How To Face Problem Muniba Mazari

चमकती मुनीबा के संघर्ष की दर्दनाक कहानी-How To Face Problem

कौन है यह मुनीबा मजारी? क्या है इनकी कहानी? चलिए देखते हैं।  मुनीबा मजारी एक पाकिस्तानी कलाकार है, मॉडल है, कार्यकर्ता है, मोटिवेशनल स्पीकर है, सिंगर है, टेलीविजन होस्ट है। तो दोस्तों मिलिए पाकिस्तान की आयरन लेडी से। लाश में जान भर देने वाली इनकी कहानी सुनिए। How To Face Problem

English Point
Learn Spoken English Easily

पाकिस्तान की आयरन लेडी कहलाने वाली मुनीबा संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की नेशनल एंबेसडर है। ब्रिटिश समाचार संस्था बीबीसी ने साल 2015 में उन्हें अपनी 100 वुमन सीरीज में शामिल किया था। फोर्ब्स पत्रिका ने साल 2016 में 30 साल से कम उम्र की दुनिया की 30 शख्शियतों में शामिल किया था। 

जन्म-Early Life Of Muniba Mazari

3 मार्च, 1987 को जन्मी मुनिबा की कहानी किसी भी इंसान के लिए प्रेरणादायक है। आपको हैरत होगी कि आज दुनिया जिस मुनीबा को जानती है उसके पीछे एक दर्दनाक कहानी है। मुनीबा अपाहिज है, व्हीलचेयर के सहारे चलती है। महज 20 साल की उम्र में एक कार हादसे में उनके कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाई। मुनीबा ने यह सारी कहानी एक कार्यक्रम में खुद ही बयान की है। How To Face Problem नकारात्मकता और समोसे वाला Effect of Negativity

मुनीबा का जन्म एक बलूच परिवार में हुआ था। मुनीबा बचपन में पेंटर बनना चाहती थी लेकिन उनका परिवार रूढ़िवादी था। करीब 18 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता के कहने पर खुद की इच्छा ना होते हुए भी शादी कर ली। मुनीबा की मैरिड लाइफ खुशहाल नहीं रही। शादी के 2 साल बाद ही वह दुर्घटना हो गई जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। मुनीबा ने बताया कि उनका पति कार चलाते हुए सो गया था और गाड़ी के बेकाबू होने पर उसने कार से बाहर कूद कर खुद को सुरक्षित कर लिया किंतु मुनीबा कार में ही थी। गाड़ी खाई में गिरी। मुनीबा बुरी तरह घायल हुई। उसे कार तोड़कर निकाला गया। पहले पत्थर या पहले रेत Priorities of Life

मुनीबा को प्राथमिक उपचार देकर हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया। मुनीबा ढाई महीने तक अस्पताल में रही। एक दिन डॉक्टर ने उन्हें आकर कहा कि तुम अब कभी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाओगी। मुनीबा ने जैसे तैसे यह स्वीकार किया। अगले दिन डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनकी पेंटर बनने की बचपन की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी क्योंकि अब वे कभी पेंट नहीं कर पाएगी। यह भी मुनीबा ने सहन कर लिया। लेकिन अगले दिन जब डॉक्टर ने उन्हें यह कहा कि अब आप कभी मां नहीं बन सकोगी तो मुनीबा रो पड़ी।

मुनीबा खुद के अस्तित्व पर प्रश्न करने लगी। ईश्वर ने उन्हें जिंदा क्यों रखा? मुनीबा विकलांग हो गई थी और इस हालत में जैसा कि ज्यादातर कमजोर लोग करते हैं उनके पति ने भी वही किया और मुनीबा को तलाक दे दिया। लेकिन मुनीबा अब तक इतना ज्यादा दर्द सह चुकी थी कि उन्होंने अपने पति की शादी के समय उन्हें बेस्ट ऑफ लक का संदेश भेजा। How To Face Problem Story of A Circus Tiger

अब मुनीबा ने ईश्वर को कोसना बंद कर दिया और धन्यवाद देना शुरू कर दिया। मुनीबा ने इस बात को समझा कि ईश्वर ने उन्हें नया जीवन खुद के जीने के लिए दिया है। मुनीबा ने स्टेप बाय स्टेप अपने सभी डर को एक लिस्ट में लिखा और उनका सामना करना शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार मुनीबा पेंटिंग नहीं कर सकती थी किंतु मुनीबा ने हॉस्पिटल में ही ब्रश से पेंटिंग शुरू की। अपने सारे दु:ख गहरी भावनाएं रंगों के माध्यम से कला में परिवर्तित कर दिए। धीरे-धीरे उनकी कला को पहचान मिलने लगी। गीत गाने भी शुरू किए। अब वे एक सिंगर भी है। व्हीलचेयर पर बैठकर ही मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने कदम रखा और शोहरत बटोरी। वो टीवी पर एंकरिंग भी करती है। How To Face Problem

मुनीबा ने ईश्वर की इच्छा को पहचान लिया और खुद पर विश्वास करके आगे बढ़ी और यही वजह है कि जो मुकाम, जो शोहरत उन्होंने आज हासिल की वह पति के साथ कभी हासिल नहीं कर पाती। तो दोस्तों जीवन में यदि कोई संघर्ष आए तो पहचानो कि ईश्वर की इच्छा क्या है? क्या करवाना चाहता वो आपसे? How To Face Problem असफलता का सबसे बड़ा कारण Biggest Reason of Failure

Speech / Quotes Of Muniba Mazari मुनीबा के द्वारा कही गई कुछ खास बातें।

इसमें कोई शक नहीं कि मेरा शरीर एक सीमित दायरे में बंधा हुआ है लेकिन मेरी आत्मा फ्री है और इसी तरह मेरा मन जिससे मैं बड़े सपने देख सकती हूं। Quotes Of Muniba Mazari

मुझे कोई हीरो नहीं मिला इसलिए मैंने खुद को ही हीरो बना लिया। Quotes Of Muniba Mazari

व्हीलचेयर एक बहाना नहीं होना चाहिए यदि कुछ करना है तो जो है उसी के लिए शुक्रिया अदा करो और जो है उसी से अपनी सक्सेस स्टोरी लिखो। अपनी कमियों को अवसर में बदलना सीखो। इसलिए खुश रहो, आभारी रहो, जिंदा रहो और किसी को भी तुम्हारी योग्यता बढ़ाने पर पाबंदी मत लगाने दो। Quotes Of Muniba Mazari

मुनीबा कहती है कि उनके पति ने जब उन्हें छोड़ा तो उन्हें बुरा लगा किंतु अच्छा हुआ कि उन्होंने छोड़ दिया वरना यह प्यारी जिंदगी उन्हें ना मिली होती। Quotes Of Muniba Mazari

तो दोस्तों अंत में सारांश देखिए। अपने आसपास ध्यान से देखो। अपना जीवन ध्यान से देखो। इस जीवन और दुनिया और उसकी कमियों को बस जहां कमी है वहीं पर तुमको अवसर नजर आएगा। पहचानो इस अवसर को मुनीबा की तरह। यदि मुनीबा अपनी कमियों को ही गिनती, खुदा से शिकायत ही करती रहती तो उसे यह जिंदगी ना मिली होती। आज हम मुनीबा की बात नहीं कर रहे होते। मुनीबा ने ना सिर्फ खुद को बनाया बल्कि मां बनने की इच्छा को भी एक बच्ची को गोद लेकर पूरा किया। आज से ही अपने जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास करो। आज से ही हर निर्णय लेते वक्त, हर शिकायत करते वक्त मुनीबा को याद करो कि क्या आपकी कमी, आप का संघर्ष मुनीबा से भी बड़ा है। यदि नहीं तो एक्शन लो और बदल दो खुद की जिंदगी। Quotes Of Muniba Mazari

अभी कमेंट बॉक्स में अपना लक्ष्य मुझसे शेयर करो। यदि किसी दोस्त को सफलता के शिखर तक पहुंचाना चाहते हो तो यह स्टोरी उसके साथ भी शेयर करो।

  1. दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care
  2. स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven
  3. गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy
  4. आप क्या बन रहे हो – योग्य या पात्र Able v/s Eligible
  5. सिर्फ 5 से 10 मिनट का टाइम रोज Only 10 Minutes Daily
  6. असंभव से संभव ऐसे होता है 5 Motivational Stories
  7. समस्या या चुनौती और हल Problem Or Challenge & Solution
  8. सही समय पर निर्णय Decision On Right Time
  9. सारी परेशानियों का हल Solution Of All Problems Story
  10. कैसे आती है SUPER SUCCESS? / SMART GOAL क्या है?
  11. क्या होता है संकल्प? What Is Determination?
  12. प्रेम कविता Love Poem
  13. क्या आप भी बंदर हो? Are You a Monkey?
  14. सफलता के बेबी स्टेप्स Baby Steps Of Success
  15. हीरो से भरा खेत Story Of Opportunity
  16. असफलता से सफलता की पाँच कहानी 5 Stories of Fail To Success

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.comपर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
बच्चों की 4 समस्याओंं का हल How To Solve Child Problem
टॉपर बनना है ऐसे पढ़ो How to Study To Be a Topper 05 Tips

Discussion

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *