How To Be Great Scholar

MV 15 सितंबर जन्म दिवस अभियंता दिवस (इंजीनियर डे)- 15 September Birthday Engineer Day (Engineer Day)

बात बहुत पुरानी है। उस समय भारत अंग्रेजो के कब्जे में था और भारतीयों को बहुत ही बुरी नजर से देखा जाता था। एक दिन इंग्लैंड की एक ट्रेन तेज गति से दौड़ रही थी। वहां पर एक भारतीय भी बैठा हुआ था जबकि अन्य सारे अंग्रेज थे। अधिकांश अंग्रेज उस भारतीय का मजाक बना रहे थे। कोई उस भारतीय को नमूना कह रहा था तो कोई उसकी वेशभूषा देखकर उसे गंवार की संज्ञा दे रहा था। How To Be Great Scholar

English Point
Learn Spoken English Easily

कुछ अंग्रेज मानसिक दृष्टिकोण से इतने संकीर्ण थे कि वे इस भारतीय की उपस्थिति से ही परेशान थे और उसे ट्रेन से उतारना चाहते थे।

लेकिन यह भारतीय धोती कुर्ता और पगड़ी में बहुत शांत और गंभीर बैठा हुआ था, मानो किसी बात के बारे में बहुत सोच रहा हो। सोचते सोचते ही वह अचानक से चिल्लाया कि ट्रेन  रोको और कोई कुछ समझता इससे पहले ही उसने ट्रेन की जंजीर खींच दी। ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings

ट्रेन बहुत ज्यादा गति में थी और रुकते ही बहुत सारे अंग्रेज नीचे गिर गए और उनका सामान भी उन पर गिर गया। जिसकी वजह से वे इस भारतीय को गालियां देने लगे और उसे मारना भी चाहते थे। How To Be Great Scholar

तभी ट्रेन का गार्ड दौड़ता हुआ वहां पहुंचा और उसने पूछा कि जंजीर किसने खींची है? ट्रेन को किसने रोका है?

जैसे ही इस भारतीय ने यह कहा कि मैंने जंजीर खींची है। गार्ड भी उस पर गुस्सा करते हुए कहने लगा कि शायद तुम पहली बार ट्रेन में बैठे हो, इसलिए तुम्हें पता नहीं है कि ट्रेन को इस तरह से रोकना कानूनी अपराध है। इसके लिए तुम्हें सजा हो सकती है।

उस भारतीय ने बहुत ही शालीनता से जवाब दिया कि श्रीमान यदि मैं सजा के डर से यह ट्रेन नहीं रोकता तो मेरे साथ शायद अनेक लोगों की जान जा सकती थी।

गार्ड के आगे पूछने पर उसने बताया कि करीब 300 मीटर की दूरी पर रेल की पटरी टूट गई है। आपको पहले उसे ठीक करना होगा तभी ट्रेन आगे जा सकेगी। यह बात सुनकर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे और उसे पागल कहने लगे। How To Be Great Scholar

अब गार्ड ने उसे साथ में लेकर आगे चलना शुरू किया। यह देखने के लिए कि यह बात कितनी सच है बहुत सारी अन्य सवारियां भी उस पर चिल्लाते हुए, हंसते हुए साथ में चल दी। 300 मीटर की दूरी पर देखने पर उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। क्योंकि वहां पर 1 मीटर के करीब पटरी टूटी हुई थी और उसके नट बोल्ट भी गायब थे।

अब गार्ड सहित वे सभी अंग्रेज जो उस भारतीय को गंवार, जाहिल और पागल कह रहे थे। वे सभी उसकी और आश्चर्य से देखने लगे। फिर उन्होंने पूछा कि आपको यह इतनी दूरी से कैसे पता चला? क्यों होता है प्यार How To Fall In Love

गार्ड ने पूछा:- तुम्हें कैसे पता चला कि पटरी टूटी हुई है? How To Be Great Scholar

उस भारतीय ने कहा कि जब सभी लोग ट्रेन में अपने-अपने कार्यो मे व्यस्त थे। मेरा ध्यान ट्रेन की गति पर केंद्रित था। ट्रेन स्वाभाविक गति से चल रही थी। किन्तु अचानक पटरी की कम्पन से उसकी गति में परिवर्तन महसूस हुआ। ऐसा तब होता हैं, जब कुछ दूरी पर पटरी टूटी हुई हो। अतः मैंने बिना एक क्षण गंवाए, ट्रेन रोकने हेतु जंजीर खींच दी। 

गार्ड औऱ वहाँ खड़े अंग्रेज दंग रह गये। गार्ड ने पूछा कि आपको इतना सूक्ष्म तकनीकी ज्ञान है। आप कोई साधारण व्यक्ति नही लगते। आप कौन हो? 

उस भारतीय ने बड़ी सहजता से जवाब दिया कि मैं इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया हूं। How To Be Great Scholar

जी हाँ, दोस्तों, वह विलक्षण व्यक्ति और कोई नहीं, बल्कि डॉक्टर विश्वेश्वरैया थे। जो भारत देश के “प्रथम इंजीनियर” थे। जिन्हें MV अर्थात Mokshagundam Visvesvaraya भी कहा जाता है। प्रतिवर्ष 15 सितंबर को उनका जन्म दिवस अभियंता दिवस (इंजीनियर डे) के रूप मे मनाया जाता है। सारी दुनिया के इंजीनियर इसे धूमधाम से मनाते है।

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Be Great Scholar

  1. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  2. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  3. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
  4. हिंदी में निवेश कीजिए How To Use Hindi In Daily Life
  5. राजा और तोते की कहानी How To Choose Our Friends
  6. शल्य सारथी और कर्ण की कहानी How To Choose Our Adviser
  7. नासमझ साधु की कहानी How to Trace Opportunity
  8. हाथी और पांच अंधे व्यक्ति How to Think Correctly
  9. क्रोधी बन्दर और नादान चिड़िया How to Advise Others 2 Tips
  10. फूटे मटके की कहानी How To See Positivity
  11. भगवान और नाई की कहानी How To Know God Moral Story
  12. शिवाजी के साहस के 3 प्रसंग How To Become Fearless
  13. धार्मिक स्थलों पर जाने के फायदे How To Travel Great Temples
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
धार्मिक स्थलों पर जाने के फायदे How To Travel Great Temples
टिफिन और समस्या का हल How To Make Great Attitude

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *