How To Become Able or Eligible

आप क्या बन रहे हो – योग्य या पात्र  How To Become Able or Eligible

हम बच्चों की प्रोग्रामिंग करते हैं। पहले 10 वी करो। फिर करियर चुनों । फिर 6 से 8 साल पढ़ो। फिर कोई नौकरी। कभी खुद से नही पूछते क्यों 10वी, क्यों 12वी, क्यों डिग्री, क्यो PG,नहीं। बस यही समस्या है। How To Become Able or Eligible

हम बच्चों को एलिजिबल बना रहे हैं ABLE नहीं। 20 साल का होने तक वह पैसा कमाना या पैसे की वैल्यू करना नहीं सीख पाता है।

 खुद से कभी पूछो तो सही कि 

सही जीवन क्या है? 

आप क्या चाहते हो? 

आप जीवन में क्या पाना चाहते हो?

 एक अच्छा करियर, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छे रिलेशंस और इन सभी को इंजॉय करने के लिए समय।  

हमारे पास यह सभी चीजें एक समय में होना चाहिए। यदि है तो हम सफल हैं। यदि नहीं है तो हम कहीं ना कहीं असफल है। 

जब हम दसवीं पास करते हैं तो हम क्या करते हैं हम एबल हुए या एलिजिबल हुए। हम सिर्फ एलिजिबल हुए। यही एक समस्या है कि हम एलिजिबल होने की कोशिश कर रहे हैं एबल होने की नहीं। तो जरा खुद से पूछो क्यों ऐसा कर रहे हो?  जो भी आप कर रहे हो वह क्यों कर रहे हो? आप अमीर बनना चाहते हो, आप एक अच्छा करियर चाहते हो,  तो क्या उसके लिए पढ़ाई करना जरूरी है 10वीं 12वीं करना जरूरी है। How To Become Able or Eligible

 किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का सबसे सही तरीका है सही प्रोग्रामिंग करना।   हम सब भी प्रोग्रामिंग करते हैं किंतु गलत प्रोग्रामिंग करते हैं।  समय बिगाड़ने का एकदम सही तरीका है सिर्फ पढ़ाई।  20-25 साल तक सिर्फ पढ़ाई करते हैं। हम वही करते हैं जो अधिकांश लोग कर रहे हैं। How To Become Able or Eligible

Learn English Easily
Learn Spoken English Easily

Also Read: ये 5 कदम और आपके लिए सबकुछ 100% संभव

क्योंकि हमें सिखाया गया है कि जो ज्यादातर लोग करें वह सही होता है, लेकिन दोस्त इसमें गलती यह है कि जो सबको मिलेगा फिर हमें भी वही मिलेगा। यदि वह संघर्ष करेंगे तो हमें भी संघर्ष करना होगा। पढ़ाई करने के बाद हम सभी क्या करते हैं एक अच्छी नौकरी पाने के लिए संघर्ष करते हैं। एक कैरियर बनाने के लिए संघर्ष करते हैं, जबकि सही समय पर यदि हम एलिजिबल होने के स्थान पर एबल होने को प्राथमिकता दे दे तो हमें संघर्ष करने की जरूरत ही नहीं होगी। क्योंकि हम समय का सही उपयोग कर सकेंगे और हमारे पास समय बहुत रहता है। यदि एबल बनने की कोशिश की तो जीवन आसान हो जाएगा सिर्फ एलिजिबल बनने के लिए समय देते रहे तो फिर आखरी में संघर्ष करना ही पड़ेगा। How To Become Able or Eligible

Also Read: तीन Habits, आपकी Success और तीन कहानी

 यदि हमें एक लंबी दूरी तय करना हो तो उसे बेहतर ढंग से किस तरह से करना चाहिए। एकदम सिंपल है थोड़ा थोड़ा रोज करना चाहिए। थोड़ा थोड़ा रोज चलना चाहिए, थोड़ी दूरी रोज तय करनी चाहिए। हम करते भी हैं लेकिन बाद में पता चलता है की या तो हम गलत रास्ते पर आ गए या फिर जो हमने किया वह इस तरह से नहीं किया कि जीवन भर काम आ सके। हमारे सफल करियर बनाने में वह काम आ सके और यही वजह है कि आखरी में हमें संघर्ष करना होता है। आप की पढ़ाई की ही बात कर लो। आप पढ़ाई खत्म करने के बाद एक सरकारी नौकरी पाने की इच्छा करते हो उसके लिए आप प्रतियोगी परीक्षा का सामना करते हो। इस परीक्षा को पास करने के लिए आप किसी कोचिंग का सहारा लेते हो जबकि आप पढ़ वही रहे हो जो आप 10th तक पढ़ चुके हो लेकिन आपने वह पढ़ाई सिर्फ नंबर पाने के लिए की थी जीवन में काम आए इस तरह से नहीं की थी आप वहां गणित पढ़ते हो इंग्लिश पढ़ते हो जो कि ऑलरेडी अब दसवीं तक पढ़ चुके हो और दसवीं तक का ही प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। How To Become Able or Eligible

Also Read: आपकी कमाई और Story of Pipe Line

क्या आपको नहीं लगता कि आपको सही समय पर सही रणनीति की जरूरत है?

क्या आपको सही समय पर कोई बताने वाला हो इसकी जरूरत है? 

यदि आप पढ़ाई सिर्फ नंबर पाने के लिए कर रहे हो तो फिर आप सिर्फ एलिजिबल बन रहे हो, जरूरत है हमें एबल बनने की। 

यदि आप एबल बनने की कोशिश करोगे तो जीवन में सफलता जल्दी मिलेगी। जितनी जल्दी हो सके एबल होने के लिए काम करो। यदि आप किसी भी एक विषय में एक सब्जेक्ट में एबल बन जाते हो तो उसी को कैरियर बनाया जा सकता है लेकिन हम तो सिर्फ नंबर लेकर पास होने की पढ़ाई कर रहे है।।

 आपके आसपास जरा ध्यान से देखो जो भी लोग किसी भी तरह का काम कर रहे हैं उसमें से कितने काम ऐसे हैं जिस में पढ़ाई की जरूरत है। How To Become Able or Eligible

क्या किसी कारपेंटर को ग्रैजुएट होना जरूरी है?

क्या किसी कार मैकेनिक को ग्रैजुएट होना जरूरी है?

क्या कोई दुकान खोलने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है?

क्या मोबाइल सुधारने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है?

क्या कोई स्पोर्ट्स खेलने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है?

एलिजिबल होने पर हम इतना जोर क्यों देते हैं?

Also Read: पैसा इन्वेस्ट करने के 10 तरीके How To Invest Money

 क्योंकि हमारे पास कोई बताने वाला नहीं है। इसलिए हम वही करते जा रहे हैं जो आसपास के लोगों का रहे हैं इसीलिए जब आसपास के लोग संघर्ष करते हैं तो हमें भी संघर्ष करना जरूरी लगता है। हमने एक सफल जीवन को पाने के लिए संघर्ष को जरूरी मान लिया है। हम कहते भी हैं बगैर संघर्ष के कुछ हासिल नहीं होता। जबकि यदि आप ध्यान से देखो तो आपको एक लंबी दूरी तय करने में आसानी होगी, यदि आपके पास समय ज्यादा हो। समय ज्यादा कब होगा जब हम सही समय पर स्टार्ट कर दे। यदि आप आपका करियर 5 से 10 साल की उम्र में बनाना शुरू कर दे, तो फिर आपके लिए 15 से 20 साल में सफल होना आसान हो जाएगा। How To Become Able or Eligible

तो दोस्तों थोड़ा विचार करो।

कोई मेंटर तलाश करो।

किसी को अपना मार्गदर्शक बनाओ।

जल्दी सफलता प्राप्त करो।

  1. गुस्से को काबू करने के 15 उपाय How To Control Anger
  2. पैसा और तीन झूठ Money & Three False
  3. पैसे के बारे में 10 ऐसी बातें जो अमीर आदमी अपने बच्चे को सिखाता है।
  4. खुश रहने का सबसे आसान तरीका-सिर्फ एक काम करो
  5. Self-Confidence बढ़ाने के तरीके 9 तरीके
  6. संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
  7. Your Talent & Question Of Baby Camel Story
  8. खरगोश और कछुए की 04 कहानी Rabbit and Tortoise
  9. दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care
  10. स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven
  11. गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Informative Article, Business Idea, Inspirational Story या ख़ास  जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.comपर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Become Able or Eligible

Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
गरीब लड़के का संघर्ष Struggle Story of a Poor Boy
सिर्फ 10 मिनट रोज How To Change Our Life

Discussion

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *