How to Make Your Dreams 9 Tips

सफलता के शिखर के लिए नौ पायदान- Nine Steps to the top of success

इस दुनिया में हम एक भी ऐसा इंसान नहीं ढूंढ सकते जो सफलता हासिल नहीं करना चाहता हो। मतलब हम सभी अपने जीवन में किसी न किसी प्रकार की सफलता हासिल करना चाहते हैं और कर भी लेते हैं। लेकिन मायने यह रखता है कि वह सफलता हमने जीवन के किस दौर में प्राप्त की। क्योंकि हमारी उम्र असीमित नहीं है इसलिए सफलता प्राप्ति के लिए भी जल्दी प्रयास किए जाने चाहिए। यदि जल्दी सफल हो जाओगे तो सफलता का ज्यादा समय तक आनंद ले सकोगे। How to Make Your Dreams 9 Tips

English Point
Learn Spoken English Easily

आज हम सफलता के उन नौ पायदान की बात करेंगे जिन्हें चढ़कर आप शिखर पर पहुंच सकते हो। किंतु यहां पर यह याद रखा जाना चाहिए कि बड़े बदलाव 1 दिन में नहीं आते हैं और बगैर बदलाव के जीवन होता ही नहीं है। इसलिए इन 09 कदमों को पर्याप्त समय दें और सफलता प्राप्त करें।

01. खुद को बदलो- Change yourself

यदि हम जीवन में बड़े बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्पित नहीं होंगे तो हम अपने जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव नहीं देख सकेंगे। जीवन में बड़ी सफलता तभी हासिल होती है जब हम बड़े बदलाव के लिए प्रतिबद्ध रहे। चाहे हमारा स्वास्थ्य हो या करियर में उन्नति, हमारे रिश्ते हो या जीवन का कोई और क्षेत्र हमें पूरी प्रतिबद्धता और अनुशासन के साथ अपने भीतर बदलाव लाने का प्रयास करना होगा। How to Make Your Dreams 9 Tips

02. बड़े सपने देखो- shoot for the stars

आप किसी भी समय, किसी भी स्थिति में हो, बड़े सपने जरूर देखें। क्योंकि सपने उन्हीं के पूरे होते हैं जो उन्हें देखते हैं। जो सपने देखते ही नहीं, वे उन्हें पूरा कैसे कर सकते हैं। उन सपनों की एक लिस्ट भी बनाए और पहले तीन सपनों के लिए अभी से कार्य करना शुरू कर दें। Donkey Business की कहानी How To Know Cheater

03. नकारात्मकता से दूर रहो- Avoid Negativity

हमारी तरक्की में जो सबसे बड़ी रुकावट होती है वह है नकारात्मकता। नकारात्मकता हमारे आसपास और हमारे भीतर स्थित होती है। कभी तो हमारे विचार नकारात्मक होते हैं तो कभी-कभी हमारे आसपास के लोग नकारात्मक होते हैं और हमारी बहुत सारी आदतें भी नकारात्मक होती है। हमें अपने भीतर और बाहर की हर प्रकार की नकारात्मकता की पहचान करना सीखना होगा और धीरे-धीरे उनसे छुटकारा पाने के लिए प्रयास करना होगा। जितनी जल्दी हम इस उद्देश्य में सफल होंगे, उतनी जल्दी हम अपने जीवन को बदलने में सफल हो पाएंगे।

04. हेल्थी बनो- Be healthy

स्वास्थ्य के बिना सफलता एक खोखला स्वप्न है। स्वास्थ्य भी सिर्फ शरीर का नहीं, मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी है। यदि आप अस्वस्थ रहेंगे तो आप में ऊर्जा की कमी हो जाएगी और यदि ऊर्जा नहीं रहेगी तो सफलता के लिए किए जाने वाले जरूरी कार्य आप कभी नहीं करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और अच्छी खुराक जरूरी है। इसी तरह मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अच्छे विचार जरूरी है। How to Make Your Dreams 9 Tips

05. प्लान बनाओ- Make a plan

स्वप्न की लिस्ट बनाने के बाद, आपको उन सपनों को पूरा करने का प्लान बनाना चाहिए। क्योंकि बगैर प्लान के हम बेहतर ढंग से कार्य नहीं कर सकते। सोच विचार कर, लिखित में एक प्लान बनाएं। उसमें लिखें कि कितने समय में आप किस कार्य को पूर्ण करेंगे जिससे कि आपका सपना पूरा हो सके। चाणक्य के तीन प्रश्न- How To Know Bad Things

06. पैसे को संभालो- Handle the money

अधिकांश असफल लोग कभी भी पैसे को संभालते नहीं सीखते। यदि आप पैसे को संभालते सीख जाएंगे तो आपके पास भविष्य में चॉइस रहेगी, जो कि गरीब आदमी के पास नहीं होती है। आप अपने मन का काम कर सकोगे। How to Make Your Dreams 9 Tips

07. शंका मुक्त रहो- Be fear free

इसे इस प्रकार भी कहा जा सकता है कि जो आप कर रहे हो उसमें आपका पूर्ण विश्वास होना चाहिए। यदि आप पहले से ही संदेह में रहोगे कि जो कार्य आप कर रहे हो वह पूर्ण होगा भी, की नहीं। तो आप पूरे मन से कार्य नहीं कर सकोगे और असफल होने की संभावना बढ़ जाएगी।

08. आलस छोड़ो- Give up laziness

एक बेहतर सपना और उस सपने को पूरा करने के लिए एक बेहतरीन प्लान किंतु यदि आलस ने आप का दामन थाम रखा है तो यह दोनों वैसे ही बेकार हो जाएंगे, जैसे एक दिन बाद ही न्यूज़पेपर बेकार रद्दी हो जाता है। आलस को अनुशासन की घुट्टी पिलाकर मिटाना होगा तभी हम सफलता की राह पर चल सकेंगे। How to Make Your Dreams 9 Tips

9. एक्शन टाइम- Action time

आप कितना भी अच्छा सपना देख लो, उसे पूरा करने के लिए आप कितना भी बेहतरीन प्लान बना लो, आप कितने भी प्रतिबद्ध रहो या कितने भी अनुशासित रहो, यदि आप समय पर एक्शन नहीं लेते हो तो यह सब बेकार है। ऊपर के पॉइंट्स का उपयोग करके आपने सपना देख लिया है, उसे पूरा करने के लिए आपके पास प्लान भी है, अब सिर्फ और सिर्फ आपको एक्शन लेना है। जितना ज्यादा समय आप एक्शन पर खर्च करोगे, उतना जल्दी और उतना ही बेहतर परिणाम आपको मिलेगा।

यह हमेशा याद रखिएगा कि एक्शन लेने के बाद ही आपको वास्तविकता पता चलेगी और नई समस्याएं आपके सामने आएगी। लेकिन याद रखिएगा, यह समस्याएं ही वह अवसर है जो आपको और ज्यादा शक्तिशाली, और ज्यादा बेहतर, और ज्यादा सफल बनाने के लिए आई है। How to Make Your Dreams 9 Tips

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How to Make Your Dreams 9 Tips

  1. स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
  2. दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
  3. आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
  4. स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
  5. प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
  6. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  7. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  8. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  9. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  10. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
  11. हिंदी में निवेश कीजिए How To Use Hindi In Daily Life
  12. राजा और तोते की कहानी How To Choose Our Friends
  13. शल्य सारथी और कर्ण की कहानी How To Choose Our Adviser
  14. नासमझ साधु की कहानी How to Trace Opportunity
  15. हाथी और पांच अंधे व्यक्ति How to Think Correctly
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
बीरबल की खिचड़ी 04 How To Solve Great Problem
सकारात्मक नजरिया विकसित करने के 8 नियम How to develop great attitude

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *