How To Face Life Tension

फुटबॉल से गिटार तक- From football to guitar

अपने सपनों को पूरा करना, उन्हें जीना बहुत ही अनोखा अनुभव होता है। किंतु यदि अपने सपनों के बीच कोई दुर्घटना घट जाए तो आप किस तरह से सामना करोगे, आइए देखते हैं एक ऐसे लड़के की कहानी जिसने देखा तो फुटबॉलर बनने का सपना था किंतु वह दुनिया का टॉप टेन सिंगर बन गया। How To Face Life Tension

English Point
Learn Spoken English Easily

स्पेन में एक लड़का रहता था, जिसका बचपन से एक ही सपना था कि वह एक बड़ा फुटबॉलर बने। उसका नाम था जूलियो इग्लेसियस। जूलियो अब 10 साल का हो चुका था और अपने स्कूल में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। वह दिन भर प्रैक्टिस करता और धीरे-धीरे वह एक बहुत अच्छा गोलकीपर बन गया। उसका सपना अपने सपनों के क्लब रियल मेड्रिड की ओर से फुटबॉल खेलने का था। जूलियो ने अलग-अलग सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और 20 वर्ष का होते-होते उसके बचपन का सपना हकीकत बनने के करीब पहुँच गया। उसे रियल मेड्रिड की तरफ से फुटबाल खेलने के लिए साइन कर लिया गया। खेल के जानकार जूलियो से बहुत प्रभावित थे और यह मान कर चल रहे थे कि बहुत जल्दी वह स्पेन का नंबर 01 गोलकीपर बन जायेगा। How To Face Life Tension

फिर वह भयानक दुर्घटना हुई, जिसने जूलियो इग्लेसियस जैसे बेहतरीन गोलकीपर को गिटार थामने पर मजबूर कर दिया। हुआ ऐसा कि एक शाम को जूलियो इग्लेसियस और उसके दोस्त कार से घूमने निकल पड़े। उस कार का एक जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ और स्पेन का नंबर वन गोलकीपर बनने वाला जूलियो हॉस्पिटल पहुंच गया।

सबसे बुरा तो यह हुआ कि जूलियो इग्लेसियस की कमर के नीचे का हिस्सा पैरालाइज्ड हो गया। डॉक्टर इस बात को लेकर भी निश्चिंत नहीं थे कि जूलियो फिर कभी चल भी सकेगा या नहीं। अब जूलियो के लिए फुटबॉल खेलना तो आकाश के तारे तोड़ने के समान हो गया था। How To Face Life Tension स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs

उसे स्वस्थ होने में बहुत लंबा समय लगा। प्रतिदिन बहुत सी दवाई खाना और दर्दनाक अनुभव को महसूस करना। यह सब करते-करते जूलियो इग्लेसियस निराश होने लगा था। वह बार-बार अपने टूटते भविष्य को याद करता और क्रोध और निराशा से भर जाता था। फिर किसी के कहने पर उसने अपना दर्द कम करने के लिए कविताएं लिखना शुरू किया। उन कविताओं को वह गाने भी लगा। फिर वह दिन आया जब उसने ना चाहते हुए भी गिटार थाम लिया। धीरे-धीरे उसने गिटार बजाने पर भी वैसा ही अभ्यास करना शुरू किया जैसा कि बचपन में वह अपने सपनों के क्लब रियल मेड्रिड की तरफ से खेलने का फुटबॉल का सपना पूरा करना चाहता था।

जूलियो इग्लेसियस तकरीबन 18 महीने तक बिस्तर पर रहा। वह गिटार और गाने की प्रैक्टिस करता रहा। एक्सीडेंट के 5 साल बाद उसने एक सिंगिंग कंपटीशन में भाग लिया और लाइफ गोज ओन द सेम गाना गा कर फर्स्ट प्राइज जीता। How To Face Life Tension कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind

जूलियो इग्लेसियस अपने बचपन के सपने को तो पूरा नहीं कर सका किंतु उसने संगीत की दुनिया में टॉप टेन सिंगर में अपना नाम लिख दिया। उसके अभी तक 40 करोड़ से अधिक एल्बम बिक चुके हैं।

जब भी कोई दु:ख आए, कोई समस्या आपको बहुत ज्यादा परेशान करें, तो जूलियो इग्लेसियस के दु:ख और दर्द से उसकी तुलना कीजिएगा। मेरा दावा है कि आपका दर्द और समस्या ऑटोमेटिक गायब हो जाएगी। How To Face Life Tension

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Face Life Tension

  1. जब तूफान आता है मैं सोता हूं How To Solve Our Problem
  2. बड़े सपनों की कहानी How To See Big Dreams
  3. कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind
  4. स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
  5. दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
  6. आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
  7. स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
  8. प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
  9. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  10. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  11. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  12. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  13. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
बुद्ध और वस्तु का अधिकतम उपयोग How To Use Anything Best way
बड़ी समस्या की जड़ How To Remove Life Big Problems

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *