
नज़रिया और शराबी How To Know Attitude Problem
किसी से क्या सीखना है यह आपकी सोच तय करती है। आपकी सोच और आपका देखने का नज़रिया। किसी घटना से, किसी की बात से, आप क्या सीखते हो, यह सीधा आपके नज़रिए से प्रभावित होता है। कहने का अर्थ यह है कि हम चाहे तो एक ही घटना से ऐसी प्रेरणा ले सकते हैं जो न सिर्फ हमारे जीवन को बल्कि अन्य लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। और हम चाहे तो उसी घटना से ऐसी प्रेरणा भी ले सकते हैं जो न सिर्फ हमारा जीवन बल्कि और लोगों के जीवन को भी बर्बाद कर सकती है, दुखों से भर सकती है। चुनाव सिर्फ, और सिर्फ आपके ही हाथों में होता है। नज़रिया और शराबी How To Know Attitude Problem

Also Read: गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy How To Know Attitude Problem
इस बात को एक शराबी की सच्ची कहानी से आप बेहतर ढंग से समझ सकते हो। दो भाई थे। उनमें से एक भाई नशे का आदी था। वह दिन रात शराब पीता था। लोगों से झगड़ा करता था। सभी से उसने उधार ले रखा था और लौटाता नहीं था। घर में भी पत्नी और बच्चों का बिल्कुल ख्याल नहीं रखता था। उनके साथ गाली गलौज करता था। और बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर पीटता भी था। समाज में और अपने आसपास उसकी किसी से भी नहीं बनती थी। सीधा सा हम यह कह सकते हैं कि वह एकदम असफल आदमी था। नज़रिया और शराबी How To Know Attitude Problem
Also Read: असंभव से संभव ऐसे होता है 5 Motivational Stories How To Know Attitude Problem
दूसरी तरफ उसका भाई अपने पहले भाई से एकदम विपरीत था। उसका व्यापार बहुत अच्छा चल रहा था। वह ईमानदार और बहुत नेक दिल इंसान था। समाज वाले और आस पड़ोसी उसकी बहुत इज्जत करते थे। वह हर जरूरतमंद की मदद करने की कोशिश करता था। अपनी पत्नी और अपने बच्चों का बहुत ख्याल रखता था। सच मायने में वह एक आदर्श व्यक्ति था। सीधा सा कहें तो वह एकदम सफल आदमी था। नज़रिया और शराबी How To Know Attitude Problem
Also Read: सारी परेशानियों का हल Solution Of All Problems Story
जब किसी ने पहले भाई से पूछा कि आप यह सब क्यों करते हो? आप नशा करते हो, पत्नी बच्चों को पीटते हो, सभी से झगड़ा करते हो ऐसा क्यों है? यह सब करना आपने कैसे और क्यों शुरू किया?
उसका जवाब बहुत ही सीधा था। उसने कहा कि बचपन में मैंने अपने पिता को शराब पीते हुए देखा। मैंने देखा कि कैसे मेरे पिता शराब पीकर हम भाई बहनों को पीटते थे। मेरी मां को कैसे गाली देते थे। इतना सब देखने के बाद आप मुझसे क्या बनने की उम्मीद कर सकते हो। इन्हीं कारणों की वजह से मैं ऐसा बन गया हूं।
Also Read: कैसे आती है SUPER SUCCESS? / SMART GOAL क्या है?
जब दूसरे भाई से पूछा गया कि आप सभी काम सही करते हो। आप की प्रेरणा का स्त्रोत कौन है? तो उसका जवाब सुनकर लोग हैरान हो गए।
उसका जवाब था कि मेरे पिताजी मेरी प्रेरणा का स्त्रोत रहे हैं। उसने कहा कि जब मैं छोटा था तो अपने पिताजी को शराब के नशे में धुत सारे बुरे काम करते देखता था। मैंने उसी समय यह सोच लिया था कि मुझे अपने पिता की तरह नहीं बनना है।
Also Read: क्या आप भी बंदर हो? Are You a Monkey?
दोनों भाइयों का प्रेरणा स्त्रोत एक ही था किंतु जहां पर एक उसका गलत उपयोग कर रहा था, वही दूसरा उसका सही उपयोग कर रहा था।
क्या आप स्पष्ट देख पा रहे हो, कि हमें किस तरह से चीजों को देखना चाहिए?
क्या आप सोच पा रहे हो कि एक ही स्त्रोत से कैसे अलग अलग बातें सीखी जा सकती है?
आज से ही अपने नजरिए में सिर्फ एक परिवर्तन लाओ कि
“मैं जब भी किसी से कुछ सीख लूंगा, कुछ प्रेरणा लूंगा, तो वह सकारात्मक होगी। वह प्रेरणा मेरा और मेरे जैसे हजारों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए होगी।”
Subhash Joshi, Life Coach
अब कमेंट बॉक्स में आपको बताना है कि आपने किसी से क्या प्रेरणा ली?
इस कहानी को पढ़कर आपको कैसा लगा? How To Know Attitude Problem
- सफलता के बेबी स्टेप्स Baby Steps Of Success
- हीरो से भरा खेत Story Of Opportunity
- असफलता से सफलता की पाँच कहानी 5 Stories of Fail To Success
- सफलता की नींव Foundation Of Success
- मंशा देखो व्यवहार नहीं Intention V/S Behavior
- गुस्से पर नियंत्रण कैसे रखें How To Control Anger
- ये कहानी समझे तो हमेशा खुश रहोगे Always Happy
- आखिर मैं ही क्यों? Arthur Robert Ashe Jr.
- क्या आप सिलवेस्टर स्टैलोन को जानते हैं? Sylvester Stallone
- अभ्यास आपको पूर्ण बनाता है Practice Makes Man Perfect
- माइकल जॉर्डन की कहानी Michael Jordan’s Story
यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Know Attitude Problem
Very nice history we can learn abot both type of people thinking and mode of life spends rule but it is depends on me how to catch.
It’s all a matter of our vision only…how we see the the situations…
It’s a way for being a good person…
Waah bahut shi baat
Bilkul sir har chizz apne najariye par dipend karti hai