
क्या होता है संकल्प? What Is Determination?
संकल्प का महत्व या कहो कि दृढ़ संकल्प मतलब डिटरमिनेशन। क्या होता है संकल्प? क्यों इसका इतना महत्व है? संकल्प शक्ति इस दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है। जिसने संकल्प शक्ति को जान लिया, जिसने संकल्प शक्ति के महत्व को पहचान लिया वह इस जिंदगी में कभी हार ही नहीं सकता। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो उसके सामने। चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती हो उसके सामने। वह जानता है कैसे संकल्प के द्वारा इसे हराया जा सकता है। संकल्प शक्ति का मजबूत होना बहुत जरूरी है क्योंकि लोग ताना मारेंगे, आपकी राह में बाधाएं पैदा करेंगे लेकिन जिस व्यक्ति के पास संकल्प शक्ति, मन की शक्ति है, वह इन सभी को नज़रअंदाज़ करता हुआ आगे निकल जाएगा। लोग कहेंगे कि यह तेरे से नहीं होगा, तू इस लायक नहीं है। लेकिन लोगों को यह कहने दो उनका काम है यह, उनको करने दो। संकल्प की शक्ति कहो या मन की शक्ति इसे समझने के लिए एक पुरानी घटना सुनाता हूं। How To Become Determined

Also Read: कैसे आती है SUPER SUCCESS? / SMART GOAL क्या है?
एक पुराने शहर में नालंदा में एक गुरुकुल था। नालंदा में एक स्कूल या कॉलेज भी बोल सकते हो। पुराना विद्यालय जिसमें छात्रों के प्रवेश लेने की प्रक्रिया बड़ी जटिल थी। अधिकांश विद्यार्थी तो उस जटिल प्रक्रिया को सुनकर ही वहां प्रवेश लेने का विचार त्याग देते थे। उस स्कूल में प्रवेश के लिए दो शर्तें थी पहली जब छात्र 6 साल का होगा तो उसे स्कूल में प्रवेश के लिए खुद ही स्कूल अकेले आना होगा यहां तक कि उसके घर का कोई सदस्य उसे छोड़ने तक नहीं आ सकता। दूसरा वह सुबह 5:00 बजे निकलेगा जब छात्र स्कूल के लिए घर से निकलेगा तो बाहर जाते हुए वह पीछे मुड़कर घर की ओर या घर के किसी सदस्य की ओर नहीं देखेगा। यदि उसने पीछे मुड़कर देख लिया तो प्रवेश निरस्त हो जाएगा। स्कूल तक छोड़ने कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो उस घर से ताल्लुक ना रखता हो, तो एक लड़का 6 बरस का हुआ, माता-पिता ने स्कूल जाने की व्यवस्था कर दी, कि घर का नौकर उसे स्कूल के गेट तक छोड़ आएगा। सुबह हुई 5:00 बजे लड़का नौकर के साथ घर से निकला माता-पिता छत से उसे जाता हुआ देख रहे हैं, लेकिन मन में सोच रहे हैं कि मुड़ कर ना देखें क्योंकि मुड़ कर देख लिया तो एडमिशन नहीं होगा। संकल्प की कहानी How To Become Determined
Also Read: खरगोश और कछुए की 04 कहानी Rabbit and Tortoise
लड़का नौकर के साथ निकल गया और नौकर उसे स्कूल के गेट तक छोड़ा आया। लड़के और माता-पिता दोनों ने पहली दो शर्त पूरी कर दी। अब लड़का स्कूल के गेट पर है और संकल्प की परीक्षा शुरू हुई। लड़के को बस इतना करना है कि ध्यान मुद्रा में गेट के सामने बैठना है और बैठे ही रहना है जब तक कि विद्यालय से कोई उसे अंदर लेने के लिए ना आए। आंख बंद रखना है, कुछ भी हो आंख नहीं खोलना है। लड़का बैठ जाता है, आंख बंद कर लेता है। अभी सुबह-सुबह है थोड़ा अंधेरा है लड़का बैठा है, आंख बंद किए हुए, अब लड़का सोच रहा है कि कोई उसे लेने आएगा। उसे नहीं पता है कि उसके साथ क्या होने वाला है। संकल्प की कहानी How To Become Determined
Also Read: गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy
15 से 20 मिनट गुजर जाते हैं, लड़का इंतजार कर रहा है आँख बंद करके। फिर एक घंटा गुजर जाता है। लड़का इंतजार कर रहा है कि कोई लेने आएगा, उसे अंदर लेकर जाएगा और फिर उसकी शिक्षा शुरू होगी। अब 7 बज गए हैं और स्कूल के छात्रों का आना शुरू हो गया है। उसके कान सब सुन रहे हैं। छात्रों के आने की, चलने की आवाज, बात करने की आवाज, लड़का सोच रहा है कि मुझे भी कोई लेने आएगा किंतु अभी तक उसे लेने कोई नहीं आया है, स्कूल के अंदर जाने वाले छात्र उसे परेशान भी कर रहे हैं लेकिन वह बैठा है आंख बंद किए, चुपचाप। उसे कोई थप्पड़ मार रहा है, कोई चिल्ला रहा है, कोई लात भी मार रहा है लेकिन वह बैठा है चुपचाप आंख बंद किए। लड़के का संकल्प देखो। संकल्प की कहानी How To Become Determined
Also Read: स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven
वह बैठा है आंख बंद किए क्योंकि एडमिशन लेना है। आंख खोली और ऐडमिशन निरस्त। अब सूरज तेज चमक रहा है। स्कूल लग रहा है। लड़के को लेने कोई नहीं आया लेकिन यह बैठा है। अब 5:00 बज गए लड़के को फिर से बाकी छात्रों के आने की आवाज आ रही है अब वे घर जाने को स्कूल से निकल रहे हैं।
एक बार फिर से वही सब जो सुबह हुआ था कोई हंस रहा है तो कोई चिल्ला रहा है कोई थप्पड़ मारा है कोई लात मार रहा है। और ये है कि बैठा है पालथी मार के, आंखें बंद करके संकल्प के साथ। अब शाम के 6:00 बज गए हैं सब चले गए। चारों ओर सन्नाटा है रात होने लगी और यह बैठा है, तब शाम 7:00 बजे दो लोग आए गुरुकुल में से उसे लेने। उन्होंने उससे कहा कि अब तू इस लायक है इस स्कूल में प्रवेश लेने के। ससम्मान उसे अंदर ले गए। तो दोस्तों देखा आपने की संकल्प ने उसे क्या दिला दिया। संकल्प की कहानी How To Become Determined
Also Read: दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care
लेकिन ये संकल्प ले कैसे? ये मन की शक्ति को दृढ़ करें कैसे? उसका बड़ा आसान रास्ता मैं आपको बता देता हूँ। शुरू करो छोटे छोटे संकल्प से। शुरू करो उन चीजों से जिनका आपके जीवन में बहुत ही कम महत्व है। इनके बगैर भी जीवन चल सकता है। जैसे 1 दिन फेसबुक नहीं चलाना, 4 घंटे व्हाट्सएप नहीं देखना, एक महीना पिक्चर नहीं देखना, 2 दिन टीवी नहीं देखना, 3 दिन कोई फास्ट फूड नहीं खाना, एक दिन उपवास रखना। ये छोटे छोटे संकल्प क्या करेंगे?
ये आवारा मन को नियंत्रित करेंगे। छोटे छोटे संकल्प आपकी क्षमता को बढ़ाएंगे। और जब बड़े संकल्प की जरूरत होगी तो आप इन्हें भी निभा सकेंगे। यदि आप ये छोटे छोटे संकल्प लेते रहेंगे तो धीरे धीरे आप बदलते जाओगे। ये बदलाव आपके साथ-साथ दूसरों को भी नजर आएँगे। ये छोटे छोटे संकल्प पूर्ण करना भी आपकी उपलब्धि कहलाएगा। और आप धीरे-धीरे बड़े अचीवमेंट के लिए तैयार हो जाएंगे। आने वाले सप्ताह में आप क्या संकल्प ले रहे हो? अभी लिखो। संकल्प की कहानी How To Become Determined
अब भी यदि कोई DOUBT हो, तो तुरंत कॉल करो 97539 78693 पर
- क्यों जरूरी है पैसे की बचत और निवेश Saving and Investment?
- गुस्से को काबू करने के 15 उपाय How To Control Anger
- पैसा और तीन झूठ Money & Three False
- पैसे के बारे में 10 ऐसी बातें जो अमीर आदमी अपने बच्चे को सिखाता है।
- खुश रहने का सबसे आसान तरीका-सिर्फ एक काम करो
- Self-Confidence बढ़ाने के तरीके 9 तरीके
- संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
- Your Talent & Question Of Baby Camel Story
- खरगोश और कछुए की 04 कहानी Rabbit and Tortoise
- दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care
- स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven
यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.comपर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Become Determined संकल्प की कहानी
Bahut khud shandaar 👌🏻😍😍
Yes, definitely…..determination is d inner strength dat keeps us on d track towards our goal…👍🏻👌🏻