How To Remove Life Hurdles

सफलता के शिखर पर- Top Of The Success

प्रत्येक व्यक्ति सपने देखता है और महान सफलताएँ हासिल करना चाहता है। सफलता की राह में छोटी-छोटी 17 ऐसी बाधाएं होती है जिन्हें जानकर आप आसानी से दूर कर सकते हो। जो भी व्यक्ति इन्हे नहीं जानता है वह अनजाने में ऐसे कार्य करता रहता है जो उसे सफलता के शिखर पर पहुंचने नहीं देते। इन 17 बाधाओं को जानो और आसानी से दूर करो। फिर सफलता आपके कदम चूमेगी। How To Remove Life Hurdles

English Point
Learn Spoken English Easily

1. प्राथमिकताएं तय नहीं- Preferences not fixed-

यदि आप सभी कार्यों को एक समान ढंग से करेंगे तो कभी भी शिखर पर नहीं पहुंच सकते। सफलता के लिए जरूरी कार्यों की लिस्ट में से कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है और कुछ को बहुत कम। यहां पर आपको प्राथमिकता तय करना ही होगी। How To Remove Life Hurdles

2. प्रशिक्षण की कमी- lack of training

बगैर प्रशिक्षण के किसी कार्य को करना मतलब बहुत सारा समय और ढेर सारे पैसे को बर्बाद करना। प्रतिभा मायने रखती है किंतु प्रशिक्षण प्रतिभा को भी मात दे देता है। यदि आप किसी कार्य को बगैर प्रशिक्षण के करेंगे तो उसमें जोखिम रहेगा। प्रशिक्षण लेकर आप उस जोखिम को बहुत कम कर सकते हैं और सफलता की संभावना को बढ़ा सकते हैं।

3. सभी काम खुद करना- Do everything yourself

हमारी क्षमताएं कहने को तो असीम है किंतु फिर भी हम सारा काम खुद नहीं कर सकते। हमें कुछ कार्य ऐसे ढूंढना ही होंगे जो हम दूसरों से करवा सके। जब हम प्राथमिकता तय कर लेंगे तो यह समस्या समाप्त हो जाएगी। How To Remove Life Hurdles करिश्माई व्यक्तित्व के धनी कैसे बने How to Make Charismatic Personality

4. क्षमता से अधिक करने का Promise – Promise to exceed capacity

सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता बहुत ही आवश्यक गुण है किंतु Overcommitment बहुत नुकसान कर सकता है। हमें उतना ही Commit  करना चाहिए जितना कि हम कर सकते हैं।

5. भ्रमित हो जाना- Get confused

हमारी सफलता में फोकस का बहुत ज्यादा महत्व है। बगैर एकाग्रता के हम किसी भी कार्य को बेहतर ढंग से नहीं कर सकते। हमें प्रतिदिन एकाग्रता बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। How To Remove Life Hurdles

6. परिवार की जिम्मेदारी- Family Responsibility

परिवार की जिम्मेदारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। और इसे सही ढंग से निभाया जाना चाहिए। यदि आप उम्र के सही दौर में सफलता के लिए कार्य करना शुरू कर देंगे तो पारिवारिक जिम्मेदारी भी सही ढंग से निभा सकेंगे। इसलिए सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए जितनी जल्दी हो सके कार्य शुरू करें।

7. लगातार कार्य की कमी- Lack of continuous work

शुरुआत बहुत ही जोश में की जाती है किंतु धीरे-धीरे वह जोश व उत्साह कम होता जाता है। असफल लोग किसी एक कार्य को लगातार नहीं करते। यदि आप सफल होना चाहते हो तो एक लक्ष्य पर काम करते रहिए। सफलता आपके कदम चूमेगी। एक हाथ वाले लड़के की कहानी How To Become Invincible

8. जल्दी परिणाम चाहना- Want quick results

Roam was not built in a day. महान कार्य एक दिन का परिणाम नहीं होते। सफलता के शिखर पर रातों रात नहीं पहुंच सकते। शीघ्र परिणाम की चाहत आपको बड़े कार्य नहीं करने देती। How To Remove Life Hurdles

9. पैसे का लालच- Money greed

जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में लोग गलत रास्तों को अख्तियार कर लेते हैं। पैसे का लालच दूरदर्शिता को समाप्त कर देता है। वह हमारे विज़न को डिस्टर्ब कर देता है।

10. आर्थिक सुरक्षा की चाहत- Seeking financial security

No pain no gain. यदि आप महान सफलता चाहते हैं तो आपको जोखिम लेना होगा। यदि आप आर्थिक सुरक्षा चाहते हो तो एक नौकरी आपके लिए आदर्श होगी। 

11. टालने की आदत- Habit of avoiding

अधिकांश लोग टालने की आदत से बुरी तरह ग्रस्त होते हैं। यदि सफल होना है तो यह आदत हमें बदलनी होगी। How To Remove Life Hurdles चिड़िया, घोंसला और उल्लू How To Work For Great Success

12. लक्ष्य की कमी- Lack of goal

फुटबॉल के मैच में यदि गोल पोस्ट को हटा दिया जाए तो खेल हो ही नहीं सकता। आप कितने ही बेहतर तीरंदाज हो यदि लक्ष्य ही नहीं हो तो निशाना किस पर लगाएंगे। जितनी जल्दी हो अपना लक्ष्य बनाइए।

13. योजना की कमी- Lack of planning

सफलता बाई चांस नहीं मिलती। हम उसके लिए योजना बनाते हैं। सपने, सपने ही रहेंगे, यदि उन्हें पूरा करने के लिए कोई योजना नहीं हो तो। क्या करना है? कैसे करना है? और कितना करना है? यह तो हमारी योजना ही हमें बताती है। यदि योजना नहीं है तो सफलता संभव ही नहीं है।

14. असफल होने का डर- Fear of failure

दुनिया में अधिकांश लोग असफल सिर्फ इस डर की वजह से हैं। क्योंकि उन्होंने असफल होने के डर से कोई कार्य शुरू ही नहीं किया। यदि हमारा हवाई जहाज उड़ेगा ही नहीं, तो मंजिल तक कैसे पहुंचेगा? How To Remove Life Hurdles भेड़ की खाल में भेड़िया How To Know Our Enemies Moral Story

15. स्वयं को पूर्ण समझना- Understanding yourself as complete

समय के साथ-साथ परिस्थितियां भी बदलती जाती है बदली हुई परिस्थितियों से निपटने के लिए आपका खुद को अपडेट करना बहुत जरूरी होता है यदि आप यह समझ चुके हो कि आप मुझे सीखने की कोई जरूरत नहीं है तो फिर आप सफलता के शिखर पर नहीं बने रह सकते। 

16. असामयिक विपत्ति- Untimely disaster

जीवन कब किधर मोड़ ले लेगा कोई नहीं जानता। विपरीत परिस्थितियां निर्मित होने पर हमें धैर्य से उसका सामना करना चाहिए। क्योंकि कोई भी परिस्थिति हो, एक समान नहीं रहती।

17. बदलाव विरोधी मानसिकता- Anti-change mentality

हम जिन परिस्थितियों में रहते हैं धीरे-धीरे उनके आदी हो जाते हैं। फिर उसी में हमें आनंद आने लगता है। लेकिन सफलता के लिए परिवर्तन जरूरी है। और इस परिवर्तन से जो डरता है वह कभी सफल नहीं हो सकता। जितनी जल्दी हो सके अपने कंफर्ट जोन को छोड़िए। How To Remove Life Hurdles

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Remove Life Hurdles

  1. जब तूफान आता है मैं सोता हूं How To Solve Our Problem
  2. बड़े सपनों की कहानी How To See Big Dreams
  3. कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind
  4. स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
  5. दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
  6. आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
  7. स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
  8. प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
  9. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  10. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  11. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  12. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  13. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
आइडिया मैनेजमेंट 10 टिप्स How To Manage Your Ideas 10 Tips
ऐसे पढ़ते है GK-भाग 01 How To Read GK / GS Tips No. 01

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *