How to Behave Great People

महान लोग कैसे व्यवहार करते हैं- How Great People Behave

यदि सफलता के शिखर पर पहुँचना है तो अपनी प्रवृत्ति को समझने की कोशिश करें। प्रवृत्ति अर्थात इंग्लिश में टेंडेंसी, हर व्यक्ति की अपने टेंडेंसी होती है। आसान भाषा में कहें तो उसका स्वभाव। अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि वह झगड़ालू प्रवृत्ति का है या उसका नेचर अच्छा है। इसका अर्थ है कि कोई व्यक्ति अच्छा व्यवहार करता है तो कोई व्यक्ति बुरा। सीधा सा अर्थ है यदि आप बेहतर व्यवहार करते हो तो सफलता आप तक पहुँचेगी ही सही। How to Behave Great People

English Point
Learn Spoken English Easily

आज की कहानी टेंडेंसी पर आधारित है। यदि आप खुद की टेंडेंसी बदल सके तो आपका जीवन बहुत बेहतर बन सकता है। तो चलिए देखते हैं कहानी-

सुबह सुबह का समय है। नदी किनारे बहुत भीड़ है। बहुत से लोग नदी में नहा रहे हैं और पूजा कर रहे हैं। तभी लोगों ने देखा कि एक साधु बाबा नहा रहे हैं और उनकी ओर एक बिच्छू बहता हुआ आ रहा है। लोगों ने जोर से चिल्ला कर साधु बाबा को बताया कि पानी में बहता हुआ एक बिच्छू आपकी ओर आ रहा है। अहंकार कैसे छोड़े How To Remove Ego Moral Story

साधु बाबा ने जैसे ही बिच्छू को देखा, उन्होंने उसे पानी से बाहर निकालने के लिए, उसकी जान बचाने के लिए अपनी हथेली पर उसे चढ़ा लिया ताकि उसे बाहर ले जा सके। लेकिन यह क्या! बिच्छू ने साधु बाबा को डंक मार दिया। जैसे ही डंक लगा, उन्होंने अपना हाथ झटक दिया और बिच्छू फिर पानी में गिर गया। How to Behave Great People

साधु बाबा ने अपनी हथेली पर उसे फिर चढ़ा लिया लेकिन बिच्छू ने फिर डंक मार दिया। साधु बाबा ने तकलीफ़ में फिर हाथ झटक दिया और बिच्छू फिर पानी में गिर गया। इस तरह से छह-सात बार ऐसा हुआ। साधु बाबा ने आखरी में उसे हथेली में लेकर किनारे पर छोड़ ही दिया। कुएँ के मेंढक की कहानी How To Become Visionary

जब लोगों ने साधु बाबा से कहा कि बिच्छू को बचाने की क्या आवश्यकता थी और तब तो बिल्कुल नहीं जब वह आपको डंक मार रहा था।

साधु बाबा ने कहा कि हमें हमारी प्रवृत्ति को समझना चाहिए। हमारी प्रवृत्ति किसी का जीवन बचाने की होनी चाहिए और वही मैं कह रहा था। बिच्छू की प्रवृत्ति डंक मारना है, इसलिए वह डंक मार रहा था। जब एक बिच्छू अपनी प्रवृत्ति नहीं छोड़ रहा था तो मैं अपनी प्रवृत्ति कैसे छोड़ सकता हूं। How to Behave Great People दिमाग तेज करने के 09 Tips to Speed up Your Mind

यदि आप लोगों की प्रवृत्ति को समझ जाएंगे तो आपका दु:ख, आपकी तकलीफ बहुत आसानी से समाप्त हो सकती है। पहला काम तो यह करना है कि खुद की प्रवृत्ति को बेहतर बनाएं कि वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए सोचे। जबकि दूसरों की प्रवृत्ति को समझ कर उनके व्यवहार को समझ सकते हो। यदि किसी का व्यवहार हमेशा नकारात्मक ही रहे तो हमें समझ जाना चाहिए कि इसकी प्रवृत्ति ठीक नहीं है। यदि हम यह समझ जाएंगे तो लोगों को मैनेज करना, उनसे बेहतर व्यवहार करना सीख जाएंगे।

तो साधु बाबा और बिच्छू की कहानी से हमें बस इतना याद रखना है कि हमें लोगों की मदद करना चाहिए किंतु उनकी नकारात्मक बातों से स्वयं को बचाए भी रखना है।

All The Best Wish You A Rich life. How to Live An Amazing Life

  1. क्या आप सिलवेस्टर स्टैलोन को जानते हैं? Sylvester Stallone
  2. अभ्यास आपको पूर्ण बनाता है Practice Makes Man Perfect
  3. माइकल जॉर्डन की कहानी Michael Jordan’s Story
  4. जिद और सफलता की दो मिसाल Dashrath Manjhi Nawazuddin Siddiqui
  5. What is Mind Conditioning- Two Stories
  6. तरक्की रुकने का सबसे बड़ा कारण Painter Story
  7. क्यों जरूरी है माइंड शार्प करना Story Of Axe man
  8. आपकी असली ताकत Know Your True Potential
  9. Only Money, Money & Money
  10. असफलता का सबसे बड़ा कारण Biggest Reason of Failure
  11. सतत प्रयास क्यों जरूरी है? What is Consistency?
  12. Story of A Circus Tiger
  13. जीवन क्या है? संघर्ष या खेल
  14. पहले पत्थर या पहले रेत Priorities of Life
  15. दूरदर्शिता और चील का अंडा Story of Eagle
  16. नकारात्मकता और समोसे वाला Effect of Negativity

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ  badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How to Behave Great People

Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
कर्मों का फल भोगना पड़ेगा How To Behave With Others
बाज के बच्चे की कहानी How To Train Your Child Short Story

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *