How To Face Problems 4 Tips

समस्या या चुनौती और हल Problem Or Challenge & Solution

दोस्तों, यदि हमें एक बेहतर जीवन जीना है तो हमें लगातार काम करते रहना है। स्वयं में लगातार कुछ ना कुछ सुधार करते ही रहना है। यदि हम हमारे काम में लगातार सुधार करते रहेंगे, तो इसमें कोई शक नहीं कि हम सफलता की ओर कदम बढ़ाते ही रहेंगे। कहने का मतलब यह है कि जीवन में बेहतरी के लिए हमें लगातार संघर्ष करते ही रहना है। इस बात को समझने के लिए चलिए एक सच्ची कहानी देखते हैं। How To Face Problems 4 Tips

Learn English Easily
Learn Spoken English Easily

Also Read: पैसा इन्वेस्ट करने के 10 तरीके How To Invest Money

Problem No. 1 & It’s Solution

जापानियों को ताजी मछली खाना बहुत पसंद होता है। ताजी मछलियाँ पकड़ने और उन्हें फटाफट बेचने में वहां के मछुआरे डटे रहते हैं। लेकिन एक समस्या थी। जापान के समुद्री तटों पर मछलियाँ बहुत कम मिलती थी। ढेर सारी मछलियाँ पकड़ने के लिए दूर समुद्र में जाना पड़ता था। तो मछुआरों ने बड़ी नाव तैयार की और गहरे समुद्र में जाकर मछलियाँ पकड़ कर लाने लगे। 

Also Read: आपकी कमाई और Story of Pipe Line

Problem No. 2 & It’s Solution

मछुआरे जितना अधिक दूर जाते वापस आने में भी उतना अधिक समय लगता। कभी कभी तो दो-तीन दिन बीत जाते। इससे पकड़ी हुई मछलियाँ ताजी नहीं रह जाती और खाने वाले स्वाद से समझ जाते कि मछली ताजी नहीं है। ऐसे मछुआरों की मछलियाँ कम बिकने लगी। इसका समाधान मछुआरों ने अपनी नाव में फ्रीजर लगाकर किया। वे मछलियां पकड़ते और फ्रीजर में रख देते। इससे मछलियाँ खराब नहीं होती और वे लंबी दूरी तक जा भी सकते थे। How To Face Problems 4 Tips

Also Read: तीन Habits, आपकी Success और तीन कहानी

Problem No. 3 & It’s Solution

लेकिन जापानी भी और आगे थे। वे ताजी और जमी हुई मछली के स्वाद का अंतर पकड़ लेते और जमी हुई मछली का स्वाद भी उन्हें नहीं भाता था। मछुआरों ने फिर यह समाधान निकाला की नाव में ही छोटे वाटर टैंक बना दिए। वे पकड़ी हुई ढेर सारी मछलियाँ इस वाटर टैंक में भर देते थे। मछलियाँ पहले तो बहुत संघर्ष करती लेकिन बाद में शांत हो जाती। चूंकि वाटर टैंक में बहुत जगह नहीं होती थी इसलिए मछलियाँ ज्यादा तैर नहीं पाती थी। लेकिन वे मछलियाँ मरती भी नहीं थी। How To Face Problems 4 Tips

Problem No. 4 & It’s Solution

दुर्भाग्य से जापानी इन मछलियों को भी नापसंद करने लगे क्योंकि सुस्त और थकी हुई, स्थिर मछलियों का स्वाद ताजी मछलियों जैसा था ही नहीं। अंत में मछुआरों ने इस समस्या का सही समाधान  खोज ही निकाला। मछुआरों ने उसी वाटर टैंक में एक छोटी शार्क मछली रखना शुरू कर दिया। वह शार्क कुछ मछलियाँ तो खा जाती थी लेकिन फिर भी अधिकांश मछलियाँ बच जाती थी। यह बची हुई मछलियाँ ताजी और जिंदा बनी रहती थी क्योंकि शार्क से बचने के लिए वे निरंतर संघर्ष करती रहती थी। How To Face Problems 4 Tips

Also Read: आर्थिक स्वतंत्रता के लिए जरुरी 10 कदम

Problem No. 5 & It’s Solution

जीवन की समस्याएं भी शार्क मछली जैसी है। जो हमें बेहतर बनाने, मजबूत करने के लिए जीवन में आती है। संघर्ष करके ही हम आगे बढ़ते जाते हैं। हर काम शुरू में मुश्किल होता है, लेकिन लगातार हार्ड वर्क से एक दिन वह हमारे लिए आसान हो जाता है। अब यदि जीवन में आप लगातार काम करते रहोगे तो समस्याएं आएगी ही नहीं, क्योंकि आप तो उन समस्याओं के आने से पहले ही उनका हल खोज चुके हो। जब भी कोई समस्या आए तो उसे चुनौती के रूप में लेना। यदि उसे चुनौती मानोगे तो फिर वह समस्या नहीं रहेगी और आप आसानी से उसे हल कर लोगे। How To Face Problems 4 Tips

फिर भी जीवन में कहीं कोई टेंशन हो,  तो तुरंत मुझे फ़ोन करें-97539 78693

  1. पैसा और तीन झूठ Money & Three False
  2. पैसे के बारे में 10 ऐसी बातें जो अमीर आदमी अपने बच्चे को सिखाता है।
  3. खुश रहने का सबसे आसान तरीका-सिर्फ एक काम करो
  4. Self-Confidence बढ़ाने के तरीके 9 तरीके
  5. संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
  6. Your Talent & Question Of Baby Camel Story
  7. खरगोश और कछुए की 04 कहानी Rabbit and Tortoise
  8. दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care
  9. स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven
  10. गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy
  11. आप क्या बन रहे हो – योग्य या पात्र Able v/s Eligible
  12. सिर्फ 5 से 10 मिनट का टाइम रोज Only 10 Minutes Daily
  13. असंभव से संभव ऐसे होता है 5 Motivational Stories

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Informative Article, Business Idea, Inspirational Story या ख़ास  जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.comपर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Face Problems 4 Tips

Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
असंभव से संभव How To Remain Always Motivated 5 Stories
सही निर्णय How To Take Right Decision 1 Tip

Discussion

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *