How To Solve Great Problem

अकबर बीरबल की कहानी 04- Story of Akbar Birbal 04

एक बार ठंड के दिनों में अकबर, बीरबल और मंत्री गण साथ में टहल रहे थे। अकबर को सर्दी का एहसास हो रहा था और उसने कहा कि इस बार तो बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है। सभी मंत्रियों ने कहा कि हां महाराज इस बार तो इतनी ठंड है कि आजकल लोग घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। लेकिन बीरबल ने कहा कि मैं आपकी बात से सहमत नहीं हूं। क्योंकि जिसके पास खाने को नहीं है, वह तो घर से निकलेगा ही अर्थात पैसा कमाना उसके लिए ज्यादा जरूरी है, भले ही कितनी भी ठंड हो। How To Solve Great Problem

English Point
Learn Spoken English Easily

तब अकबर ने कहा कि बीरबल क्या तुम कोई ऐसा व्यक्ति ला सकते हो जो इस नदी के ठंडे पानी में रात भर सिर्फ पैसे के लिए खड़ा रहे? 

बीरबल ने कहा कि बिल्कुल हुजूर मैं ऐसे बहुत सारे लोगों को आपके पास ला सकता हूं।

अगले दिन बीरबल ने दरबार में गंगाधर नाम के एक व्यक्ति को अकबर से मिलवाया कि यह रात भर उस नदी में खड़ा रहेगा। अकबर ने कहा कि यदि यह रात भर उस नदी में खड़ा रहा तो मैं इसे 50 स्वर्ण मुद्राएं दूंगा। मेरे दो सिपाही रात भर इसकी निगरानी करेंगे।

उसी दिन रात को गंगाधर नदी के बीच में जाकर खड़ा हो गया और 2 सिपाही वहां पहरा देने लगे। अगले दिन अकबर ने बीरबल से पूछा कि क्या गंगाधर ने रात नदी में गुजारी है?

बीरबल ने कहा कि जी महाराज। गंगाधर यही है और आपसे अपना उपहार लेना चाहता है।

तब अकबर ने गंगाधर से पूछा कि तुमने किस तरह से इतनी सर्द रात नदी में गुजारी?

गंगाधर ने कहा कि महाराज शुरु शुरु में, तो मुझे बहुत ठंड लग रही थी। तभी मैंने आप के महल के ऊपर एक मशाल जलती हुई देखी। बस मैं उसको रात भर देखता रहा और मुझे सर्दी नहीं लगी। अकबर बीरबल की कहानी How To Win Challenge 3 Questions

तब अकबर ने गुस्सा करते हुए कहा कि यह तो तुमने धोखा किया है। तुमने मशाल की गर्मी के कारण पूरी रात गुजारी। इसलिए तुम्हें तो उपहार की जगह पर सजा मिलनी चाहिए। और गंगाधर को कारागार में डाल दिया गया। How To Solve Great Problem

जब अगले दिन दरबार लगा तो अकबर को बीरबल कहीं नजर नहीं आया। अकबर बादशाह ने पूछा कि बीरबल कहां है, पता किया जाए, तो उन्हें सिपाहियों ने बताया कि वे अपना भोजन बना रहे है। भोजन बन जाने के बाद ही वे दरबार में आएंगे।

अकबर को यह बात कुछ हजम नहीं हुई। तो उसने निर्णय किया कि बीरबल के घर जा कर यह माजरा समझा जाए। 

जब अकबर बीरबल के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बीरबल ने ऊपर एक हांडी लटका रखी है और नीचे एक दीपक जल रहा है। अकबर ने पूछा कि यह तुम क्या कर रहे हो? बीरबल ने कहा कि महाराज मैं इस दीपक की गर्मी से इस हांडी में खिचड़ी पका रहा हूं। How To Solve Great Problem

अकबर ने कहा कि इतना छोटा दीपक और तुम्हारी हांडी भी इतनी ऊपर लगी हुई है तो यह किस प्रकार से पक सकती है? तब बीरबल ने कहा कि महाराज जिस प्रकार से गंगाधर नदी में खड़े-खड़े दूर महल में लगी मशाल से गर्मी ले सकता है तो यह मेरी खिचड़ी भी इस दीपक से पक जाएगी।

अकबर को बीरबल की बात समझ में आ गई और उसने गंगाधर को कारागार से मुक्त करके 50 स्वर्ण मुद्राओं का उपहार दिया। अकबर बीरबल की कहानी Famous Story of Akbar And Birbal 01

इस कहानी से हमें यह सीखना चाहिए कि बड़ी से बड़ी बात भी बुद्धिमत्ता के द्वारा आसानी से समझाई जा सकती है। How To Solve Great Problem

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Solve Great Problem

  1. जब तूफान आता है मैं सोता हूं How To Solve Our Problem
  2. बड़े सपनों की कहानी How To See Big Dreams
  3. कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind
  4. स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
  5. दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
  6. आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
  7. स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
  8. प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
  9. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  10. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  11. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  12. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  13. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
अरबपति बनो कोर्स How To Become Billionaire Course
मनचाही सफलता के लिए 9 कदम How to Make Your Dreams 9 Tips

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *