What is Mind Conditioning- Two Stories

What is Mind Conditioning- Two Stories

हमें ईश्वर का आभारी होना चाहिए कि उसने हमें माइंड कंडीशनिंग की क्षमता दी।  क्या होती है यह माइंड कंडीशनिंग? How to Condition Our Mind

साधारण शब्दों में समझें तो हम माइंड कंडीशनिंग करके किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। वह कितना ही बड़ा हो, उसे बहुत ही आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। जिस प्रकार से बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने विज्ञापन दिखाकर आपके माइंड की कंडीशनिंग करती है ताकि आप उनके प्रोडक्ट खरीदने के लिए मजबूर हो जाओ। माइंड कंडीशनिंग ही वह स्थिति है कि आप न चाहते हुए भी अनेक ऐसी चीजें खरीदते हो, जिसकी जरूरत आपको नहीं है। अनेक ऐसे कार्य करते हो, जो आप करना नहीं चाहते हो। उनमें गुस्सा करना, शराब पीना, पाउच गुटखा खाना, बीड़ी सिगरेट पीना, जुआ खेलना और भी अनेक। How to Condition Our Mind

Learn English Easily
Learn Spoken English Easily

ये भी पढ़ो: तेजी से अमीर बनने के 5 तरीके Five Ways to Become Rich

माइंड कंडीशनिंग को समझने के लिए हमारे जीवन से जुड़ी दो घटनाएं देखिए-

क्या आपने एक बड़े हाथी को पतली सी रस्सी से एक छोटे से खूंटे से बंधे हुए देखा है?

क्या आपको आश्चर्य नहीं होता कि इतना बड़ा हाथी इतने छोटे खूंटे से और इतनी पतली रस्सी से कैसे बंधा हुआ है? How to Condition Our Mind

वह हाथी चाहे तो बहुत ही आसानी से उस रस्सी को तोड़ सकता है, उस खूंटे को उखाड़ सकता है। किंतु वह ऐसा नहीं करता क्योंकि बचपन में उसे एक मजबूत लोहे की चैन से, एक मजबूत खूंटे से बांधा जाता था। तब उसने बहुत प्रयास किया था उस खूंटे को उखाड़ने का, उस चैन को तोड़ने का। किंतु जब बहुत प्रयास के बाद भी वह नहीं तोड़ सका तो उसके माइंड की कंडीशनिंग हो गई कि वह इस खूंटे को नहीं उखाड़ सकता है, वह इस चैन को नहीं तोड़ सकता है। यही आपके माइंड के साथ भी हुआ है कि आप अरबपति नहीं बन सकते। How to Condition Our Mind

ये भी पढ़ो: क्यों जरूरी है पैसे की बचत और निवेश Saving and Investment?

दूसरी घटना- एक प्रयोगशाला में एक बड़े कांच के जार में बहुत सारी छोटी-छोटी मछलियों को रखा गया। उसी जार में एक बड़ी शार्क मछली को भी रखा गया। जैसे ही शार्क मछली उस जार में आई उसने छोटी-छोटी मछलियों को खाना शुरु कर दिया। फिर उस जार में पार्टीशन किया गया। जार के बीच में कांच की दीवार बनाई गई। अब एक तरफ छोटी मछलियों को डाला गया और दूसरी तरफ शार्क मछली को। How to Condition Our Mind

ये भी पढ़ो: गुस्से को काबू करने के 15 उपाय How To Control Anger

जैसे ही शार्क मछली जार में आई उसने छोटी मछलियों पर आक्रमण कर दिया। किंतु बीच में कांच की दीवार होने की वजह से वह कांच की दीवार से टकराई और छोटी मछलियों तक नहीं पहुंच सकी। उसने दोबारा प्रयास किया किंतु फिर कांच की दीवार से टकराई। कुछ समय तक शार्क प्रयास करती रही छोटी मछलियों तक पहुंचने का। उसके बाद वह शांत हो गई। अब उसने हमला बंद कर दिया। कुछ समय के बाद वह कांच की दीवार जार में से निकाल दी गई। किंतु यह देखकर आश्चर्य हुआ कि दीवार हटा दिए जाने के बाद भी शार्क ने उन छोटी मछलियों पर हमला नहीं किया। वजह यह थी कि शार्क मछली के माइंड की कंडीशनिंग हो चुकी थी कि अब वह उन छोटी मछलियों को नहीं खा सकती है। How to Condition Our Mind

क्या बड़े सपने देखने के दौरान, बड़े लक्ष्य बनाने के दौरान आपके साथ ऐसा नहीं होता है?

ये भी पढ़ो: पैसा और तीन झूठ Money & Three False

किंतु अच्छी बात यह है कि आप अपनी माइंड कंडीशनिंग बदलकर खुद की दशा और दिशा दोनों बदल सकते हो। अरबपति बनो कोर्स में बहुत सारी ऐसी एक्सरसाइज है, जिसके द्वारा आप आपकी माइंड कंडीशनिंग को बदल सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपके दिमाग को इस तरह से कंडीशंड कर देगी कि आप सुबह से लेकर रात तक वही करोगे जो आप करना चाहते हो और जो आपको करना चाहिए। How to Condition Our Mind

फिर आपको बड़े लक्ष्य कठिन नहीं लगेंगे। फिर आपको विश्वास हो जाएगा कि आप आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने ही वाले हो। How to Condition Our Mind

  1. खरगोश और कछुए की 04 कहानी Rabbit and Tortoise
  2. दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care
  3. स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven
  4. गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy
  5. आप क्या बन रहे हो – योग्य या पात्र Able v/s Eligible
  6. सिर्फ 5 से 10 मिनट का टाइम रोज Only 10 Minutes Daily
  7. असंभव से संभव ऐसे होता है 5 Motivational Stories
  8. समस्या या चुनौती और हल Problem Or Challenge & Solution
  9. सही समय पर निर्णय Decision On Right Time
  10. सारी परेशानियों का हल Solution Of All Problems Story
  11. कैसे आती है SUPER SUCCESS? / SMART GOAL क्या है?
  12. क्या होता है संकल्प? What Is Determination?
  13. प्रेम कविता Love Poem
  14. क्या आप भी बंदर हो? Are You a Monkey?
  15. सफलता के बेबी स्टेप्स Baby Steps Of Success

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How to Condition Our Mind

Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
How To Hit Our Goal Story Of Two Great Men
तरक्की सबसे बड़ा कारण How To Make Fast Progress

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *