How To Attract People To You

आकर्षण का नियम क्या है- What is Law Of Attraction

मास्टर जी कक्षा में पढ़ा रहे थे। सभी बच्चों ने एक कहानी सुनाने की जिद की। मास्टर जी ने कहानी सुनाना शुरू किया। प्राचीन समय में एक बड़ा व्यापारी हुआ करता था जो कि सद्भाव के काम अपने गुरुदेव के परामर्श से किया करता था। How To Attract People To You

English Point
Learn Spoken English Easily

एक दिन व्यापारी ने गुरुदेव से कहा कि आपके आशीर्वाद से मैंने बहुत पैसा कमा लिया है और निरंतर कमा भी रहा हूं लेकिन अब मेरी इच्छा मेरे गांव में एक बड़ा मंदिर बनाने की है। एक ऐसा मंदिर जिसमें देवपूजन के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था हो। एक गुरुकुल हो जो अच्छे संस्कारों से बच्चों को सुसंस्कृत करे। जिसके पास रहने के लिए जगह नहीं हो उसे वहां शरण भी मिले। यदि कोई वस्त्रहीन हो तो उसे तन ढकने को वस्त्र की व्यवस्था हो। और बीमार और असहाय लोगों के लिए एक अस्पताल और दवाइयों की भी व्यवस्था हो। वहां आने वाले लोग अपने धर्म के वास्तविक स्वरूप से अवगत हो सके। How To Attract People To You बच्चों को प्रतिभावान कैसे बनाएं How To Make Child Genius

सुनते ही गुरु देव प्रसन्नतापूर्वक बोले- केवल गाँव में ही क्यों, तुम ऐसा ही एक मंदिर अपने इस नगर में भी बनवाओ।

व्यापारी को सुझाव पसंद आया और उसने दो मंदिर, एक अपने गाँव और दूसरा अपने नगर में, जहाँ वह अपने परिवार के साथ रहता था, बनवा दिए। दोनों मंदिरों के लिए दो पुजारियों की व्यवस्था कर दी गई, जिनके निरीक्षण में ही सब कुछ होता था। दोनों मंदिर शीघ्र ही लोगों की श्रद्धा के केंद्र बन गये। How To Attract People To You

कुछ समय बाद ही यह देखा गया कि गांव के लोग भी शहर के मंदिर में आने लगे थे जबकि गांव में भी शहर जैसी व्यवस्था ही उपलब्ध थी। व्यापारी को यह बात समझ में नहीं आ रही थी कि वह क्या करें। इसीलिए वह अपने गुरुदेव के पास गया। 

गुरुदेव ने उसे साधारण सा सुझाव दिया कि दोनों मंदिरों के प्रबंधकों को एक दूसरे के स्थान पर स्थानांतरित कर दो। शहर वाले को गांव में भेज दो और गांव वाले को शहर में बुला लो।

व्यापारी ने तुरंत ही ऐसा कर दिया। अभी कुछ समय ही बीता होगा कि अब उल्टा होने लगा। शहर के लोग सारी व्यवस्था होने के बाद भी गांव के मंदिर में जाने लगे। 

अब मास्टर जी ने बच्चों से पूछा की बताओ ऐसा क्यों हो रहा था? सभी ने अलग अलग उत्तर दिए। किंतु मोहन का उत्तर यह था कि यह सब प्रबंधन का कमाल था।

दोनों पुजारियों में से एक, लोगों से बहुत अच्छा व्यवहार करता था जबकि दूसरा सिर्फ अपना कार्य करता था। उसे लोगों की भलाई से कोई लेना-देना नहीं था। वह मंदिर क्यों बनाया गया था, उस पुजारी को समझ ही नहीं थी। यही वजह है कि लोग जहां पर दयालु और सहिष्णु पुजारी था, वहीं पर जाते थे। How To Attract People To You रियल पैडमैन की कहानी Who Was Real Pad Man

मास्टर जी ने बताया की, इस कहानी का सार बस इतना है कि यदि हम अच्छा व्यवहार करें तो लोग हमारे पास खींचे चले आते हैं, फिर हम चाहे कहीं भी रहे।

हम सभी को इस परम सत्य का बोध होना चाहिए कि इस धरती पर हम मात्र अपने लिए नहीं आये हैं। हमें अपने सुख-दुःख की चिंता के साथ-साथ दूसरों के दु:ख-सुख को ज़रूर बांटना चाहिए। उनसे  मित्रतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए। ताकि हम जहाँ पर उपस्थित हो, वहाँ पर अच्छा वातावरण बना रहे।

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Attract People To You

  1. सभी चिंता का हल How To Remove Worries 06 Tips
  2. अकबर बीरबल की कहानी Famous Story of Akbar And Birbal 01
  3. दिमाग तेज करने के 09 Tips to Speed up Your Mind
  4. प्रोत्साहन की शक्ति How To Encourage Others 2 Tips
  5. मां और लकड़ी का कटोरा How to Look After Our Aging Parents
  6. भेड़ की खाल में भेड़िया How To Know Our Enemies Moral Story
  7. चिड़िया, घोंसला और उल्लू How To Work For Great Success
  8. एक हाथ वाले लड़के की कहानी How To Become Invincible
  9. करिश्माई व्यक्तित्व के धनी कैसे बने How to Make Charismatic Personality
  10. भारतीय महिलाओं को कैसे सशक्त बनाएं How To Empower Indian Women
  11. Memory क्षमता बढ़ाने के उपाय How to Improve Memory Power 10 Tips
  12. कबूतर और चींटी की कहानी How to Help Other 01 Tip
  13. कुएँ के मेंढक की कहानी How To Become Visionary
  14. लालच का फल How to Control Our Greed
  15. अहंकार कैसे छोड़े How To Remove Ego Moral Story
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
मन की शांति की कहानी How To Manage Mind Temper
घमंडी कौवा और हंस How to Break Ego

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *