मां और लकड़ी का कटोरा Sweet Moral Story

प्रकृति का नियम बहुत ही साधारण है, जो हम बोएंगे, बस वही हम काट सकते हैं। यह कहानी भी इसी बात को चरितार्थ करती है। बचपन में हमारे माता पिता हमें संभालते हैं और बड़ा करते हैं। जब माता-पिता वृद्ध हो जाए तो उनकी संतान की यह ज़िम्मेदारी है कि वह उनकी देखभाल करें और उन्हें खुश रखे। दुर्भाग्य है कि सभी संतान ऐसा नहीं सोचती है। यह कहानी आपको इस बारे में सोचने पर मजबूर करेगी। How to Look After Our Aging Parents

English Point
Learn Spoken English Easily

एक महिला ने अपने पति की मृत्यु हो जाने पर, अकेले ही अपने पुत्र को पाल-पोस कर बड़ा किया। उसे अच्छा पढ़ाया और जब वह कमाने लग गया तो उसकी शादी कर दी। और जल्दी ही उनका एक बेटा भी हो गया। 20 साल की उम्र वालों के लिए 8 कड़वी सच्चाई 8 Tips

अब धीरे-धीरे वह महिला बूढ़ी होने लगी थी। वह अपने पोते के साथ समय गुजार दी थी। अब पोता भी 8 साल का हो चुका था। उस महिला के हाथ पैर में अब इतनी शक्ति नहीं बची थी कि वह एक सामान्य जीवन जी सकें। जब वह कोई कार्य करती थी तो उसके हाथ कांपते थे।

यह फैमिली एक साधारण से घर में रहती थी। वे सभी जब शाम को एक साथ भोजन करते थे तो उस महिला के हाथ से कभी चम्मच गिर जाता था तो कभी कुछ खाने का सामान बिखर जाता था। एक दिन तो उसके हाथ से एक कांच का बर्तन जमीन पर गिर कर टूट गया। How to Look After Our Aging Parents

इस तरह की घटनाएँ अब आम हो चुकी थी। बहू को यह सब अच्छा नहीं लगता था। उसने अपने पति को समझाया कि क्यों ना मां जी को अलग जगह पर बैठाया जाए। और एक दिन पुत्र ने मां के लिए एक कोने में एक अलग टेबल लगा दी। ब्रेकफास्ट से पहले सफल लोग क्या करते हैं How To Start Day 07 Tips

हद तो, तब हो गई कि जब उन्होंने उस महिला को बर्तन के नाम पर एक लकड़ी का कटोरा दे दिया, जिसमें उसे खाना दिया जाता था, जिससे कि वह, यदि गिर भी जाए तो टूटे नहीं। How to Look After Our Aging Parents

अब वह महिला अकेली उस टेबल पर भोजन करती थी और बाकी लोग अलग भोजन करते थे। अब सभी लोग खुश थे सिर्फ उस महिला को छोड़कर। 

इस बात को ज्यादा समय नहीं गुजरा और एक दिन बहु बेटे ने अपने 9 साल के बेटे को आंगन में कुछ काटते पीटते देखा। 

  जब पिता ने पूछा, “तुम क्या बना रहे हो?” 

बच्चे ने मासूमियत के साथ उत्तर दिया-

अरे, मैं तो आप लोगों के लिए एक लकड़ी का कटोरा बना रहा हूँ, ताकि जब मैं बड़ा हो जाऊं तो आप लोग इसमें खाना खा सकें। और वह पुनः अपने काम में लग गया। 

पर इस बात का उसके माता -पिता पर बहुत गहरा असर हुआ। उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला और आँखों से आँसू बहने लगे। वो दोनों बिना बोले ही समझ चुके थे कि अब उन्हें क्या करना है। उस रात वे अपनी बूढ़ी मां को वापस डिनर टेबल पर ले आये। और फिर कभी उनके साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया।

कहानी का सारांश यह है कि यदि आपने कुछ अच्छा किया है तो वह अच्छा, कई गुना होकर आप तक वापस लौटेगा। यही चीज आपके बुरे कर्मों पर भी लागू होती है। इसीलिए कहते हैं कि हमें जानबूझकर कोई गलती नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि सभी हमसे खुश रहे, खासकर हमारे बूढ़े होते माता-पिता। How to Look After Our Aging Parents

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ  badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How to Look After Our Aging Parents

  1. Story Of Deaf Frog बहरे मेंढक की कहानी
  2. Happy People Do 8 Things Differently
  3. बुद्ध का संदेश Amazing Thoughts of Buddha
  4. सुकरात की कहानी Story Of Socrates
  5. सफल होना है तो ये प्रश्न खुद से पूछते रहो
  6. गीदड़ की सूझबूझ की कहानी Story of Wise Jackal
  7. दोस्त और भालू की कहानी Story of Friend and Bear
  8. दो अद्भुत सच्ची कहानी Two Amazing True Stories
  9. आप कितने आशावादी हो? Hope and Happiness
  10. 10 मिनट में उदासी दूर How to Remove Depression
  11. दुनिया की सबसे कीमती चीज-Time
  12. फ्री समय में हमें क्या करना चाहिए? 4 WORK
  13. Nervous By English, Read It
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
प्रोत्साहन की शक्ति How To Encourage Others 2 Tips
भेड़ की खाल में भेड़िया How To Know Our Enemies Moral Story

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *