How To Become Intelligent Story of Wise Jackal

गीदड़ की सूझबूझ की कहानी Story of Wise Jackal 

इस कहानी को आजकल मैनेजमेंट की क्लासेस में भी पढ़ाया जाने लगा है। यह कहानी हमें बताती है कि यदि आपमें बुद्धिमत्तापूर्ण, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता हो, तो आप बड़ी से बड़ी समस्या को भी चुटकियों में सुलझा सकते हैं। गीदड़ की सूझबूझ की कहानी How To Become Intelligent 

चलिए कहानी देखते हैं-

एक घने जंगल में तीव्र बारिश हो रही थी। एक गीदड़, उसके दो बच्चे और पत्नी के साथ बारिश से बचने के लिए जगह ढूंढ रहा था। तभी उन्हें एक गुफा नजर आई और वे तुरंत उस गुफा में घुस गए। गीदड़ की पत्नी ने कहा कि यह गुफा शेर की लगती है। इस वजह से कभी भी यहां, शेर आ सकता है और हमें खतरा पैदा हो सकता है। गीदड़ की सूझबूझ की कहानी How To Become Intelligent

Learn English Easily
Learn Spoken English Easily

Also Read:  स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven

गीदड़ ने कहा कि तुम चिंता मत करो। मैं दरवाजे के पास ही बैठा हूं। मैं, जैसे ही इशारा करूं, तुम बच्चों को रुलाना शुरू कर देना और फिर कुछ और निर्देश गीदड़ ने अपनी पत्नी को दिए।

जैसा की शंका थी, कुछ समय के बाद गीदड़ को दूर से, शेर आता हुआ, दिखाई दिया। शेर जब गुफा के काफी नजदीक आ गया, तब गीदड़ ने इशारा किया। उसकी पत्नी ने दोनों बच्चों को रुलाना शुरू कर दिया। शेर ने जैसे ही बच्चों के रोने की आवाज सुनी, तो वह वहीं पर रुक गया और सोचने लगा कि मेरी गुफा में जरूर कोई ना कोई है। लेकिन मेरी गुफा में आने की हिम्मत कौन कर सकता है? मैं उसे अभी देखता हूं और वह चलने ही वाला था कि उसे गीदड़ का स्वर सुनाई दिया। गीदड़ ने चिल्लाकर अपनी पत्नी से कहा कि क्यों? बच्चे क्यों हो रहे हैं? गीदड़ की पत्नी ने कहा कि ये भूखे हैं। शेर का मांस मांग रहे हैं। गीदड़ ने तेज आवाज में कहा कि कल ही तो एक शेर मार कर इनको दिया था। क्या उसे ये पूरा खा गए हैं? गीदड़ की सूझबूझ की कहानी How To Become Intelligent

गीदड़ की पत्नी ने कहा कि नहीं। ये कह रहे हैं कि हम बासी शेर नहीं खाएंगे। हमें अभी ताजा शेर मार कर, लाकर दो। 

Also Read:  गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy

शेर ने जैसे ही यह सुना, वह घबरा गया। उसने सोचा की अंदर बहुत ताकतवर कोई है, जो शेर का शिकार करता है। और वह वहां से दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ। 

गीदड़ ने राहत की सांस ली और इशारा किया कि अब शांत रहो, शेर भाग गया है।

यह पूरा घटनाक्रम ऊपर डाल पर बैठा एक बंदर देख रहा था। उसने सोचा कि कमाल हो गया। गीदड़ ने शेर को भगा दिया। गीदड़ की सूझबूझ की कहानी How To Become Intelligent

Also Read: आप क्या बन रहे हो – योग्य या पात्र Able v/s Eligible

फिर वह बंदर दौड़ कर शेर के पास पहुंचा और शेर से कहा कि महाराज आपको एक गीदड़ ने डरा दिया है। आपकी गुफा में एक गीदड़ और उसका परिवार है।

 शेर ने कहा कि नहीं। गुफा में कोई ऐसा जानवर है जो मुझसे बहुत ज्यादा ताकतवर है और वह शेर का शिकार करके खाता है।

Also Read: असंभव से संभव ऐसे होता है 5 Motivational Stories

 बंदर ने शेर को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन शेर ने गुफा में पहुंचने से इंकार कर दिया। तब बंदर ने कहा कि महाराज ऐसा करते हैं कि मेरी पूंछ, आप की पूंछ से बांध लीजिए। यदि वह जानवर आपसे ज्यादा ताकतवर हुआ तो आपको वह मारेगा। मैं साथ में बंधा रहूंगा तो मैं भी मारा जाऊंगा। तब शेर को थोड़ा विश्वास हुआ और उसने बंदर से पूछ बांधने के बाद, गुफा की तरफ फिर से प्रस्थान किया। How To Become Intelligent

Also Read: सही समय पर निर्णय Decision On Right Time

 गीदड़, जो गेट पर ही बैठा था, उसने बंदर की कारस्तानी समझ ली। शेर जैसे ही थोड़ा करीब आया, उसने फिर से इशारा करके बच्चों को रुलाना शुरू कर दिया। 

गीदड़ ने फिर वही बात पूछी कि बच्चे क्यों हो रहे? फिर से वही जवाब आया कि बच्चे शेर का मांस मांग रहे हैं।

Also Read: सारी परेशानियों का हल Solution Of All Problems Story

 गीदड़ ने तेज आवाज में कहा कि तुम्हारे बंदर मामा को मैंने किसी तरह शेर को पटा कर इधर लाने को कहा है। वे आते ही होंगे। जैसे ही शेर इधर आएगा, मैं उसे मार कर तुम्हें देता हूं। यह बात शेर ने जैसे ही सुनी तो, वह समझ गया कि बंदर उसे उल्लू बना कर गुफा में ले जा रहा है और वहां में मारा जाऊंगा। इतना सुनते ही वह तेज गति से भागने लगा और बंदर पूछ बंधी होने के कारण पीछे पीछे घिसाता चला गया और मर गया। How To Become Intelligent

इस कहानी से हम क्या क्या सीख सकते हैं चलिए देखते हैं। 

Also Read: कैसे आती है SUPER SUCCESS? / SMART GOAL क्या है?

Moral of the story- 

1. किसी भी समस्या को सूझबूझ से हल किया जा सकता है। जैसे गीदड़ ने शेर की समस्या को हल किया।

2. आधी रोटी में दाल नहीं लेना चाहिए या किसी के फटे में बिना वजह टांग नहीं अड़ाना चाहिए। जैसे बंदर ने अड़ाई और अपनी जान गवाई।

3. बिना पूरी बात पता किये, कोई निर्णय नहीं करना चाहिए। जैसा की शेर ने सिर्फ सुनकर ही निर्णय कर लिया कि उसकी गुफा में, उससे भी ताकतवर कोई है। How To Become Intelligent

  1. सफलता के बेबी स्टेप्स Baby Steps Of Success
  2. हीरो से भरा खेत Story Of Opportunity
  3. असफलता से सफलता की पाँच कहानी 5 Stories of Fail To Success
  4. सफलता की नींव Foundation Of Success
  5. मंशा देखो व्यवहार नहीं Intention V/S Behavior
  6. गुस्से पर नियंत्रण कैसे रखें How To Control Anger
  7. ये कहानी समझे तो हमेशा खुश रहोगे Always Happy
  8. आखिर मैं ही क्यों? Arthur Robert Ashe Jr.
  9. क्या आप सिलवेस्टर स्टैलोन को जानते हैं? Sylvester Stallone
  10. अभ्यास आपको पूर्ण बनाता है Practice Makes Man Perfect
  11. माइकल जॉर्डन की कहानी Michael Jordan’s Story
  12. जिद और सफलता की दो मिसाल Dashrath Manjhi Nawazuddin Siddiqui
  13. What is Mind Conditioning- Two Stories
  14. तरक्की रुकने का सबसे बड़ा कारण Painter Story
  15. क्यों जरूरी है माइंड शार्प करना Story Of Axe man

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ  badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Become Intelligent

Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
Want to Be Successful Ask These Questions
दोस्त और भालू की कहानी How To Make Friends

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *