Complete Guideline For UPSC-IAS

UPSC क्या है?-Complete Guideline For UPSC-IAS

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC-Union Public Service Commission) यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन, भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है, जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करती है। यह एक संवैधानिक संस्था है क्योंकि इसकी स्थापना संविधान के अनुछेद 315 के अंतर्गत हुई है। सामान्यता आयोग में अध्यक्ष सहित 9 से 11 सदस्य होते है।  संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवकों की भर्ती के लिए मुख्य संस्था है, जो केन्द्र एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में विभिन्न प्रशासनिक परीक्षाओं का आयोजन करता है। How To Complete Syllabus For UPSC-IAS

English Point
Learn Spoken English Easily

संविधान के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315 से 323 तक, एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान है। भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान राष्ट्रवादियों ने जो राजनीतिक आन्दोलन चलाया था, भारत में कार्य करने वाले प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से भारत में ही हो, क्योंकि तब इसकी परीक्षा इंग्लैंड में हुआ करती थी। प्रथम लोक सेवा आयोग की स्थापना 1926 में हुई थी। आज़ादी के बाद संवैधानिक प्रावधानों के तहत 1950 में लोक आयोग की स्थापना हुई। इसे संवैधानिक दर्जा देने के साथ साथ स्वायत्ता भी प्रदान की गयी ताकि यह बिना किसी दबाव के योग्य अधिकारियों की भर्ती क़र सके। इस नव स्थापित लोक सेवा आयोग को संघ लोक सेवा आयोग नाम दिया गया। How To Complete Syllabus For UPSC-IAS

UPSC क्या करता है? UPSC क्यों है? 

UPSC- यह सरकार की एक ऐसी संस्था हैं जिसके द्वारा ग्रुप A एवं ग्रुप B के यानि प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के पदाधिकारियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाता है। युपीएससी (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षाएं हैं-

सिविल सर्विस एग्जाम (CSE)

इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE)

कंबाइंड डिफेन्स सर्विस एग्जाम (CDSE)

नेशनल डिफेन्स एग्जाम (NDA)

इंडियन फोरेस्ट सर्विस (IFS)

इसके अतिरिक्त अन्य बहुत सारी परीक्षाओं का आयोजन यूपीएससी UPSC द्वारा किया जाता हैं। वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षाओं के माध्यम से 24 सेवाओं के लिए अभ्यर्थियों का चुनाव करता है। इनमें से सबसे चर्चित भारतीय प्रशासिनिक, भारतीय पुलिस सेवा व भारतीय राजस्व सेवा हैं। How To Complete Syllabus For UPSC-IAS

UPSC-ICS-Indian Civil Service क्या है?

अखिल भारतीय सेवा :

भारतीय प्रशासनिक सेवा अर्थात IAS, भारतीय पुलिस सेवा एवं अर्थात IPS, भारतीय वन सेवायें अर्थात IFS ही अखिल भारतीय सेवा कही जाती है। जबकि, अन्य जैसे- भारतीय राजस्व सेवा व सूचना सेवाओं को केंद्रीय सेवा कहा जाता है। इन सेवाओं की भर्ती एव प्रशिक्षण का कार्यक्रम संघ सरकार UPSC के माध्यम से करती है। अखिल भारतीय सेवा संघ तथा राज्य दोनों स्थानों पर अपनी सेवाएँ देती हैं। इनके सेवाओं के अधिकारियों के कार्य मुख्यत: लिखित से ज्यादा अलिखित है, जिसमें सरकारी नीतियों का क्रियान्वयन, कानूनी प्रशासन इत्यादि हैं। How To Complete Syllabus For UPSC-IAS

कलेक्टर बनने के लिए क्या करना होगा?

यदि आप कलेक्टर अर्थात IAS, SP या IFS बनना चाहते हैं तो आपको UPSC द्वारा आयोजित CSE (सिविल सर्विस एग्जाम) देना होती है।

यह परीक्षा 3 भागों में होती हैं जो इस तरह हैं |

1-प्रारंभिक परीक्षा

2-मुख्य परीक्षा

3-इंटरव्यू

UPSC-ICS-Indian Civil Service के लिए पात्रता क्या है?

UPSC कौन दे सकता है?

शैक्षणिक योग्यता :

              ऐसे छात्र जो अपना ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं।

             ऐसे छात्र जो अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष अथवा अंतिम सेमिस्टर में अध्यनरत हैं।

UPSC-ICS-Indian Civil Service के लिये उम्र क्या चाहिए?

उम्र सीमा- UPSC देने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों हेतु  न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं अधिकतम 32 वर्ष हैं (अधिकतम 6 बार)

ST – SC उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 5 वर्ष की छुट दी जाती हैं | (असीमित 37 वर्ष की उम्र तक)

अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 3 वर्ष उम्र सीमा में छुट दी जाती हैं | (अधिकतम 9 बार या 35 की उम्र तक )

UPSC और PSC में क्या अंतर है?

UPSC अर्थात UNION PUBLIC SERVICE COMMISSION हिंदी में संघ लोक सेवा आयोग केंद्र सरकार के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की भर्ती प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से करता है। PSC अर्थात PUBLIC SERVICE COMMISSION हिंदी में लोक सेवा आयोग, यही कार्य राज्य सरकार के लिए करता है। राज्यों के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग करता है। How To Complete Syllabus For UPSC-IAS

DSP कैसे बन सकते हैं?

STATE PSC अर्थात PUBLIC SERVICE COMMISSION हिंदी में लोक सेवा आयोग, द्वारा आयोजित  प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से  डीएसपी  पद पर चयनित हुआ जा सकता है।

DC कैसे बन सकते हैं?

STATE PSC अर्थात PUBLIC SERVICE COMMISSION हिंदी में लोक सेवा आयोग, द्वारा आयोजित  प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से  DC अर्थात डिप्टी कलेक्टर बन सकते है।

कलेक्टर कैसे बनते है?

 यूपीएससी द्वारा प्रतिवर्ष आईसीएस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। उस एग्जाम में बैठकर आईएएस अर्थात कलेक्टर बना जा सकता है।

IAS-आईएएस क्या होता है?

आईएएस IAS अर्थात Indian administrative service, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस हिंदी में भारतीय प्रशासनिक सेवा, एक अखिल भारतीय सेवा है, जो यूपीएससी द्वारा प्रतिवर्ष ICS-Indian civil service परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जाती है। आईएएस को कलेक्टर भी कहा जाता है।

IPS-आईपीएस क्या होता है?

आईपीएस IPS अर्थात Indian Police service, इंडियन पुलिस सर्विस हिंदी में भारतीय पुलिस सेवा, एक अखिल भारतीय सेवा है, जो यूपीएससी द्वारा प्रतिवर्ष ICS-Indian civil service परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जाती है। 

आईपीएस को SP अर्थात पुलिस अधीक्षक भी कहा जाता है।

अखिल भारतीय सेवाएं क्या होती है?

IAS-Indian administrative service 

IPS-Indian police service 

IFS-Indian forest service

इन तीनों सेवाओं को अखिल भारतीय सेवाओं के अंतर्गत रखा गया है।

कौनसा  विषय जरूरी है?

संघ लोक सेवा आयोग या लोक सेवा आयोग किसी खास विषय के लिए बाध्य नहीं करते अर्थात

इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए किसी भी खास विषय का होना बाध्यता नहीं है।

बस आपको ग्रैजुएट होना चाहिए वह किसी भी विषय से चलेगा।

अर्थात आप का विषय कॉमर्स हो, आर्ट्स हो या साइंस हो, engineering हो, या MBBS इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

आप किसी भी विषय से स्नातक हो, तो आप यह एग्जाम दे सकते हो।

कौनसा विषय लेने से फायदे में रहेंगे?

संघ लोक सेवा आयोग या लोक सेवा आयोग किसी खास विषय के लिए बाध्य नहीं करते अर्थात

इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए किसी भी खास विषय का होना बाध्यता नहीं है।

किंतु यदि आप ग्रेजुएशन के दौरान अर्थात 3 साल की डिग्री के दौरान, यदि कोई ऐसा विषय रखते हैं जो इस परीक्षा में हमारे लिए ज्यादा फ़ायदेमंद हो तो हमारे लिए बेहतर रहेगा। हमारे समय का उपयोग भी होगा और हम इन 3 सालों में उस विषय का अध्ययन कर स्ट्रांग हो जाएंगे। इन दोनों ही परीक्षाओं में Art Subjects को ज्यादा पूछा जाता है।  यदि हम बीए करें अर्थात Art Subjects को पढ़े तो हमारे लिए निसंदेह इन परीक्षाओं को क्रेक करना थोड़ा आसान होगा। How To Complete Syllabus For UPSC-IAS

कितने घंटे पढ़ना चाहिए या पढ़ना पड़ेगा?

इस प्रश्न का उत्तर देना आसान नहीं है, क्योंकि हर प्रतियोगी की अपनी क्षमता होती है और अपने सब्जेक्ट पर पकड़ होती है। स्नातक स्तर पर आपका क्या विषय रहा है, इससे फर्क पड़ता है।  स्नातक के दौरान आपने कितनी पढ़ाई की है इससे भी फर्क पड़ता है। फिर भी इतना कहा जा सकता है, कि यदि हम 6 से 8 घंटे नियमित रूप से 1 साल तक पढ़ाई करें तो इस एग्जाम को क्रेक करने के योग्य हो जाऐंगे। How To Complete Syllabus For UPSC-IAS

If You Face Any Problem, You Can Contact me-97539-78693

  1. माइकल जॉर्डन की कहानी Michael Jordan’s Story
  2. जिद और सफलता की दो मिसाल Dashrath Manjhi Nawazuddin Siddiqui
  3. What is Mind Conditioning- Two Stories
  4. तरक्की रुकने का सबसे बड़ा कारण Painter Story
  5. क्यों जरूरी है माइंड शार्प करना Story Of Axe man
  6. आपकी असली ताकत Know Your True Potential
  7. Only Money, Money & Money
  8. असफलता का सबसे बड़ा कारण Biggest Reason of Failure
  9. सतत प्रयास क्यों जरूरी है? What is Consistency?
  10. Noun-Competitive English Grammar
  11. Pronoun-English For Competitive Exam
  12. Nervous By English, Read It
  13. Adjective-English For Competitive Exam
  14. Verb-English Grammar For Competitive Exam
  15. Adverb-English For Competitive Exam
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
बच्चों को बोनसाई वृक्ष ना बनाएं-Bonsai Tree
धारा-प्रवाह अंग्रेजी सीखने के लिए 6 Tips For Spoken English

Discussion

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *