How to Catch The Thief Story

Akbar Birbal Thief Story

बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्न में से एक बुद्धिमान बीरबल के अनेक किस्से जनमानस में प्रचलित है। उन्हीं में से एक चोर को पकड़ने का किस्सा भी प्रसिद्ध है। यदि आपके पास बुद्धि बल हो तो आप किसी को भी हरा सकते हो। तो चलिए देखते हैं कि बीरबल ने उस चोर को कैसे पकड़ा? How to Catch The Thief Story

आगरा में एक बहुत बड़ी दुकान थी। उस दुकान का व्यापारी अपने नौकरों पर बहुत विश्वास करता था। एक दिन वह अपने नौकरों को दुकान की जिम्मेदारी देकर दूसरे शहर में कुछ कार्य से गया। जब वह अगले दिन दुकान गया तो उसने देखा कि उसकी मुख्य तिजोरी से बहुत सारा धन गायब था। उसके यहां 07 नौकर काम करते थे और वह सभी पर एक समान विश्वास करता था। इसलिए वह किसी एक पर शक नहीं कर सकता था। किंतु चोरी तो हो चुकी थी, इसलिए उसने अकबर के दरबार में शिकायत की।

English Point
Learn Spoken English Easily

वह व्यापारी जब अकबर के दरबार में पहुंचा, तो अकबर ने उसकी शिकायत सुनकर उससे कुछ साधारण से प्रश्न पूछे। फिर उसके सभी नौकरों को बुलाकर भी उनसे कड़ी पूछताछ की गई। किंतु इसका कोई परिणाम नहीं निकला और चोर अभी भी उनकी गिरफ्त से बहुत दूर था। How to Catch The Thief Story

तब अकबर को अपने सबसे बुद्धिमान दरबारी बीरबल की याद आई। उन्होंने तुरंत बीरबल को बुलाया और व्यापारी से मिलवाया। 

बीरबल ने व्यापारी से कहा कि तुम्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मैं कल तुम्हारी दुकान पर आऊंगा और चोर को पकड़ लूंगा।

सबसे कीमती चीज How To Value Our Life

अगले दिन बीरबल व्यापारी की दुकान पर पहुंचा। बीरबल ने सभी नौकरों को बुलाकर उनसे कुछ साधारण से प्रश्न किए। उसके बाद उसने सभी नौकरों से कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो भी चोर है, हम उसे कल ही पकड़ लेंगे। How to Catch The Thief Story

फिर बीरबल ने कहा कि मेरे हाथ में ये सात जादुई लकड़ियां हैं। मैं आप सभी को एक-एक लकड़ी दूंगा। जो भी चोर होगा, उसकी लकड़ी आज रात एक इंच लंबी हो जाएगी और चोर पकड़ा जाएगा। हम सभी कल यहीं मिलेंगे। यह कह कर बीरबल ने सबसे हाथ में एक-एक लकड़ी पकड़ाई और वहां से चला आया।

 अगले दिन बीरबल फिर से व्यापारी की दुकान पर पहुंचा और उन्होंने सभी नौकरों को अपनी अपनी लकड़ी के साथ बुलाया। जब बीरबल ने सबकी लकड़ी देखी, तो उन्होंने देखा कि एक नौकर की लकड़ी एक इंच छोटी है। How to Catch The Thief Story पिता की ग्रेट सीख How To Become Business Tycoon

बस फिर क्या था! बीरबल ने तुरंत सिपाहियों को उस नौकर को पकड़ने का आदेश दिया। व्यापारी इस पूरी घटना को समझ नहीं पाया और असमंजस में बीरबल की तरफ देखने लगा। बीरबल ने व्यापारी को समझाया कि कोई लकड़ी जादुई नहीं थी। लेकिन चोर को इस बात का डर था कि उसकी लकड़ी एक इंच लंबी हो जाएगी और इस डर से उसने अपनी लकड़ी को एक इंच काट दिया और वह पकड़ा गया। व्यापारी बीरबल की बुद्धिमत्ता से बहुत खुश हुआ और चोर को पकड़ लेने पर बीरबल को धन्यवाद देने लगा।

यदि आप इस कहानी का सारांश समझने की कोशिश करें तो इतना है कि किसी भी समस्या को बुद्धिमत्ता के बल से सुलझाया जा सकता है। दूसरा यदि आप कोई गलत काम करते हैं तो वह काम आपने कितने भी चतुराई से किया हो आप पकड़ा ही जाओगे। How to Catch The Thief Story

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How to Catch The Thief Story

  1. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  2. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  3. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  4. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  5. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
  6. हिंदी में निवेश कीजिए How To Use Hindi In Daily Life
  7. राजा और तोते की कहानी How To Choose Our Friends
  8. शल्य सारथी और कर्ण की कहानी How To Choose Our Adviser
  9. नासमझ साधु की कहानी How to Trace Opportunity
  10. हाथी और पांच अंधे व्यक्ति How to Think Correctly
  11. क्रोधी बन्दर और नादान चिड़िया How to Advise Others 2 Tips
  12. फूटे मटके की कहानी How To See Positivity
  13. भगवान और नाई की कहानी How To Know God Moral Story
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
बैंक में नौकरी कैसे मिलेगी? How To Become Bank PO Clerks
धीरूभाई अंबानी के प्रेरक विचार How To Become Dhirubhai Ambani

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *