How to Bring Changes In Life

हमारी मेंटालिटी का बहुत महत्व है- Our mentality is very important

हम किस तरह का जीवन जी रहे हैं इसमें हमारी मेंटालिटी का बहुत ज्यादा महत्व है, जिसे हम आसान भाषा में एटीट्यूड भी कह सकते हैं। हमारा मन जिस तरह का होता है, यह दुनिया भी हमें उसी तरह की नजर आती है। इस नियम को, यदि हम जीवन में उपयोग करें तो बहुत आसानी से एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं। यदि आपको बाहर खुशी देखना है, अच्छाई देखना है तो अपने मन के अंदर खुश होना शुरू कर दो, अपने मन के अंदर अच्छाई देखना शुरू कर दो। यह छोटी सी घटना आपको बहुत आसानी से यह सिखा देगी। How to Bring Changes In Life

English Point
Learn Spoken English Easily

एक लड़के लड़की का अभी-अभी विवाह हुआ था और उन्होंने एक घर किराए पर ले लिया था। आज वे अपने किराए के घर में रहने आ गए थे। वे डाइनिंग टेबल पर बैठ कर खाना खा रहे थे। 

 तभी पति ने खिड़की से देखा कि सामने वाली छत पर कुछ कपड़े सुखाए गए थे। पति ने कहा कि इन लोगों को कपड़े धोना भी नहीं आता है। ज़रा देखो तो कपड़े कितने मैले दिख रहे है? ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings

पत्नी अपने आप में व्यस्त थी, इसलिए पति की बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकी।

कुछ दिन बाद फिर उसी छत पर कुछ कपड़े सूख रहे थे। पति ने उन्हें देखते ही अपनी बात फिर दोहराई कि ये लोग कपड़े धोना कब सीखेंगे। यदि समय मिले तो इन्हें बताना कि कपड़े किस तरह से धोए जाते हैं। How to Bring Changes In Life

इस बार पत्नी ने यह बात सुनी और बोली कि ठीक है।

अगले दिन सुबह सुबह नाश्ता करते हुए, जैसे ही पति ने सामने की छत पर देखा, तो खुश होते हुए पत्नी को कहा कि अरे वाह, लगता है इन्हें समझ आ गयी है। आज तो कपडे बिलकुल साफ़ दिख रहे हैं। ज़रूर तुमने उन्हें बताया होगा। 

अब पत्नी बोली कि उन्हें मैंने नहीं बताया है। जब पति ने आश्चर्य किया तो पत्नी ने कहा कि आज सुबह मैंने जल्दी उठ कर अपनी खिड़की के शीशों को साफ कर दिया है। उन पर बहुत ज्यादा धूल जमी हुई थी। आज हमारी खिड़की के शीशे साफ हैं,  इसलिए आज तुम्हें कपड़े साफ नजर आ रहे हैं। क्यों होता है प्यार How To Fall In Love

यही बात हमारे जीवन पर भी लागू होती है। हमने अपनी आंखों पर जिस तरह का चश्मा चढ़ा रखा है, हमें सामने की दुनिया बस वैसे ही नजर आती है। यदि हम में अंदर से कोई बुराई है तो हमें सामने वाला भी बुरा ही नजर आता है। इसीलिए तो कहते हैं कि चोर को पूरी दुनिया चोर ही नजर आती है।

यदि हम एक बेहतर जिंदगी जीना चाहते हैं तो हमें अपने आप को परिष्कृत करते रहना चाहिए। यदि हमें सामने वाले में कोई बुराई नजर आए तो हमें समझ जाना चाहिए कि हमारे अंदर कुछ न कुछ ऐसा जरूर है जिसे बदले जाने की जरूरत है। How to Bring Changes In Life

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How to Bring Changes In Life

  1. जब तूफान आता है मैं सोता हूं How To Solve Our Problem
  2. बड़े सपनों की कहानी How To See Big Dreams
  3. कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind
  4. स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
  5. दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
  6. आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
  7. स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
  8. प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
  9. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  10. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  11. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  12. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  13. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
छोटे बच्चे की इच्छा How To Fulfill Our Wish Moral Story
बहु का बदला How To Take Revenge Little Story

Discussion

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *