How to Break Ego

गर्व और घमंड में अंतर होता है- The difference between pride and pride

व्यक्तित्व विकास के मास्टर जी ने कक्षा में प्रवेश किया ही था कि बच्चों ने उनसे पूछ लिया कि मास्टर जी गर्व और घमंड में क्या अंतर होता है? How to Break Ego

मास्टर जी ने कहा कि गर्व और घमंड में बहुत ही छोटा अंतर होता है। यही वजह होती है कि बहुत से लोग घमंड को गर्व कहने लग जाते हैं। फिर उन्होंने कहा कि इसे आसानी से समझने के लिए मैं तुम्हें घमंडी कौवे और हंस की कहानी सुनाता हूं।

English Point
Learn Spoken English Easily

एक बार हंसों का एक समूह समुद्र तट के पास से गुज़र रहा था। उसी जगह एक कौवा भी मौज मस्ती कर रहा था। उसने हंसों को उपेक्षा भरी नज़रों से देखा और मज़ाक के लहजे में बोला, “तुम लोग बस उड़ान भर लेते हो, तुम लोग और क्या कर सकते हो! बस पंख फड़फड़ा कर उड़ान भर सकते हो।  क्या तुम मेरी तरह हवा में कलाबाजियां दिखा सकते हो, फूर्ती से उड़ सकते हो? नहीं। तुम तो ठीक से जानते भी नहीं कि उड़ना किसे कहते हैं। How to Break Ego

कौवे की बात सुनकर एक बूढ़ा हंस बोला, सही है। किंतु तुम्हें तुम्हारी योग्यता पर गर्व करना चाहिए किंतु इस बात पर घमंड नहीं करना चाहिए।

कौवे ने कहा कि यह घमंड नहीं है। मुझे अपने आप पर गर्व है। यदि दम है तो मेरा मुकाबला करो और मुझे हरा कर बताओ।

चिड़िया, घोंसला और उल्लू How To Work For Great Success

एक हंस ने कौवे की चुनौती स्वीकार कर ली। यह तय हुआ कि प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में कौवा अपने करतब दिखायेगा और हंस को भी वही करके दिखाना होगा और दूसरे चरण में कौवे को हंस के करतब दोहराने होंगे। How to Break Ego

प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले चरण की शुरुआत कौवे ने की और एक से बढ़कर एक कलाबजिया दिखाने लगा।  वह कभी गोल-गोल चक्कर खाता तो कभी ज़मीन छूते  हुए ऊपर उड़ जाता। वहीँ हंस उसके मुकाबले कुछ ख़ास नहीं कर पाया। कौवा अब और भी बढ़-चढ़ कर बोलने लगा,” मैं तो पहले ही कह रहा था कि तुम लोगों को और कुछ भी नहीं आता।

फिर दूसरा चरण शुरू हुआ। हंस ने तेजी से आकाश में उड़ना शुरू किया। उसके पीछे पीछे कौवा भी उड़ रहा था। किंतु यह क्या! हंस तो ऊपर जाता ही जा रहा था। अब धीरे-धीरे कौवे का घमंड टूटने लगा और वह थकता जा रहा था। लेकिन हंस था कि ऊपर जाता ही जा रहा था। जब कौवे से और ऊपर जाना नहीं बना तो कौवा बोला, मुझे माफ़ कर दो, मैं अब बिलकुल थक चूका हूँ और यदि तुमने मेरी मदद नहीं की तो मैं यहीं दम तोड़ दूंगा। मुझे बचा लो मैं कभी घमंड नहीं दिखाऊंगा। How to Break Ego

तब हंस ने कहा कि तुम मेरे ऊपर बैठ जाओ। तब कौवा हंस के ऊपर बैठ गया और फिर हंस ने आकाश में दूर ऊंची उड़ान भरी। यह सब देखकर कौवा थर थर कांप रहा था। फिर वे जहां से उड़े थे वहीं पर आ गए। अकबर बीरबल की कहानी Famous Story of Akbar And Birbal 01

अब तक कौवे को यह बात समझ में आ चुकी थी कि हंस बहुत ऊंचा आकाश में उड़ सकता है और बहुत देर तक उड़ सकता है, जबकि मैं यहीं पर तेजी से उड़ सकता हूं। 

कौवे का घमंड चूर चूर हो चुका था। किंतु उसे हंस ने समझाते हुए कहा कि यह बात हमेशा ध्यान रखो कि हर कोई अपने क्षेत्र में विशेष है। जैसे तुम हवा में इतनी कलाबाजी कर सकते हो हम नहीं कर सकते। वैसे ही हम ऊंचे आकाश में उड़ सकते हैं, लंबा उड़ सकते हैं तुम नहीं। जो तुम हो उस पर गर्व कर सकते हो किंतु तुम्हें घमंड नहीं करना चाहिए। किसी की हंसी नहीं उड़ाना चाहिए। How to Break Ego

 मास्टर जी ने आगे कहा कि एक पुरानी कहावत भी है कि घमंडी का सिर हमेशा नीचा होता है। इसलिए ध्यान रखो कि कहीं जाने अनजाने आप भी कौवे वाली गलती तो नहीं कर रहे हो?

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How to Break Ego

  1. एक हाथ वाले लड़के की कहानी How To Become Invincible
  2. करिश्माई व्यक्तित्व के धनी कैसे बने How to Make Charismatic Personality
  3. भारतीय महिलाओं को कैसे सशक्त बनाएं How To Empower Indian Women
  4. Memory क्षमता बढ़ाने के उपाय How to Improve Memory Power 10 Tips
  5. कबूतर और चींटी की कहानी How to Help Other 01 Tip
  6. कुएँ के मेंढक की कहानी How To Become Visionary
  7. लालच का फल How to Control Our Greed
  8. अहंकार कैसे छोड़े How To Remove Ego Moral Story
  9. टालने की आदत कैसे हटाएं How to Remove Procrastination
  10. शेर और मच्छर की कहानी How To Tackle Cunning People
  11. बिजनेसमैन और मछुआरा How To Think In Different Manner
  12. शेर और चूहा नैतिक कहानी How To Enjoy Moral Story
  13. शेर और गिलहरी की कहानी How To Live Our Present Moral Story
  14. जंगल में आग लगी भागो रे भागो How To Control Our Action
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
मंदिर के दो पुजारी How To Attract People To You
गधे के लिए दुनिया खत्म How To Think Negatively

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *