How To Hit The Target 03 Tips

हथौड़ा कहां मारना है Where to hit the target

अपने टारगेट को हिट करने का हुनर गहरे प्रयास और अनुभव के बाद आता है। सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए न सिर्फ एक निर्धारित और स्पष्ट लक्ष्य का होना जरूरी है बल्कि उस लक्ष्य को भेदने का हुनर भी हमारे पास होना चाहिए। और वह हुनर गहरे प्रयास, लगातार अभ्यास करने के बाद ही हमें प्राप्त होता है। How To Hit The Target 03 Tips

English Point
Learn Spoken English Easily

यह छोटी सी कहानी आपको बहुत कुछ सिखा सकती है। जब कोई विकल्प कार्य ना करें तो अलग ढंग से सोचने की जरूरत होती है। तो चलिए देखते हैं कहानी क्या है-

एक बड़े जहाज के इंजीनियर बहुत परेशान थे क्योंकि जहाज चालू नहीं हो रहा था। उस जहाज पर उपलब्ध सभी व्यक्ति अपनी सभी तरह की सलाह दे चुके थे और उन सलाह पर कार्य भी किया जा चुका था किंतु फिर भी परिणाम शून्य था। जब कोई विकल्प नहीं बचा तो मालिक ने बाहर के किसी मैकेनिक को बुलाने का फैसला किया।

बाहर से किसे बुलाया जाए पता करने पर एक बूढ़े व्यक्ति का पता चला। उस बूढ़े व्यक्ति को खबर की गई कि वह जहाज को ठीक करने के लिए आए। जब वह बूढ़ा व्यक्ति जहाज पर आया तो उसके बहुत साधारण दिखने पर वहां के इंजीनियर को हंसी आ गई कि यह जहाज को कैसे ठीक करेगा। फिर बूढ़े व्यक्ति ने लोहे की एक छड़ लेकर जहाज के इंजन को चेक करना शुरू किया। उसने अनेक जगह पर उस लोहे की छड़ को धीरे-धीरे मार कर देखा। जब वह अपना निरीक्षण कर रहा था तो सभी को अजीब लग रहा था। क्योंकि इस तरह जहाज को ठीक करना उनकी समझ से बाहर था। कुछ ने तो बोल भी दिया कि इसने कभी इतना बड़ा जहाज देखा भी है! How To Hit The Target 03 Tips

ब्रेकफास्ट से पहले सफल लोग क्या करते हैं How To Start Day 07 Tips

लेकिन वह बूढ़ा व्यक्ति पूरी गंभीरता के साथ अपना परीक्षण करता रहा। कुछ समय के बाद उसने कहा कि एक बड़ा हथौड़ा मंगाया जाए। जब हथौड़ा आ गया तो उसने एक निर्धारित स्थान बताया कि इस स्थान पर इस हथौड़े से जोर से मारा जाए।

अब तो सभी बहुत परेशान हो गए कि हथौड़े से जहाज के चालू करने का क्या संबंध है। लेकिन मालिक के सामने कुछ बोल नहीं सकते थे। इसलिए जैसा उस बूढ़े मैकेनिक ने कहा वैसा किया गया।

जिस स्थान पर बूढ़े मैकेनिक ने कहा था हथोड़ा जोर से मारा गया। फिर बूढ़े व्यक्ति ने कहा कि अब जहाज का इंजन चालू किया जाए।

सभी आश्चर्यचकित थे। क्योंकि चाबी घुमाते ही जहाज चालू हो गया था। सभी को अपनी बात पर लज्जा आई। लेकिन बूढ़ा व्यक्ति अपना कार्य करने के बाद वहां से अपनी फीस लेकर चला गया। How To Hit The Target 03 Tips

इस कहानी से हम क्या सीख सकते हैं?

पहला किसी के साधारण दिखने से उसके हुनर का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

दूसरा कोई कुछ भी कहता रहे, हमें अपना कार्य उस बूढ़े मैकेनिक की तरह गंभीरता से करते रहना चाहिए।

तीसरा हर व्यक्ति का अनुभव अलग होता है। उसके कार्य करने की शैली उसी अनुभव से जन्म लेती है। इसलिए किसी को अलग ढंग से कार्य करता देखकर उसकी हंसी नहीं उड़ाना चाहिए। How To Hit The Target 03 Tips

  1. क्या आप सिलवेस्टर स्टैलोन को जानते हैं? Sylvester Stallone
  2. अभ्यास आपको पूर्ण बनाता है Practice Makes Man Perfect
  3. माइकल जॉर्डन की कहानी Michael Jordan’s Story
  4. जिद और सफलता की दो मिसाल Dashrath Manjhi Nawazuddin Siddiqui
  5. What is Mind Conditioning- Two Stories
  6. तरक्की रुकने का सबसे बड़ा कारण Painter Story
  7. क्यों जरूरी है माइंड शार्प करना Story Of Axe man
  8. आपकी असली ताकत Know Your True Potential
  9. Only Money, Money & Money
  10. असफलता का सबसे बड़ा कारण Biggest Reason of Failure
  11. सतत प्रयास क्यों जरूरी है? What is Consistency?
  12. Story of A Circus Tiger
  13. जीवन क्या है? संघर्ष या खेल
  14. पहले पत्थर या पहले रेत Priorities of Life
  15. दूरदर्शिता और चील का अंडा Story of Eagle
  16. नकारात्मकता और समोसे वाला Effect of Negativity

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ  badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Hit The Target 03 Tips

Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
बच्चे ने कैसे बचाया दोस्त को How To Increase Self Confidence 01 Tip
छोटी चिड़िया और आग How To Change Our Attitude 01 Tip

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *