How To Live Student Life 01 Tip

Use Your Real Potential-अपने वास्तविक क्षमता का उपयोग करें

एक स्टूडेंट में असीमित क्षमता होती है। आप ही में से कोई स्टूडेंट भविष्य में भविष्य को बदल देगा। आपकी लाइफ में चल क्या रहा है? क्या कर रहे हो? क्या करने का विचार कर रहे हो? इसी से निर्धारित होगा कि आपका भविष्य क्या होगा? हमारी लाइफ में एक सक्सेस स्टेटमेंट होना चाहिए। जरा खुद से पूछो कि आपके जीवन में क्या आपके पास सक्सेस स्टेटमेंट है? ज्यादातर स्टूडेंट की जिंदगी ब्रेकअप और पैचअप में ही निकल जाती है। लड़का फेसबुक पर नई लड़की की प्रोफाइल तलाशता रहता है, उससे चैट करता रहता है जबकि असल में उसे पता भी नहीं है कि वह लड़की भी है या नहीं। कलाम साहब से किसी ने पूछा कि आपने विवाह क्यों नहीं किया। कलाम साहब ने कहा कि मेरी लाइफ में गोल स्टेटमेंट था गर्ल स्टेटमेंट नहीं था।  How To Live Student Life 01 Tip

English Point
Learn Spoken English Easily

जिंदगी के पहले 5 साल अपने गोल स्टेटमेंट को दे दो, आपकी प्रोफाइल को हजारों नहीं, लाखों लोग तलाशते रहेंगे। आपके जीवन का गोल स्टेटमेंट क्या है? यदि सोचा नहीं, बनाया नहीं तो आज से पहला गोल यही है कि जीवन में एक सही गोल को तलाशना। उस पर विचार करना और फिर उसको लिखना। यदि कोई आपसे कह दे कि 10,000 किलोमीटर दौड़ना है तो आपकी हालत खराब हो जाएगी। सिर्फ सुनकर, सिर्फ सोचकर। किंतु यही 10,000 किलोमीटर यदि हम 5 साल में दौड़ने का कहे तो अब आप खुशी से हां कर दोगे। How To Live Student Life 01 Tip

बस जीवन के गोल को इसी तरह से पूरा किया जाता है। जो भी बड़ा काम या निर्माण आप देखते हो वह 1 दिन में नहीं हुआ है। सचिन के शतक अमेजिंग अचीवमेंट किंतु 1 दिन में नहीं, 24 साल क्रिकेट खेला तब यह उपलब्धि मिली। कोई भी आविष्कार 1 दिन में नहीं हुआ। कोई पुल 1 दिन में नहीं बना। कोई बिल्डिंग 1 दिन में नहीं बनी। 1 दिन में, 1 महीने में शिखर पर पहुंचने का गोल बनाकर स्वयं पर अत्याचार मत करो। How To Live Student Life 01 Tip

आप जानते हो आपके अंदर असीमित ऊर्जा है। उसे बस एक सही रास्ता चाहिए, एक सही दिशा चाहिए। यह ऊर्जा जब एक मोशन में आएगी तब आप सफलता की सीढ़ी चढ़ोगे और यह होगा कब, जब आपमें एक इमोशन हो।

Energy + Motion = Emotion

यदि आप अपने जीवन के उद्देश्य से इमोशनली अटैच हो गए तो फिर आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। तभी तो प्यार में लोग मरने मारने को उतारू हो जाते हैं क्योंकि वे एक दूसरे के प्रति इमोशनली अटैच होते हैं।

अपने गोल के साथ, अपने सपनों के साथ अपने इमोशन को जोड़ो। यदि उसके साथ इमोशनल अटैचमेंट आ गया तो फिर किसी से कुछ पूछना नहीं है बस काम हो या पढ़ाई ऑटोमेटिक होती जाएगी।

चलो इसे समझने के लिए हमारी प्रैक्टिकल लाइफ से उदाहरण देखते हैं। माना कि आप चार दोस्त पिकनिक मनाने गए। वहां पर एक नदी थी। नदी देखकर चारों की इच्छा नहाने की हो गई। चारों दोस्त मस्ती से नदी में नहाने लगे। तभी अचानक एक दोस्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बाकी तीनों दोस्तों को भी गहरे पानी में तैरना नहीं आता था। अब आप बताओ वे तीनों दोस्त उस डूबने वाले दोस्त को देखते रहेंगे या कुछ करेंगे। हां, वे कुछ क्या बहुत कुछ करेंगे, अपनी जान लगा देंगे उस दोस्त को बचाने में। सच में बहुत सारी ऐसी घटनाएं हो चुकी है जिसमें माता-पिता को या दोस्त को तैरना नहीं आता था फिर भी वह पानी में कूद पड़े। क्यों? क्योंकि इमोशन है। उससे इमोशनल अटैचमेंट है। एक छोटी बच्ची अपने छोटे भाई या बहन को बचाने के लिए खूंखार भेड़िए से लड़ जाती है। क्यों? क्योंकि इमोशन है। How To Live Student Life 01 Tip

When energy comes in motion, it becomes emotion.

और जब इमोशन हो तो किसी भी हद से आगे निकल जाते हैं। वह कर गुजरते हैं जिसका हमने सोचा भी नहीं था। तो दोस्तों इमोशनली अटैच हो जाओ अपने गोल से, अपने ड्रीम से। प्रॉब्लम आए तो मुझे फोन लगाओ।

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Live Student Life 01 Tip

  1. दोस्त और भालू की कहानी Story of Friend and Bear
  2. दो अद्भुत सच्ची कहानी Two Amazing True Stories
  3. आप कितने आशावादी हो? Hope and Happiness
  4. 10 मिनट में उदासी दूर How to Remove Depression
  5. दुनिया की सबसे कीमती चीज-Time
  6. फ्री समय में हमें क्या करना चाहिए? 4 WORK
  7. Nervous By English, Read It
  8. दुनिया का आठवां अजूबा-Compound Effect
  9. सफल बनाने वाली आदतें-Habits of Successful People
  10. जिंदगी देती नहीं लौटाती है Rule Of Life
  11. क्रोध की तीन कहानी 3 Stories Of Anger
  12. बच्चे देखकर सीखते हैं How To Teach Children
  13. सफलता के सूत्र 4 Essential Ingredients Of Success
  14. संभावना से संभव तक गरीबी से अमीरी तक
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
गीता कैसे और क्यों पढ़ें How To Read The Geeta
व्यक्तित्व का विकास कैसे करें How to Develop Personality 05 Tips

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *