिजनी,  चर्च में जिस शेड के नीचे काम कर रहे थे वहां चूहे उधम मचा रहे थे। डिजनी के मन में प्रसिद्ध कार्टून मिकी माउस बनाने का विचार वहीं से आया। और आगे तो आप जानते ही हो, कि यह कैरेक्टर कार्टून की दुनिया में कितना प्रसिद्ध हुआ। जिस काम को आप ने चुना है उसे आप कितनी बार अच्छे से करने की कोशिश करते हो, बस यह बात ही आपकी सफलता का आधार होती है। क्या आप इन सभी को असफल मानोगे?  5 Great Stories of Fail To Success

Also Read: आप क्या बन रहे हो – योग्य या पात्र Able v/s Eligible

अगर हम इतिहास पढ़ें, तो देख सकते हैं कि सफलता की हर कहानी के साथ महान असफलताएं भी जुड़ी हुई है। लेकिन लोग उन असफलताओं पर ध्यान नहीं देते, वे केवल परिणाम देखते हैं और सोचते हैं कि सफल होने वाले ने क्या किस्मत पाई है।  क्या आप भी ऐसा सोचते हो? अभी लिखो कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप कितनी बार प्रयास करोगे। अपने सपनों की उड़ान के लिए आप कितनी बार पूरे मन से प्रयास करोगे। अभी लिखो। फिर भी जीवन में कहीं कोई टेंशन हो, तो तुरंत मुझे फ़ोन करें-97539 78693 5 Great Stories of Fail To Success

  1. स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven
  2. गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy
  3. आप क्या बन रहे हो – योग्य या पात्र Able v/s Eligible
  4. सिर्फ 5 से 10 मिनट का टाइम रोज Only 10 Minutes Daily
  5. असंभव से संभव ऐसे होता है 5 Motivational Stories
  6. समस्या या चुनौती और हल Problem Or Challenge & Solution
  7. सही समय पर निर्णय Decision On Right Time
  8. सारी परेशानियों का हल Solution Of All Problems Story
  9. कैसे आती है SUPER SUCCESS? / SMART GOAL क्या है?
  10. क्या होता है संकल्प? What Is Determination?
  11. प्रेम कविता Love Poem
  12. क्या आप भी बंदर हो? Are You a Monkey?
  13. सफलता के बेबी स्टेप्स Baby Steps Of Success

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.comपर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
हीरो से भरा खेत How To See Opportunity 5 Tips
सफलता की नींव How To Achieve Great Success

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *