
सफलता के सूत्र 4 Essential Ingredients Of Success
सफलता की परिभाषा क्या है? इस प्रश्न का उत्तर भिन्न-भिन्न लोगों के लिए भिन्न-भिन्न है। क्योंकि हमारी इच्छाएं और आवश्यकताएं अलग-अलग है। साधारण भाषा में सफलता का अर्थ है, मनोकामना या इच्छाओं का पूर्ण होना। जैसे एक बच्चा पिताजी से गुब्बारा लेने की जिद करता है और पिताजी दिला देते हैं, यह उस बच्चे की सफलता है। पिताजी ज्यादा कमाना चाहते हैं और कमा लेते हैं, यह पिताजी की सफलता है। एक नौजवान कोई नौकरी प्राप्त करना चाहता है और पा लेता है, यह उसकी सफलता है। How To Live A Successful Life

Also Read: दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care
किंतु ये सफलताएं कुछ समय की सफलताएं हैं। मेरे अनुसार जीवन की असली सफलता है, हमारे जीवन की Quality को सुधारते जाना। हमारे जीवन स्तर को लगातार ऊंचा उठाते जाना ही हमारी सफलता है। और ऐसी सफलता प्राप्त करने के लिए हमें Practical Ways और Actionable Thoughts की हमेशा जरूरत रहेगी। सफलता की चार सीढ़ियां हैं। How To Live A Successful Life
Also Read: गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy
4 Essential ingredients of success
1. धन
2. स्वास्थ्य
3. परिवार और दोस्त
4. आध्यात्मिकता
इन चारों सीढ़ियों पर आप कितना चढ़ते हैं, बस यहीं से आपकी सफलता का आकलन होगा। और जीवन में उसी के अनुपात में आपके पास खुशी और आनंद के साथ संतुष्टि का खजाना होगा। सफलता के सूत्र 4 Essential Ingredients Of Success
Also Read: सफलता के बेबी स्टेप्स Baby Steps Of Success
1. धन Wealth
धन को हमने पहली सीढ़ी पर इसलिए रखा है कि इसके बगैर हमें समाज में कोई स्थान प्राप्त नहीं होगा। पूरा समाज धन प्राप्ति को ही सफलता मानता है। यहां तक कि हम भी। धन से ही दुनिया के सारे संसाधन खरीदे जा सकते हैं। जिन संसाधनों से आपकी खुशियां संबंधित हैं वे सभी धन से ही जुड़े हैं। किसी को कुछ देकर, यदि खुश किया जा सकता है, तो उसमें भी पहली वस्तु धन ही आती है। इसलिए धन अति महत्वपूर्ण है, तो अब देर मत करो। धन प्राप्ति की योजना बनाओ। मैं आपके साथ हूं। How To Live A Successful Life
Also Read: हीरो से भरा खेत Story Of Opportunity
2. स्वास्थ्य Health
स्वास्थ सफलता की दूसरी सीढ़ी है। क्योंकि स्वास्थ्य यदि नहीं है तो सारा धन आपको स्वास्थ्य खरीद कर नहीं दे सकता। और अस्वस्थ व्यक्ति के पास कितने ही साधन हो, किंतु वह खुश रह सके, इसमें शक है। स्वस्थ होना स्वयं में ही खुशी है। कहते भी हैं Health is Wealth. अर्थात धन और स्वास्थ्य को हमने एक ही माना है। तो धन के साथ-साथ हमारा स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी है।
Also Read: असफलता से सफलता की पाँच कहानी 5 Stories of Fail To Success
अब आपके ऊपर है कि आप स्वस्थ रहने के लिए क्या कदम उठाते हैं? क्योंकि स्वास्थ्य कोई ऐसी वस्तु नहीं है, जो कि सिर्फ एक बार हासिल करने पर हमेशा चलती रहे। इसके लिए हमें निरंतर प्रयास करना होंगे। यदि आप ध्यान से आसपास देखेंगे तो ऐसे अनेक उदाहरण मिल जाएंगे, जिन्होंने धन तो हासिल कर लिया, किंतु स्वास्थ खराब कर लिया और कितनों के तो जवानी में ही प्राण पखेरू उड़ गए। क्योंकि उन्होंने Health पर ध्यान नहीं दिया। तो प्यारे, क्या विचार है स्वस्थ रहना है या नहीं? रहना है तो कैसे आप जानते हो कैसे। सफलता के सूत्र How To Live A Successful Life
Also Read: गुस्से पर नियंत्रण कैसे रखें How To Control Anger
3. परिवार और दोस्त Family and Friends
सफलता की तीसरी सीढ़ी है परिवार और दोस्त। यदि ये दोनों नहीं है, तो आप अकेले हो। और इतिहास गवाह है कि अकेला आदमी ना तो खुश हो सकता है और न ही ज्यादा जी सकता है। Dear Friends धन कमाने के साथ-साथ परिवार और दोस्तों को भी साथ रखें, क्योंकि आपकी सफलता का जश्न आप इन्हीं के साथ मना सकते हो। ऐसे उदाहरण भी आपको मिल जाएंगे कि धन और शोहरत पाने के बाद भी लोगों ने आत्महत्या कर ली। क्यों? क्योंकि उनके पास अकेलापन था। उस धन और शोहरत को Enjoy करने वाला उनके पास कोई नहीं था। तो Dear Friends धन और स्वास्थ्य को प्राप्त करने के लिए इतनी दूर मत निकल जाना कि परिवार और दोस्त पीछे रह जाए। सफलता के 4 सूत्र How To Live A Successful Life
Also Read: आखिर मैं ही क्यों? Arthur Robert Ashe Jr.
4. आध्यात्मिकता Spirituality
यह सफलता की आखरी सीढ़ी है जिसे प्राप्त करने के बाद कुछ और हासिल करना नहीं बचता। स्वयं को जान लेना, ईश्वर से निकटता हासिल कर लेना, हर वस्तु, व्यक्ति, स्थान में, ईश्वर को देखना, हर जीवित प्राणी के प्रति दया का भाव होना, उनके दुख से अपना संबंध जोड़ना ही अध्यात्म है। डियर फ्रेंड्स यह काम तो हम तभी कर सकते हैं जब हम सांसारिक इच्छाओं का त्याग कर दें और वह होगा कब? जब हम उन्हें हासिल कर ले। सफलता के 4 सूत्र How To Live A Successful Life
Also Read: अभ्यास आपको पूर्ण बनाता है Practice Makes Man Perfect
यदि आपने धन, स्वास्थ्य और परिवार-दोस्त हासिल ही नहीं किए हैं, तो आप त्याग कैसे कर सकते हो? अध्यात्म प्राप्त करने के लिए पहले तीनों सीढ़ी से गुजरना होगा। तभी अध्यात्म प्राप्त होगा। इनके सबसे बड़े दो उदाहरण है भगवान महावीर स्वामी और गौतम बुद्ध। जो दोनों राजा के पुत्र थे। सब कुछ था उनके पास। धन, वैभव, स्वास्थ्य, परिवार, पुत्र पुत्री तभी उन्हें अध्यात्म प्राप्त हुआ। तो अध्यात्म का महत्व तो आप समझ ही सकते हो। अंत में, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको सफलता प्रदान करें।
Also Read: क्या आप सिलवेस्टर स्टैलोन को जानते हैं? Sylvester Stallone
Action Plan for Success- You Must follow It.
1. स्वयं की सफलता की परिभाषा लिखिए। क्या हो जाने पर, क्या प्राप्त कर लेने पर, आप स्वयं को सफल मानेंगे। विश्वास कीजिए, लिखने के तुरंत बाद ही आपकी सफलता आपके ज्यादा पास आ जाएगी।
2. आप विधि सफल मानते हैं उन सफल लोगों की एक लिस्ट बनाइए।
3. आपके पास वर्तमान में क्या है और क्या होना चाहिए, कि लिस्ट बनाइए। विश्वास करें, लिस्ट बनाते बनाते आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे कि आप कितना प्राप्त कर चुके हैं।
4. जो कुछ आपने लिखा है उसे प्रतिदिन एक बार जरूर पढ़ें।
5. सबसे महत्वपूर्ण Step. ऊपर लिखी चारों Steps को ईमानदारी से Follow करें।
- माइकल जॉर्डन की कहानी Michael Jordan’s Story
- जिद और सफलता की दो मिसाल Dashrath Manjhi Nawazuddin Siddiqui
- What is Mind Conditioning- Two Stories
- तरक्की रुकने का सबसे बड़ा कारण Painter Story
- क्यों जरूरी है माइंड शार्प करना Story Of Axe man
- आपकी असली ताकत Know Your True Potential
- Only Money, Money & Money
- असफलता का सबसे बड़ा कारण Biggest Reason of Failure
- सतत प्रयास क्यों जरूरी है? What is Consistency?
- Story of A Circus Tiger
- जीवन क्या है? संघर्ष या खेल
- पहले पत्थर या पहले रेत Priorities of Life
- दूरदर्शिता और चील का अंडा Story of Eagle
- नकारात्मकता और समोसे वाला Effect of Negativity
- नज़रिया और शराबी Attitude And Drunk
- Story Of Deaf Frog बहरे मेंढक की कहानी
- Happy People Do 8 Things Differently
यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Arjun bnna padega . Aur sari bate bhul jao
Bilkul sahi
Pingback: Short Essay On DISCIPLINE अनुशासन – Badi Success