How to develop great attitude

एटीट्यूड इतना महत्वपूर्ण है – Attitude is so important

एक विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार 85% अवसर पर किसी इंसान को तरक्की या नौकरी उसके नजरिए ( Attitude ) की वजह से प्राप्त होती है, जबकि अक्लमंदी, खास तथ्यों और आंकड़ों की जानकारी की वजह से केवल 15% अवसर पर ही सफलता मिलती है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि जीवन में कामयाबी दिलाने में तथ्यों और आंकड़ों का केवल 15% ही योगदान है किंतु हम हमारे जीवन के 20 साल और ढेर सारा पैसा इन्हीं चीजों को पढ़ने में खर्च कर देते हैं। How to develop great attitude

English Point
Learn Spoken English Easily

यदि नजरिया या एटीट्यूड इतना ही महत्वपूर्ण है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाना चाहिए। नीचे लिखें 8 टिप्स पर यदि आप 1 हफ्ते भी काम करते हैं तो आपको खुद में आश्चर्यजनक बदलाव नजर आएंगे जो कि आपको सफलता के शिखर की ओर ले जाएंगे।

1. दिन की शुरुआत अच्छे ढंग से करें- Start the day off well

रात भर अच्छी तरह से सोने के बाद जब हम सुबह उठते हैं, तो ऊर्जा से भरपूर होते हैं। सुबह के समय हमारा मस्तिष्क सबसे तीव्र गति से कार्य करता है। यदि सुबह-सुबह कोई अच्छी चीज आपने पढ़ी या सुन ली तो हमारा अवचेतन मन उस बात को आसानी से स्वीकार कर लेगा और दिन भर के लिए एक रिदम बन जाएगी। स्वयं में परिवर्तन लाने के लिए हमें नियोजित ढंग से कोशिश करना होगी और पूरे संकल्प के साथ अच्छे विचार और व्यवहार हमारी जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा। सुबह-सुबह यह कार्य आपको तब तक करना चाहिए जब तक कि यह आपकी आदत नहीं बन जाती। How to develop great attitude सभी चिंता का हल How To Remove Worries 06 Tips

2. आभार प्रकट कीजिए- Show gratitude

खुश रहने के लिए हमारा एहसानमंद होना बहुत जरूरी होता है। हमारे पास क्या नहीं है, यह सोचने के स्थान पर, यह सोचना चाहिए कि हमारे पास क्या-क्या है। और ज्यादा सिर्फ उन्हें ही मिलेगा जो आभारी रहेंगे। कहने का अर्थ सिर्फ इतना है कि जो भी आपके पास अभी है, वह भी किसी खजाने से कम नहीं है। उसका सपना ही अभी बहुत सारे लोग देख रहे हैं। तो हमें उन सभी चीजों के लिए, रिश्तों के लिए आभारी होना चाहिए। आभार प्रकट करके, आप प्रचुरता को आमंत्रित कर सकते हो।

3. प्रतिदिन कुछ नया सीखें- Learn something new every day

हमें विश्वविद्यालय की पढ़ाई के अतिरिक्त भी कुछ सीखना चाहिए। स्कूल और कॉलेज से युवक बहुत काबिल मगर पढ़े-लिखे जाहिल बनकर निकल रहे हैं। क्योंकि हम युवाओं को नैतिकता का कोई आधार नहीं दे पा रहे हैं, जिसकी उन्हें ज्यादा से ज्यादा जरूरत है। असली शिक्षा आदमी के दिल और दिमाग दोनों को ट्रेनिंग देती है। एक अनपढ़ चोर शायद माल गाड़ी से सामान ही चुराएगा,  किंतु पढ़ा लिखा चोर तो रेल की पटरी उड़ा ले जाएगा। हमें ग्रेड नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। तथ्यों को जानने से ज्ञान हासिल होता है और उनका सरलीकरण करने से समझदारी प्राप्त होती है। कोई आदमी अच्छा ग्रेड और ऊंची डिग्री हासिल करने के बावजूद अशिक्षित रह सकता है। प्रतिदिन मूल्य आधारित शिक्षा ग्रहण कीजिए। How to develop great attitude

4. जरूरी काम पसंद करो- Enjoy important work

कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें हमारी पसंद या नापसंद से फर्क नहीं पड़ता। उन्हें समय पर करना ही होगा। जिस प्रकार से एक मां अपने बच्चे की देखभाल हर हाल में करती है। यह जरूरी नहीं है कि मां को हमेशा सुख ही मिलता हो, किंतु वह जानती है कि यह जरूरी है और उसे ही करना है। आपको दिन की शुरुआत जो जरूरी काम है उससे शुरू करनी चाहिए। उसके बाद जो संभव है वह करो और धीरे-धीरे आप पाओगे कि आप असंभव काम भी करने लगे हो। यदि हमने जरूरी कार्यों को पसंद करना सीख लिया तो फिर नामुमकिन भी मुमकिन बन जाता है। How to develop great attitude व्यक्तित्व का विकास कैसे करें How to Develop Personality 05 Tips

5. तुरंत एक्शन लीजिए- Take action immediately

एक बेहतरीन विचार एक महान प्लान भी असफल हो जाता है यदि हम उस पर कोई एक्शन नहीं ले। हमारी टालमटोल की आदत हमें कहीं नहीं पहुंचने देती। कोई भी काम पूर्ण होने पर खुशहाली लाता है और हमारा हौसला बुलंद करता है, जबकि आधा अधूरा काम हमारे साहस को वैसे ही खत्म करता है जैसे किसी पानी के टैंक में कोई छेद टैंक को खाली कर देता है।  जो भी कार्य जरूरी है उसे तुरंत करने की आदत बनाइए। How to develop great attitude

6. स्वाभिमानी बनिए- Be proud

हम पहले यह समझ ले कि स्वाभिमान होता क्या है? हम खुद के बारे में किस तरह से सोचते हैं, वह नजरिया ही स्वाभिमान है। यदि हम हमारे बारे में अच्छा महसूस करते हैं तो हम किसी भी कार्य को बेहतर ढंग से करते हैं। घर हो या ऑफिस सभी जगह हमारे रिश्ते बेहतर होते जाते हैं। सब कुछ हमें ज्यादा अच्छे लगने लगता हैं। क्योंकि हमारी भावनाओं और हमारे व्यवहार में सीधा रिश्ता होता है। किसी भी चीज के बारे में हम जिस तरह से सोचते हैं, उससे हम वैसा ही व्यवहार करते हैं। अगर हम अच्छा स्वाभिमान बनाना चाहते हैं तो इसका सबसे सही तरीका है, हम कुछ ऐसे लोगों के लिए काम करें जो उसका बदला हमें ना तो पैसे से, न ही कुछ और दे कर चुका सकते हैं।

7. नकारात्मकता से दूर रहिए- Stay away from negativity

हमारे आसपास के माहौल में बहुत सी ऐसी बातों को अच्छा माना जाता है जो कि वास्तविकता में बुरी है। जैसे शराब और सिगरेट पीना शान की बात मानी जाती है। जुआ सट्टा खेलना आजकल आधुनिक होने का प्रतीक बन गया है। खुद को फैशनेबल दिखाने के चक्कर में लोग बहुत से ऐसे कार्य करने लग जाते हैं जिन्हें करने की कोई जरूरत नहीं है। बल्कि यह सभी कार्य उन्हें सफलता के शिखर से और दूर ले जाते हैं। ऐसे लोगों से, ऐसी आदतों से दूरी बनाये। ऐसे लोगों से उलझने की कोई जरूरत नहीं है। मार्शल आर्ट में सिखाया जाता है कि जब कोई आप पर हमला करें तो उसे रोकने की जगह अपनी जगह से हट जाइए। क्योंकि उसे रोकने के लिए भी ऊर्जा की आवश्यकता होगी और हम इस उर्जा का उपयोग किसी अच्छे कार्य को करने में कर सकते हैं। How to develop great attitude छात्र जीवन कैसे जिए How To Live Student Life 01 Tip

8. अच्छाई खोजना शुरू कीजिए- Start finding good

जिस प्रकार से काला चश्मा लगाने से दुनिया काली नजर आती है। जिस प्रकार से हरा चश्मा लगाने से दुनिया हरि नजर आती है। उसी प्रकार से अच्छाई खोजने का चश्मा लगाने से आपको पूरी दुनिया अच्छी नजर आने लगेगी। हम सभी जानते हैं कि सब कुछ प्लस और माइनस से मिलकर बना है। यदि हम कमियां या दोष ढूंढते रहेंगे, तो सफलता कभी हासिल नहीं कर सकेंगे। सफल होने के लिए, महान कार्य करने के लिए, खुश रहने के लिए, हमें चीजों में, लोगों में अच्छाई देखना शुरु करना होगा। करिश्माई व्यक्तित्व के धनी कैसे बने How to Make Charismatic Personality

ऊपर बताए गए 8 कार्यों की लिस्ट बनाकर, सिर्फ 21 दिन तक उन पर काम करिए। इससे आपके जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन आएंगे वे न सिर्फ आपको बल्कि आपके आसपास रहने वाले लोगों को भी नजर आने लगेंगे। How to develop great attitude

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Care Our Relations

  1. जब तूफान आता है मैं सोता हूं How To Solve Our Problem
  2. बड़े सपनों की कहानी How To See Big Dreams
  3. कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind
  4. स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
  5. दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
  6. आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
  7. स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
  8. प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
  9. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  10. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  11. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  12. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  13. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
मनचाही सफलता के लिए 9 कदम How to Make Your Dreams 9 Tips
100 साल से ज्यादा उम्र 9 Great Life Lessons from 100 Year Old

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *