
क्यों जरूरी है माइंड शार्प करना How To Sharp Our Mind
एक साधारण से प्रश्न का उत्तर दीजिए। अपने शरीर को अच्छा बनाने के लिए आपको किस तरह का भोजन करना चाहिए? अच्छा खाना या खराब खाना। अब कोई साधारण सा व्यक्ति भी यह बता देगा कि शरीर को अच्छा बनाने के लिए हमें अच्छा भोजन करना चाहिए। अब जरा इस पर गौर कीजिए। मस्तिष्क को शक्तिशाली बनाने के लिए क्या करना चाहिए? सही समझ रहे हो आप। मस्तिष्क को शक्तिशाली बनाने के लिए हमें प्रतिदिन उसे भी खुराक देनी चाहिए। और यह खुराक है सकारात्मक विचारों की खुराक। सीधा सा अर्थ है, एक अच्छे और सफल व्यक्ति के निर्माण में अच्छे खाने का और अच्छे विचारों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यदि हम अपने शरीर को रोज सड़ा गला खाना दे और अपने दिमाग को बुरे विचारों की खुराक दें, तो हमारा शरीर और दिमाग बीमार पड़ जाएंगे। सही पटरी पर बने रहने के लिए हमें अपने मस्तिष्क को शुद्ध और सकारात्मक विचारों की खुराक देनी होगी। क्यों जरूरी है माइंड शार्प करना How To Sharp Our Mind

ये भी पढ़ो: स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven
चलिए एक उदाहरण के माध्यम से इस बात को समझते हैं। एक जवान लड़का था। नौकरी की तलाश करते हुए वह लकड़ी के एक व्यापारी के पास पहुंच जाता है। व्यापारी उससे कहता है कि पेड़ों को काटने का काम तुम्हें मिल सकता है। लड़का उस काम को स्वीकार कर लेता है। और कुल्हाड़ी लेकर पेड़ काटने निकल पड़ता है। पहले दिन वह 10 पेड़ काटता है। उसके अगले दिन वह 9 पेड़ काटता है। जबकि समय पहले जितना ही लगाता है। और तीसरे दिन वह सिर्फ 8 पेड़ ही काट पाता है। जबकि बाकी लकड़हारे रोज 10 पेड़ काटते हैं। इसके साथ ही वे दिन में उसे बैठे हुए, आराम करते हुए, या गप्पे लड़ाते हुए भी नजर आते हैं। क्यों जरूरी है माइंड शार्प करना Story Of Axe man How To Sharp Our Mind
ये भी पढ़ो: दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care
यह लड़का पहले से ज्यादा मेहनत करता है फिर भी 8 पेड़ से ज्यादा नहीं काट पाता है। वह बहुत दुखी होता है। उसको दुखी देखकर व्यापारी पूछता है कि क्या बात है? लड़का अपनी परेशानी व्यापारी को बताता है। व्यापारी उससे कहता है कि यह बात तुम्हें उन लकड़हारों से पूछनी चाहिए कि वे प्रतिदिन 10 पेड़ कैसे काट लेते हैं। जबकि वे दिन में आराम भी कर लेते हैं। वे इस काम को इतने अच्छे ढंग से कैसे कर रहे हैं? लड़का जाता है और लकड़हारों से पूछता है कि आप लोग आराम करने के बाद भी मुझसे ज्यादा पेड़ कैसे काट लेते हो? जबकि मैं तो आराम भी नहीं करता। क्यों जरूरी है माइंड शार्प करना Story Of Axe man How To Sharp Our Mind
ये भी पढ़ो: खरगोश और कछुए की 04 कहानी Rabbit and Tortoise
लकड़हारे उस लड़के से एक बहुत ही साधारण सा प्रश्न करते हैं। तुमने अपनी कुल्हाड़ी की धार कब तेज की थी? लड़का हैरान हो जाता है कि कुल्हाड़ी की धार। वह कहता है कि कुल्हाड़ी में धार लगाना जरूरी है क्या? तब लकड़हारे कहते हैं कि जब हम रुक कर आराम कर रहे होते हैं, तब हम हमारी कुल्हाड़ी में धार लगा रहे होते हैं। यदि पेड़ों को काटने की गति बरकरार रखनी है, तो हमें अपनी कुल्हाड़ी में धार लगाना ही होगी। यह सुनकर लड़का भी अपनी कुल्हाड़ी में धार लगाता है। और जैसा कि नियम है धार लगाते ही उसकी गति बढ़ जाती है। और फिर वह भी अन्य सभी लकड़हारों की तरह 10 पेड़ काटने लग जाता है। जबकि दिन में आराम भी करता है। क्यों जरूरी है माइंड शार्प करना Story Of Axe man How To Sharp Our Mind
ये भी पढ़ो: असंभव से संभव ऐसे होता है 5 Motivational Stories
हमारे जीवन की सबसे बड़ी समस्या ही यही है कि हम एक ही तरीके से काम करते रहते हैं। जबकि चीजें बदल चुकी होती है। समय के साथ हमें भी हमारी कुल्हाड़ी में धार लगानी चाहिए अर्थात समय के साथ हमें हमारी रणनीति भी बदलनी चाहिए। यदि एक ही ढंग से काम करते हुए आपको मनचाही सफलता नहीं मिल रही है तो आपको रणनीति बदलनी ही चाहिए। इसे ही कहते हैं हमारे मस्तिष्क को प्रतिदिन अच्छे और सकारात्मक विचारों की खुराक देना। ताकि हम प्रतिदिन सही दिशा में दौड़ते रहे और हमारे सपनों की दुनिया को प्राप्त कर सकें। क्या आप भी अपने मस्तिष्क को सकारात्मक विचारों की खुराक प्रतिदिन देते हो? How To Sharp Our Mind
जिस प्रकार से आप अभी इस कहानी को पढ़कर सीख रहे हो, इसी तरह आपको प्रतिदिन नई कहानी पढ़कर अपने मस्तिष्क को Sharp करते रहना चाहिए।
- पैसा इन्वेस्ट करने के 10 तरीके How To Invest Money
- आपकी कमाई और Story of Pipe Line
- तीन Habits, आपकी Success और तीन कहानी
- ये 5 कदम और आपके लिए सबकुछ 100% संभव
- संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
- आर्थिक स्वतंत्रता के लिए जरुरी 10 कदम
- तेजी से अमीर बनने के 5 तरीके Five Ways to Become Rich
- क्यों जरूरी है पैसे की बचत और निवेश Saving and Investment?
- गुस्से को काबू करने के 15 उपाय How To Control Anger
- पैसा और तीन झूठ Money & Three False
- पैसे के बारे में 10 ऐसी बातें जो अमीर आदमी अपने बच्चे को सिखाता है।
- खुश रहने का सबसे आसान तरीका-सिर्फ एक काम करो
- Self-Confidence बढ़ाने के तरीके 9 तरीके
- संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
- Your Talent & Question Of Baby Camel Story
यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Sharp Our Mind
Very important lesson of life. Thanks
Life ki sabse important baat aaj pata chali he sir thanku so much