
5 September, Teacher’s Day
आज शिक्षक दिवस है।
दोस्तों, यह हमारे देवेंद्र वाघेला, माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक विद्यालय घोड़ापल्ला, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवगढ़, तहसील सेलाना, जिला रतलाम, मध्य प्रदेश के द्वारा शेयर किया गया किस्सा है। लिखा भी उन्होंने ही है।
सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई। हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं एक छोटा सा किस्सा आपके सामने शेयर करना चाहता हूं। 25 सालों की सर्विस में खूब नवाचार किए। बच्चों के लिए काम किया। बच्चों की सुविधा के लिए काम किया। अच्छे परीक्षा परिणाम दिए। ग्रामवासी पालक अधिकारी सभी खुश।

जब मैं ग्राम में प्राथमिक विद्यालय में था तब वहां के सरपंच साहब ने अपनी लड़की को भर्ती किया हमारे शासकीय स्कूल में और लड़के को प्राइवेट स्कूल में शिवगढ़ पढ़ाया। उनकी सोच थी कि लड़का है, इसलिए पढ़ा कर बड़ा आदमी बनाऊगा। लड़की है गांव में ही पढ़ लेगी सरकारी स्कूल में।
योग संयोग देखिए, मेरे पढ़ाने का तरीका शुरू से बच्चों के प्रति अच्छा रहा है। कक्षा पहली, दूसरी के बाद बच्चे कक्षा तीसरी से किताब पढ़ना सीख जाते हैं। बच्चों को पूरे मन से पढ़ाया था, लगातार खेल खेल में शिक्षा, चित्रकला के माध्यम से शिक्षा का काम बहुत किया।
योग संयोग देखिए सरपंच साहब का लड़का आठवीं पास नहीं हो सका। पढ़ाई छोड़ दी और जिस लड़की को गांव के सरकारी प्राइमरी में पढ़ाया था, इस वर्ष कक्षा 12वीं पास हो गई और कॉलेज में भर्ती हो गई। जब भी आती है पांव पड़ती है और बहुत खुश होती है। हमेशा आशीर्वाद लेती है। मुझे भी अपने काम पर, अपने विद्यार्थी पर गर्व होता है।
काम ऐसा करो उस काम को भी आपके काम पर गर्व हो। आसपास के इलाके में आपके जैसा कोई शिक्षक काम करने वाला मिलना नही चाहिए। इतना अच्छा काम करना चाहिए यही सोच लेकर आज तक में चल रहा हूं।
इसीलिए मेरा नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भी गया था। अपने काम से बच्चे खुश रहे, ग्रामवासी खुश रहे, पालक खुश रहे हैं। अधिकारी खुश रहें। इससे बढ़कर पुरस्कार क्या चाहिए! सर्विस में मन लगाए काम करो। नवाचार करो। कोशिश करो बच्चे अच्छा पढ़े। अच्छे परीक्षा परिणाम रहे। उन्हें सारी सुविधा दो जितना दे सको। कुछ पैसा जेब खर्च हो तो जरूर करो। क्योंकि जिन बच्चों की वजह से हमें तनखा मिलती है और हमारा घर चलता है, थोड़ा पैसा बच्चों पर खर्च कर सकते हैं।
आज भी बच्चों के लिए काम करना अच्छा लगता है। नवाचार करना अच्छा लगता है। इस lock-down में 2 महीने में भी लगातार बच्चों की सुविधा के लिए काम किया है। उन्हें घर पर ही पढ़ने के लिए प्रेरित किया है। लगातार संपर्क किया है, फोन पर व्यक्तिगत। पानी की सुविधा, भवन में पढ़ाई संबंधी पेंटिंग, पंखे लगाना, रिपेयरिंग करना, वृक्षारोपण करना, कोरोना सुरक्षा की जानकारी दी, साथ ही निशुल्क मास्क भी बांटे।
प्रयास करता हूं कि बच्चे खुश रहे। अच्छी पढ़ाई करें। अच्छा परीक्षा परिणाम दे।
सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई। हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रणाम, नमस्कार
आपका देवेंद्र वाघेला
माध्यमिक शिक्षक
माध्यमिक विद्यालय घोड़ापल्ला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ तहसील सेलाना जिला रतलाम मध्य प्रदेश
9981482196
दोस्तों हमें देवेंद्र वाघेला सारे जैसे बहुत सारे शिक्षकों की आवश्यकता है। जो पूरे तन, मन और धन से अपने छात्रों की पढ़ाई में रुचि लेते हैं। मैं सुभाष जोशी देवेंद्र सर को शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं और बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें दीर्घायु और ऊर्जावान बनाए रखें।
आचार्य चाणक्य (विष्णु गुप्त) के अनमोल विचार
टॉपर बनना है ऐसे पढ़ो How to Study To Be a Topper 05 Tips
- बुद्ध का संदेश Amazing Thoughts of Buddha
- सुकरात की कहानी Story Of Socrates
- सफल होना है तो ये प्रश्न खुद से पूछते रहो
- गीदड़ की सूझबूझ की कहानी Story of Wise Jackal
- दोस्त और भालू की कहानी Story of Friend and Bear
- दो अद्भुत सच्ची कहानी Two Amazing True Stories
- आप कितने आशावादी हो? Hope and Happiness
- 10 मिनट में उदासी दूर How to Remove Depression
- दुनिया की सबसे कीमती चीज-Time
- फ्री समय में हमें क्या करना चाहिए? 4 WORK
Best