
मुझे मोबाइल बना दे
छोटी-छोटी घटनाएं हमें कितना कुछ सिखाती है। यदि हम इन छोटी-छोटी बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें तो हमारा जीवन बहुत जल्दी बहुत खूबसूरत और प्रेरणादाई बन सकता है। यह एक सच्ची घटना है जो कि हमें छोटे बच्चे के मन को पढ़ना सिखाती है। How To Fulfill Our Wish Moral Story

आज प्राइमरी स्कूल की एक टीचर ने अपने बच्चों का टेस्ट लिया था। स्कूल में बहुत काम था। इस वजह से कॉपियां वहां पर चेक नहीं कर सकी थी। इसलिए कॉपियां वह घर पर ले आई थी। रात को वह कॉपी चेक कर रही थी और उसके पति पास में लेट कर मोबाइल चला रहे थे।
अचानक एक कॉपी को चेक करते करते वह रोने लगी। पति कुछ समझ नहीं पाया। इसलिए उसने पूछा कि ऐसा क्या हो गया है कि तुम रो रही हो? उस टीचर ने कहा कि सुबह मैंने क्लास में टेस्ट लिया था, जिसका विषय था *मेरी इच्छा*। एक बच्चे ने लिखा है कि भगवान उसकी इच्छा यह है कि मुझे मोबाइल बना दे। यह सुनकर पतिदेव जिज्ञासु हो गए कि आखिर ऐसा किसने लिखा है? How To Fulfill Our Wish Moral Story स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
टीचर ने कहा कि आगे उस बच्चे ने लिखा है कि यदि मैं मोबाइल बन जाऊंगा, तो पापा मुझे हरदम अपने हाथ में लेकर देखते रहेंगे। मम्मी भी मुझे बहुत प्यार करेगी और घर के बाकी लोगों को भी मेरा बहुत ख्याल रहेगा। जब भी मैं बोलूंगा तो लोग मुझे हाथों-हाथ लेंगे। पापा और मम्मी थक जाने के बाद भी मेरा उपयोग करेंगे।
मम्मी को जब तनाव होगा, तो वे मुझे डाटेंगी नहीं, बल्कि मेरे साथ रहना चाहेगी। मेरे बड़े भाई-बहनों के बीच मेरे पास रहने के लिए झगड़ा होगा। मोबाइल बनकर मैं सभी के बीच खुशियां बांटते रहूंगा। How To Fulfill Our Wish Moral Story ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
यह सब सुनने के बाद पति थोड़ा गंभीर होते हुए बोला, हे भगवान! बेचारा बच्चा। उसके माँ-बाप तो उस पर जरा भी ध्यान नहीं देते।
टीचर पत्नी ने आंसूं भरी आँखों से उसकी तरफ देखा और बोली, “जानते हो, यह बच्चा कौन है? हमारा अपना बच्चा, हमारा राजू।
दोस्तों, ना चाहते हुए भी अनजाने में ही हमारा जीवन हमने इतना व्यस्त बना लिया है कि हम जिनके लिए इतना कार्य करते हैं कई बार उनके साथ ही समय नहीं बिता पाते हैं। उनका ही ख्याल नहीं रख पाते हैं। फिर वे हमारे बच्चे हो या हमारे माता-पिता। इस घटना का जिक्र सिर्फ इसलिए किया गया है कि यदि आप भी अनजाने में, यह गलती कर रहे हैं तो उसे यहीं पर ठीक किया जा सके। How To Fulfill Our Wish Moral Story
यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Fulfill Our Wish Moral Story
- समस्या का आसान समाधान How To Solve Big Problems
- क्या आप हाथी हो? How To Change Our Bad Habits
- धोबी का अंधा गधा How To Care Our Relations
- नाचने से बारिश How To Get Success 2 Great Tips
- अकबर बीरबल की कहानी How To Win Challenge 3 Questions
- महात्मा बुद्ध की 3 कहानियां How To Enjoy Great Life
- हेलेन केलर के अनमोल विचार How To Become Extra-ordinary
- आइडिया मैनेजमेंट 10 टिप्स How To Manage Your Ideas 10Tips
- सफलता की राह की 17 बाधाएं How To Remove Life Hurdles
- ऐसे पढ़ते है GK-भाग 01 How To Read GK / GS Tips No. 01
- बैंक में नौकरी कैसे मिलेगी? How To Become Bank PO Clerks
- चोर और बीरबल How to Catch The Thief Story
- धीरूभाई अंबानी के प्रेरक विचार How To Become Dhirubhai Ambani
- सफल बनाने वाले 10 नियम How To Become Successful 10 Tips
- अरबपति बनो कोर्स How To Become Billionaire Course
- बीरबल की खिचड़ी 04 How To Solve Great Problem
- मनचाही सफलता के लिए 9 कदम How to Make Your Dreams 9 Tips
- सकारात्मक नजरिया विकसित करने के 8 नियम How to develop great attitude
Good idea of using facebook to make marketing.