
एक आईडिया जो बदल देगा आपका जीवन- An Idea That Will Change Your Life
हम सभी इस बात से भली भांति परिचित हैं कि विचार ही है, जो हमारे जीवन को संचालित करते हैं। सफल लोगों ने अपने विचारों को मैनेज करना सीख लिया है। यही वजह है कि उन्होंने शिखर को छुआ। जो भी व्यक्ति सफलता के शिखर को छूना चाहता है उसे विचारों को मैनेज करना सीखना ही होगा। आज हम 10 ऐसी बातों पर विचार करेंगे जो यदि आपने जीवन में अपनाई, तो आपको विचारों का प्रबंधन आ जाएगा, जो कि आपको सपनों की दुनिया की ओर ले जाएगा। How To Manage Your Ideas 10 Tips

1. क्योंकि यह असंभव है- Because it is impossible
हमें किसी भी आइडिया को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ देना चाहिए कि वर्तमान परिस्थितियों में वह असंभव लग रहा है। इतिहास गवाह है कि असंभव लगने वाले बहुत से काम सिर्फ इसलिए किए जा सके, क्योंकि उन्हें किसी व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ा कि वे असंभव दिख रहे थे। आपको सिर्फ इतना देखना है कि वह कार्य किया जाना चाहिए या नहीं। यदि वह कार्य किया जाना चाहिए तो फिर भलें ही वह असंभव दिखे, उस पर कार्य करना शुरू कर दीजिए। How To Manage Your Ideas 10 Tips
2. आप पहले ही कोई निर्णय कर चुके हो- You have already made a decision
हम निर्णय करने के पश्चात ही कोई कार्य करना शुरू करते हैं। किंतु बीच में यदि उसे बदलना जरूरी हो तो उसे बदला जाना चाहिए। हमें किसी भी आईडिया को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ देना चाहिए कि हम पहले ही निर्णय कर चुके हैं। मैं अपनी योजनाओं को बंदरगाह पर बदलना पसंद करूंगा, बजाय इसके कि मैं अपने फैसले पर खड़ा रहूं और बीच समुद्र में जाकर डूब जाऊं। जो लोग कभी अपना फैसला नहीं बदलते वे या तो आदर्श होते हैं या फिर जिद्दी। आदर्श और जिद एक अच्छे आईडिया पर काम करने के लिए बेहतर है किंतु जहां बदलने की जरूरत हो वहां इन्हें छोड़ देना चाहिए। How To Manage Your Ideas 10 Tips
3. पर्याप्त संसाधन नहीं है- Not enough resources
दुनिया में अधिकांश लोग सिर्फ इस एक कारण की वजह से असफल होते हैं। हमें किसी आईडिया को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ देना चाहिए कि उस समय हमारे पास उसे कार्य रूप देने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। यदि आप पूर्ण विश्वास करके उस कार्य को शुरू करोगे तो आने वाले समय में जरूरी संसाधन भी आपको उपलब्ध हो जाएंगे।
4. वर्तमान में वह गैर कानूनी है- It is currently illegal
कभी किसी आईडिया को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि वर्तमान में वह गैरकानूनी है। कानून में कमियां हो सकती है, कानून को बदला भी जा सकता है। कानून की किताबों में बहुत से ऐसे कानून है जिन्हें आज बदले जाने की जरूरत है किंतु बहुत सारे महान कार्य सिर्फ इसलिए असंभव हो गए क्योंकि यह कानून उस समय उन्हें इसकी इजाजत नहीं देते थे। यदि आप किसी बड़े आईडिया पर काम कर रहे हो तो हमेशा याद रखो कि कानून को बदला भी जा सकता है। How To Manage Your Ideas 10 Tips
5. संघर्ष करना होगा- Have to struggle
आज तक कोई भी महान कार्य बगैर समस्या पैदा किए कभी पूर्ण नहीं हुआ। हमें किसी आईडिया को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ देना चाहिए कि उससे संघर्ष उत्पन्न होगा। हर महत्वपूर्ण विचार को कुछ लोग तो हमेशा ही अस्वीकार करेंगे। वे हमेशा ही इसके विपक्ष में रहेंगे। किंतु हमें उस आइडिया को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ना है कि उसके होने पर कुछ लोग हमारे शत्रु हो जाएंगे। महान कार्य हमेशा ही कुछ लोगों को शत्रु बनाकर ही किए जा सके हैं।
6. काम करने का ढंग अलग है- Working style is different
किसी महान आइडिया को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए कि हमारा काम करने का ढंग अलग है। मैं अपनी व्यक्तिगत रुचियों के अनुरूप काम करने के बजाय सफल होना अधिक महत्वपूर्ण मानता हूं। अलग ढंग, नई नीति, परंपरा में परिवर्तन, ये सभी आगे बढ़ने के अवसर हैं। विपरीत परिस्थितियों में संतुलन बनाना ही सफलता की कुंजी है। अपनी रुचि के साथ समझौता करें और अपनी जीवनशैली बदलें। सफलता के लिए यह जरूरी है। How To Manage Your Ideas 10 Tips
7. यह आसानी से किया जा सकता है- This can be done easily
एक बड़ी इमारत के निर्माण के लिए एक एक पत्थर को जोड़ा जाता है। इसी तरह से एक महान कार्य के लिए बहुत से छोटे-छोटे कार्यों को किया जाना जरूरी होता है। अधिकांश लोग इसलिए भी सफल नहीं हुए क्योंकि उन्होंने इन छोटे दिखने वाले कार्यों को इसलिए नहीं किया कि इन्हें तो कोई भी कर सकता है, ये तो बहुत ही आसान थे। How To Manage Your Ideas 10 Tips
8. उसमें कुछ गलत हो सकता है- There may be something wrong with that
अधिकांश लोग सिर्फ इसलिए असफल होते हैं कि वे अवसर आने पर उसमें कमियां ढूंढने लगते हैं। किसी सुझाव को सिर्फ इसलिए नहीं ठुकराया जाना चाहिए कि उसमें अभी कोई समस्या नजर आ रही है। यह हमेशा याद रखा जाना चाहिए कि समस्या या चुनौती का दूसरा नाम ही अवसर होता है। और यदि किसी अवसर में आप कुछ गलत देखते हो तो उसे ठीक कर के आप, आगे निकल सकते हो। How To Manage Your Ideas 10 Tips
9. असफलता का जोखिम है- There is a risk of failure
पानी का जहाज सबसे ज्यादा सुरक्षित किनारे पर होता है किंतु मेरे दोस्त उसे किनारे पर खड़ा करने के लिए नहीं बनाया जाता है। किसी आइडिया को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए कि उसमें असफलता का जोखिम है। यदि किसी पहाड़ के उस पार जाना हो तो जोखिम तो नजर आ ही रहा है किंतु हमारा एटीट्यूड यह होना चाहिए कि जब पहाड़ मेरे सामने आएगा, तो मैं उसे हटा दूंगा, मैं उस पहाड़ पर चढ़ने की तब तक कोशिश करता रहूंगा जब तक कि मैं उस पर चढ़ न जाऊं या उस से होकर गुजर न जाऊं या उसके नीचे कोई सुरंग न बना दूं। How To Manage Your Ideas 10 Tips
10. आपको श्रेय नहीं मिलेगा- You won’t get credit
भगवान उस व्यक्ति के माध्यम से महान कार्य करवाता है जिसे इस बात की परवाह नहीं होती कि श्रेय किसे मिलेगा। हमारे निर्णय कभी भी अहम की तुष्टि पर आधारित नहीं होने चाहिए। हमारे निर्णय मानवीय जरूरतों के आधार पर लिए जाने चाहिए। जो कि हमारी व्यक्तिगत इच्छाओं से परे हो सकते हैं। अभी निर्णय लो कि आप अपने अहम को संतुष्ट करना चाहोगे या फिर सफलता के फल का आनंद लेना चाहोगे। How To Manage Your Ideas 10 Tips
किसी भी आइडिया को ठुकराने से पहले इन 10 बातों पर गौर कीजिए और मेरा विश्वास है कि आप उस महान आइडिया को छोड़ नहीं सकोगे। How To Manage Your Ideas 10 Tips
यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Care Our Relations
- जब तूफान आता है मैं सोता हूं How To Solve Our Problem
- बड़े सपनों की कहानी How To See Big Dreams
- कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind
- स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
- दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
- आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
- स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
- प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
- क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
- ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
- स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
- मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
- सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
Thinking thought……