How To Know Cheater

एक स्मार्ट महिला और बहुत सारे बंदर- A smart lady and lots of monkeys

शातिर आदमी कैसे अपना जाल बिछाता है और लोगों को उल्लू बना कर पैसा बनाता है, Donkey Business उसी को कहा जाता है। इस कहानी की समझ आपको धन की हानि से बचा सकती है। तो चलो देखते हैं कि कहानी क्या है- How To Know Cheater

English Point
Learn Spoken English Easily

एक गांव में एक कार आकर रुकती है। उस कार से एक स्मार्ट महिला उतरती है। उसने गांव वालों को सूचना दी कि सर्कस के लिए हमें बहुत सारे बंदरों की आवश्यकता है। यदि आप लोग बैठे-बिठाए आसानी से पैसा कमाना चाहते हो, तो बंदर पकड़ो और हमें बेच दो। हर बंदर का हम ₹50 देंगे।

फिर क्या था! गांव वालों ने बैठे-बिठाए बगैर काम किए पैसा कमाने के लिए बंदरों को पकड़ कर उस महिला को बेचना शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों में गांव वालों ने अधिकांश बंदर पकड़ लिए और बेच दिए। How To Know Cheater

अब बंदर पकड़ने के लिए थोड़ा दूर जंगल में जाना पड़ता था। इसलिए उस महिला ने एक बंदर का ₹100 देने का एलान किया। धीरे धीरे और भी बंदर पकड़े गए और ₹100 में बेचे गए। पाणिनी और शिक्षा की रेखा

अब बंदरों  की  संख्या  इतनी कम  हो  चुकी  थी  कि उन्हें  पकड़ना  तो  दूर  उन्हें  देखने  के  लिए  भी  बहुत  मेहनत  करनी  पड़ती  थी। तब उस महिला ने घोषणा की कि अभी शहर से बहुत डिमांड आ रही है, इसलिए हर बंदर के लिए अब ₹500 रेट रखा गया।

उस महिला ने उन सारे बंदरों को गांव में ही एक बड़े पिंजरे में रखा हुआ था। एक दिन उसने कहा कि आज से बंदर खरीदने का काम मेरा सहायक करेगा। क्योंकि मुझे शहर कुछ काम से जाना है। और वह महिला अपनी कार से शहर के लिए रवाना हो गई।

इधर बंदरों को पकड़ना बहुत मुश्किल हो गया था। भले ही भाव ₹500 था किंतु बंदर मिले तभी तो पकड़ सकते हैं। गांव वाले बहुत परेशान थे। तभी महिला के सहायक ने गांव वालों से कहा कि आप चाहो तो मुझसे प्रति बंदर ₹200 में खरीद लो और जब वह महिला आए तो उसे ₹500 में बेच देना। How To Know Cheater

यह सुनकर गांव वालों के मुंह से लार टपकने लगी और उन्होंने तुरंत जो जितने बंदर खरीद सकता था, उसने ₹200 के भाव से खरीद लिए। अगले दिन गांव वाले उस महिला का इंतजार कर रहे थे किंतु यह क्या! वहां तो वह सहायक भी अब नहीं था। बहुत दिन बीत गए किंतु ना तो वह सहायक दिखा ना ही वह महिला। 

1% सफल लोग कैसे सोचते हैं How Do 1% Successful People Think

गांव वाले जिन्होंने प्रति बंदर 50 या सो रुपए कमाए थे, वही बंदर उन्होंने ₹200 के भाव से वापस खरीद लिए थे। अब गांव वालों को पता चल गया था कि उन्हें ठगा जा चुका है। 

क्या आप भी बिना मेहनत किए ढेर सारा पैसा कमाने की सपने देख रहे हो? यदि हां, तो बहुत जल्दी आपके पास भी ऐसा कोई व्यक्ति आने वाला है जो आपका मेहनत का पैसा भी ले जाएगा। दुनिया में बहुत सारी ऐसी ठग कंपनियां घूम रही है जो आपको जादू दिखाकर आपका पैसा हड़प लेती है। How To Know Cheater

तो  अब  जब  कभी  कोई  आपसे  बिना  मेहनत  के  पैसा  कमाने   की  बात  करे तो आप  उसे  इस  Donkey Business की कहानी सुना दीजिये और उसे वहां से चलता करिए। How To Know Cheater

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Know Cheater

  1. महान अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की कहानी
  2. Story of Real Devotion Can Change Your Life-सच्चा समर्पण
  3. Nick Vujicic-बिना हाथ पैरों के जीती जिंदगी की जंग
  4. मीडिया रानी ओपरा विनफ्रे सच्ची कहानी-Oprah Winfrey
  5. ग्रेट एथलीट उसैन बोल्ट की सीखने लायक 8 बातें Usain Bolt
  6. 20 साल की उम्र वालों के लिए 8 कड़वी सच्चाई 8 Tips
  7. कोई सच्चा दोस्त क्यों नहीं मिलता How To Find True Friend 04 Tips
  8. स्वामी विवेकानंद जी के सफलता पाने के 5 मूल मंत्र
  9. बच्चों की 4 समस्याओंं का हल How To Solve Child Problem
  10. मुनीबा मजारी-Iron Lady Of Pakistan How To Face Problem
  11. टॉपर बनना है ऐसे पढ़ो How to Study To Be a Topper 05 Tips
  12. कैसे विचार जीवन बदलते हैं How Great Ideas Change Your Life
  13. सोने की खान आपके पास भी है How To Train Your mind
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
चाणक्य के तीन प्रश्न- How To Know Bad Things
1 दिन की कीमत How to Spend Our Days

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *