How To Become Successful 10 Tips

सफलता के शिखर को छू सकता

यदि आप भी सपने देखते हो और सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हो तो आपको इन 10 नियमों का पालन करना ही होगा। इन नियमों का पालन किए बगैर कोई सफल नहीं हो सका। चलिए देखते हैं कि वे 10 नियम क्या है जिन्हें जीवन में उतारकर कोई भी व्यक्ति सफलता के शिखर को छू सकता है। How To Become Successful 10 Tips

English Point
Learn Spoken English Easily

1. ज़िम्मेदारी- The responsibility

यदि आप सफलता के शिखर पर पहुँचना चाहते हो तो आपको आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी कबूल करनी चाहिए। ज़िम्मेदारी जब मन से उठाई जाती है तो उससे हमें संतोष और खुशी मिलती है। जब हालात खराब होते हैं तो लोग एक दूसरे पर इल्जाम लगाते हैं। लेकिन सफल होने वाले लोग ग़लतियों की ज़िम्मेदारी खुद लेते हैं और उसे ठीक भी करते हैं। यहां पर यह समझ लेना बहुत ही जरूरी है कि यदि आप अपनी गलती स्वीकार नहीं करते हैं तो फिर आप इसे कभी ठीक नहीं कर सकेंगे। गलती को स्वीकार करने पर ही उसे ठीक करने की क्षमता आपके पास आएगी। How To Become Successful 10 Tips

2. कड़ी मेहनत- hard work

हेनरी फोर्ड ने कहा था कि आप जितनी कड़ी मेहनत करोगे, भाग्य आप पर उतना ही मेहरबान हो जाएगा। सफलता भाग्य से मिलने वाली चीज नहीं है, इसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना होती है। आप अपने कार्य के प्रति जितना अधिक श्रम करेंगे, उतना ही बेहतर महसूस करेंगे। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। सभी क्षेत्रों के शिखर पर बैठे लोगों का जीवन देखिए। उन्होंने घंटों तक, महीनों तक, सालों तक, उस काम को किया है, तभी वे शिखर पर है। काले कौवे की कहानी How To Remove Weakness 1 Tip

3. ज्वलंत इच्छा- Burning desire

बड़े सपने सभी देख सकते हैं। उसके लिए अधिकांश लोग योजना भी बना सकते हैं। किंतु उस सपने से जुड़ी गहरी इच्छा ही उसे पूरा करने की शक्ति आपको देती है। इच्छा हर उपलब्धि का प्रारंभिक बिंदु होता है। जिस तरह से आग की छोटी लपटें अधिक गर्मी नहीं दे सकती, वैसे ही कमजोर इच्छा बड़े नतीजे नहीं दे सकती। नेपोलियन हिल ने लिखा है, इंसान का दिमाग जिन चीजों को सोच सकता है या जिन चीजों पर विश्वास करता है, वह उन्हें प्राप्त भी कर सकता है लेकिन गहरी इच्छा होने पर ही यह होगा। 

4. वचनबद्धता- Commitment

सफलता के शिखर पर पहुंचने वाले लोग बहुत ज्यादा वचनबद्ध होते हैं। भले ही उन्हें पैसों का नुकसान हो जाए, लेकिन वे अपना वचन निभाते हैं। जीतना तो हम सभी चाहते हैं किंतु जीतने की कीमत बहुत कम लोग चुकाते हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता उसके बेहतर काम करने के कमिटमेंट पर निर्भर करती है। फिर चाहे उसका कार्य क्षेत्र कोई भी हो। वचनबद्ध बनिए। अपने दिए वादों पर खरा उतरे और आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलते ही जाएंगे। How To Become Successful 10 Tips

5. सकारात्मक दृष्टिकोण- positive outlook

हमें परिस्थितियों के उजले पक्ष को देखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि सकारात्मक दृष्टिकोण के बिना हमें समस्याएं नजर आएगी जबकि वास्तविकता में वे सभी हमारे लिए अवसर है। जो उजला पक्ष देखते हैं वे अवसर को आसानी से पहचान जाते हैं। जबकि नेगेटिव माइंड सेट वाले लोग अवसर आने पर शिकायत करते हुए मिलेंगे। बस इतना याद रखो कि जब भी कोई विपत्ति आए तो समझ जाओ की प्रकृति हमें ऊंचा उठाना चाहती है। बस उसमें अवसर को खोजो और उसका लाभ उठाओ। संत कबीर की कहानी How to Control Bad Habits

6. थोड़ा अधिक दें- Give a little more

आप किस व्यक्ति के साथ सौदा करना चाहेंगे, जो आपको आपकी कीमत से थोड़ा अधिक दे या फिर कम दे। यदि आप भी अपने कार्य में सामने वाले को उसकी कीमत से अधिक देंगे तो वह आपको कभी छोड़ नहीं सकेगा और आपके पास ही बार-बार कार्य के लिए आएगा। आप कोई भी काम करो, बदले में जो मिल रहा है आप उससे थोड़ा ज्यादा ही काम करो। How To Become Successful 10 Tips

7. चरित्र- Character

लोग चरित्रवान व्यक्ति के साथ कार्य करना पसंद करते हैं। चरित्रवान व्यक्ति कौन होता है? वह जिसके पास आत्म संयम होता है। वह संतुलित होता है। अहंकार रहित और दूसरों का ध्यान रखने वाला होता है। वह बहाने नहीं बनाता। वह शिष्टाचार और सलीके से पेश आता है। वह पिछली गलतियों से सीखता है। वह अपने फायदे के लिए किसी को हानि नहीं पहुंचाता। उसमें दिखावा नहीं बल्कि असलियत होती है। वह आम आदमी के साथ भी वैसे ही रहता है जैसे किसी खास आदमी के साथ। वह विनम्र और जिम्मेदार होता है।

8. अपने काम में गर्व महसूस करो- Take pride in your work

आप सर्वोत्तम कार्य तभी कर सकते हो, जब आपको अपने कार्य में गर्व महसूस हो। यदि आप अपने कार्य में रचनात्मकता नहीं देखते हो तो आप उस कार्य को कभी भी पूरे मन से नहीं करोगे। इसे जानने के लिए सिर्फ इतना करना है कि आप जो कर रहे हो वह रोजी रोटी कमाने के लिए कर रहे हो या फिर किसी महान कार्य के हिस्से के रूप में।  How To Become Successful 10 Tips खाली डिब्बे की कहानी How to Learn Problem Solving Skill

9. अच्छे श्रोता बनो- Be a good listener

कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। यह इसलिए कहा जाता है कि जब तक आपका जीवन है, तब तक आप को सीखते रहना चाहिए। सीखने की भावना ही आपको शिखर पर बनाए रखेगी। 

10. लगातार कार्य- Continuous work

कोई भी महान कार्य 1 दिन में नहीं होता है और यही वजह है कि बड़े कार्यों को करने के लिए लगातार, सालों तक कार्य करना होता है। जब हम कार्य की शुरुआत करते हैं तो बहुत जोश में रहते हैं। किंतु थोड़े समय के बाद ही, रिजल्ट नहीं मिलने के कारण, हमारा जोश ठंडा होने लगता है। इसे बनाए रखने के लिए हमेशा याद रखना चाहिए कि जितने भी बड़े कार्य हुए हैं उन्हें होने में समय लगा है। 

बड़े नतीजे प्राप्त करना है तो आपको इन सभी गुणों को बार-बार पढ़ना चाहिए और जितना ज्यादा हो सके अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए।

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Become Successful 10 Tips

  1. जब तूफान आता है मैं सोता हूं How To Solve Our Problem
  2. बड़े सपनों की कहानी How To See Big Dreams
  3. कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind
  4. स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
  5. दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
  6. आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
  7. स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
  8. प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
  9. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  10. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  11. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  12. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  13. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
धीरूभाई अंबानी के प्रेरक विचार How To Become Dhirubhai Ambani
अरबपति बनो कोर्स How To Become Billionaire Course

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *