How To make Yourself Big

एक छोटा प्रयोग आसानी से समझा सकेगा- A small experiment can easily explain

यदि किसी से पूछा जाए कि वह चींटी से डरता है या हाथी से, तो आपको भी उत्तर पता है कि वह कहेगा कि हाथी से डर लगता है। कहने का अर्थ यह है कि जीवन में आकार का बहुत महत्व है। इसीलिए कहते हैं कि हमें हमारे सोचने के ढंग को बड़ा बनाना चाहिए, उसे सकारात्मक बनाना चाहिए। क्योंकि सकारात्मक ढंग से सोचने पर हमारी समस्या छोटी हो जाती है। वहीं पर नकारात्मक ढंग से सोचने पर हमारा आकार छोटा हो जाता है और हमारी समस्या समान रहने पर भी हमें बड़ी नजर आती है। एक छोटा प्रयोग जो आपको यह आसानी से समझा सकेगा। How To make Yourself Big

English Point
Learn Spoken English Easily

व्यक्तित्व विकास के मास्टर जी जब आज क्लास में पहुंचे तो बच्चों ने देखा कि उनके पीछे पीछे चपरासी चला आ रहा है और उसके हाथ में एक बड़ा बर्तन है। फिर मास्टर जी ने एक ग्लास भी मंगाया और नमक का एक डिब्बा। यह तीनों चीजें उन्होंने बच्चों के सामने टेबल पर रख दी।

मास्टर जी ने कहा कि आज हम व्यक्तित्व विकास के लिए एक जरूरी सबक एक प्रयोग के द्वारा सीखेंगे। मास्टर जी ने ग्लास को और उस बड़े बर्तन को पानी से भर दिया। अब उन्होंने एक चम्मच नमक ग्लास में डाला और थोड़ी देर हिलाने के बाद एक छात्र से उसे चखने को कहा।

ग्लास के एक चम्मच पानी को चखते ही उस बच्चे ने उसे थूकते हुए कहा कि यह तो बहुत ही खारा है। फिर मास्टर जी ने एक चम्मच नमक उस बड़े बर्तन में डाला और थोड़ी देर हिलाने के बाद उसी बच्चे को उसे चखने को कहा। How To make Yourself Big

जब उस छात्र ने उस बड़े बर्तन में से एक चम्मच पानी को चखा। तो वह बोला कि गुरु जी इसमें तो बिल्कुल भी नमक नहीं है। नमक का स्वाद बिल्कुल भी नहीं आ रहा है। यह तो मीठा पानी ही है।

फिर मास्टर जी ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि जीवन के दुःख बिलकुल नमक की तरह हैं। जीवन में दुःख की मात्र वही रहती है। लेकिन हम कितने दुःख का स्वाद लेते हैं, यह इस पर निर्भर करता है कि हम उसे किस पात्र में डाल रहे हैं। इसलिए जब तुम दु:खी हो तो सिर्फ इतना कर सकते हो कि खुद को बड़ा कर लो। ग्लास मत बने रहो।

सभी सफल व्यक्तियों की मानसिकता को यदि आप समझने का प्रयास करो तो पाओगे कि उनकी सोचने की क्षमता उन्होंने इतनी बड़ा ली है कि बड़े बड़े दु:ख भी उन्हें छोटे ही नजर आते हैं। यदि हम छोटे-छोटे दु:खों से परेशान रहेंगे तो बड़े काम कभी नहीं कर सकेंगे। How To make Yourself Big

सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए मानसिक क्षमता को बढ़ाना बहुत जरूरी है। यदि हम खुद को बड़ा बना ले तो दु:ख खुद ही छोटा हो जाता है। यदि हम समस्या के बारे में अधिक समय तक सोचेंगे तो वह हमसे बड़ी हो जाएगी किंतु यदि हम उसके सॉल्यूशन के बारे में सोचेंगे तो प्रॉब्लम बहुत छोटी हो जाएगी और हमारा आकार बहुत बड़ा हो जाएगा। फिर वह प्रॉब्लम हमें छोटी ही नजर आएगी। How To make Yourself Big

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To make Yourself Big

  1. जब तूफान आता है मैं सोता हूं How To Solve Our Problem
  2. बड़े सपनों की कहानी How To See Big Dreams
  3. कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind
  4. स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
  5. दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
  6. आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
  7. स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
  8. प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
  9. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  10. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  11. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  12. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  13. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
2 साधुओं की कहानी How To Handle Life Situations
आईना और आप How To Make Great Belief System

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *