How To Find Solution Of Life Problems

मास्टर जी आज हंसी मजाक के मूड में थे- Master Ji was in a mood for laughter today

व्यक्तित्व विकास के मास्टर जी जब आज क्लास में पहुंचे तो वहां पर कुछ बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। जब मास्टर जी ने उनसे कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि 1 महीने पहले उनका विवाद हुआ था। उसकी वजह से आज फिर लड़ाई हो रही है। फिर मास्टर जी ने उन्हें शांति से बैठने को कहा। How To Find Solution Of Life Problems

English Point
Learn Spoken English Easily

व्यक्तित्व विकास के मास्टर जी आज हंसी मजाक के मूड में नजर आए। फिर उन्होंने क्लास में एक चुटकुला सुनाया। चुटकुला सुनकर सभी बच्चे जोर जोर से हंसने लगे। थोड़ी देर के बाद मास्टर जी ने उसी चुटकुले को थोड़ा अलग ढंग से सुनाया। अब की बार भी बच्चों को हंसी तो आए किंतु पहले की अपेक्षा वह थोड़ी कम थी। 

थोड़ी देर के बाद मास्टर जी ने वही चुटकुला तीसरी बार सुनाना शुरू किया।  चुटकुला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि एक छात्र ने कहा कि मास्टर जी एक चुटकुले को कितनी बार सुनाओगे। अब हमें इस पर हंसी नहीं आ रही है। क्योंकि यह तो हमें याद हो गया है। अब आप हमें हंसाने के लिए कुछ और सुनाओ।

मास्टर जी ने गंभीर होते हुए कहा कि बेटा बहुत-बहुत धन्यवाद। क्योंकि आज मैं यही समझाना चाहता था कि जिस तरह से हम खुशी के एक कारण की वजह से बार-बार खुश नहीं हो सकते। इसी तरह से लड़ाई के भी एक ही कारण से हमें बार-बार लड़ाई नहीं करना चाहिए।

जिस तरह से आप लोग एक ही चुटकुले पर बार-बार नहीं हंस सकते। इसी तरह से हमें एक ही दु:ख पर बार-बार दु:खी नहीं होना चाहिए। यदि किसी से हमारा विवाद हो गया है, मनमुटाव हो गया है तो उसे या तो जल्दी ही सुलझा लेना चाहिए या फिर हमेशा के लिए भूल जाना चाहिए।

मास्टर जी ने आगे कहा कि हमारे जीवन में सुख और दु:ख, धूप और छांव की तरह आते जाते रहेंगे। यदि हमें सफलता के शिखर पर पहुंचना है तो सुख की बातें ज्यादा याद रखनी होगी और दु:ख की बात बातें उसी समय छोड़ देनी होगी। How To Find Solution Of Life Problems

हम सुखी रहे या दु:खी यह हमारी चॉइस पर निर्भर करता है। कहने का अर्थ यह है कि यदि आप अभी हंसना चाहते हो तो आपको हंसने से कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन यदि अभी आप रोना चाहते हो तो भी आप को रोने से कोई नहीं रोकेगा। हंसना है या रोना है, यह निर्णय सिर्फ आपको करना है।

यदि आप हमेशा के लिए हंसते रहना चाहते हो तो अभी एक कॉपी पेन लो और अपने दु:खों की एक लिस्ट बनाओ। लिस्ट बनाते बनाते ही आपको यह बात समझ में आ जाएगी कि बहुत सारी बातें ऐसी है जिन्हें आज याद करके दु:खी होने का कोई अर्थ ही नहीं है। How To Find Solution Of Life Problems

तो इसलिए आज से ही खुश रहो, व्यस्त रहो, स्वस्थ रहो और मस्त रहो। How To Find Solution Of Life Problems

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Find Solution Of Life Problems

  1. जब तूफान आता है मैं सोता हूं How To Solve Our Problem
  2. बड़े सपनों की कहानी How To See Big Dreams
  3. कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind
  4. स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
  5. दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
  6. आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
  7. स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
  8. प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
  9. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  10. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  11. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  12. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  13. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
बड़ी समस्या की जड़ How To Remove Life Big Problems
2 साधुओं की कहानी How To Handle Life Situations

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *