
How To Sharp Your Talent Baby Camel Story
यह कहानी आपकी सोच को बदल देगी। आपकी क्षमता को बढ़ा देगी। आपको क्या करना चाहिए, आपका व्यवसाय क्या होना चाहिए, इस कहानी से आपको आसानी से समझ में आ जाएगा। How To Sharp Your Talent
कहानी कुछ इस तरह है- एक ऊंट और उसका बच्चा एक चिड़िया घर में बैठे हुए थे। ऊंट के बच्चे ने उसके पिता से एक प्रश्न किया कि हमारी कमर पर यह कूबड़ क्यों है?
पिता ऊंट ने जवाब दिया कि बेटा हम रेगिस्तान में रहने वाले प्राणी हैं जहां पर पानी की बहुत कमी होती है। कई किलोमीटर तक वहां पानी नहीं मिलता। इसलिए हमें ईश्वर ने यह कूबड़ दिया है ताकि इसमें हम पानी को स्टोर कर सके और कई दिनों तक पानी ना मिलने पर भी पानी की कमी का शिकार ना बने। How To Sharp Your Talent

Also Read: संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
उसके बच्चे ने थोड़ी देर सोचा, फिर एक और प्रश्न किया कि हमारे पैर इतने लंबे और पैरो के पंजे इतने गोल और फैले हुए क्यों है?
तो पिता ऊंट ने जवाब दिया कि हमारे पैर इतने लंबे और पैरों के पंजे इतने गोल और फैले हुए इसलिए हैं ताकि हम रेगिस्तान में आसानी से चल सकें, आसानी से दौड़ सकें।
Also Read: Self-Confidence बढ़ाने के तरीके 9 तरीके
अब ऊंट का बच्चा कुछ देर चुप रहा, सोचता रहा और फिर एक प्रश्न किया कि हमारी आंखों की पलकें इतनी लंबी और मोटी क्यों है?
पिता ऊंट ने बड़े प्यार से जवाब दिया कि बेटा हम रेगिस्तान के प्राणी है वहां हवा बहुत तेज चलती है जिसमें रेत ही रेत होती है। यह मोटी और लंबी पलकें हमें धूल से भरी, रेत से भरी हवा से बचा सके। इसलिए इतनी लंबी और मोटी होती है।
इतना सुनकर ऊंट का बच्चा बहुत देर तक सोचता रहा, फिर उसने एक गहरा प्रश्न किया, यह प्रश्न आपकी सोच को बदलने का काम करेगा। क्योंकि हमारी सोच के बदलने पर ही हमारा जीवन बदल सकता है। हमारी सोच के बदलने से ही हमारे जीवन में परिवर्तन आ सकते हैं जो हमें हमारे सपनों के करीब ले जायेंगे। How To Sharp Your Talent
ऊंट के बच्चे ने प्रश्न किया कि यदि हमारी पीठ पर कूबड़ इसलिए है कि हम अनेक दिनों तक रेगिस्तान में बिना पानी के जिंदा रह सके, यदि हमारे पैर इतने लंबे और पैरो के पंजे इतने चौड़े इसलिए हैं कि हम आसानी से चल सके, तेज दौड़ सकें, हमारी पलकें इतनी लंबी और मोटी इसलिए होती है कि रेत भरी हवा में भी हमें बचा सके, इसका मतलब है कि हम रेगिस्तान के लिए बनाए गए हैं। हमारी सबसे ज्यादा ताकत, हमारा सबसे ज्यादा उपयोग रेगिस्तान में है,
तो फिर हम चिड़ियाघर में क्या कर रहे हैं?
Also Read: खुश रहने का सबसे आसान तरीका-सिर्फ एक काम करो
यह तो हुई ऊंट की बात जिसके पास चॉइस नहीं है कि कहां रहना है?
उसके पास इतनी आजादी नहीं है कि वह फैसला कर सके की उसे क्या करना है? और कहां रहना है?
लेकिन आपके पास है। आपके पास तो चुनाव करने का अधिकार है कि कहां रहना है, कैसे रहना है क्या करना है, कहां करना है, तब आप अपनी क्षमता से छोटे काम क्यों कर रहे हो।
जरा सोच कर देखो आपके पास भगवान की दी हुई वे क्षमताएँ हैं जिनका उपयोग करके आप आसमान को छू सकते हो। यकीन ना आए तो जरा अपने आस पास देखो। इंसान ने क्या कुछ नहीं किया- पहाड़ काटकर रास्ते बना दिए, समंदर की लहरों को चीरने वाले जहाज बना दिए, हवा में उड़ने लगे और न जाने क्या-क्या। How To Sharp Your Talent
जरा सोचो आपकी क्षमताएँ क्या है? आप क्या कर सकते हो? आपको क्यों बनाया है ईश्वर ने?
इस कहानी से हमें यही शिक्षा मिलती है कि हमें वो करना चाहिए जिससे हमारे सपने पूरे हो क्योंकि हमारे सपने पूरे करने के लिए जरूरी योग्यता, जरूरी क्षमता हमारे पास पहले से ही उपलब्ध है। How To Sharp Your Talent

अब भी यदि कोई DOUBT हो, तो तुरंत कॉल करो 97539 78693 पर
पैसा इन्वेस्ट करने के 10 तरीके How To Invest Money
आपकी कमाई और Story of Pipe Line
तीन Habits, आपकी Success और तीन कहानी
ये 5 कदम और आपके लिए सबकुछ 100% संभव
संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
आर्थिक स्वतंत्रता के लिए जरुरी 10 कदम
यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.comपर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Very very nice
Har Bachcho Ko Keval Apne Hi Nahi Is Desh Ke Har Bachche Ko Har Inssan Ho Ye Sikhana Chahiye Ki Chahe Vo Life Me Kuch Bhi Kare Par Dil Se Or Sahi Raste Pe Soch Samjh Ke Koi Fesla Le ..
Kuki Jo Bade Karte He Bolte He Rehte He Veda Bachche Bhi Sikhte He..
Agar Bachcho Ko Sahi Umar Me Sahi Tarah Se Life Ka MATLAB Na Samjhaya To Vo Sahi Galat Achcha Bura Nahi Samjh Paege ..
Bachcho Ko Hamesha Pyaar Se Or Sahi Technical Baato Se Samjhana Chahiye Kuki Bachche Daat Maar Se Vo Ni Sikh Pate Jo Ham Sikhana Chahte He ..
To me bus yehi bolugi ki Apne bachcho Ko pyaar se tecal kare …
Thanks … Hamesha Khush Or Mast Raho …
Ek shi nazariya hi saflta dilane k liye zaruri hai bahut achii jankari thanku sir