
सारी परेशानियों का हल Solution Of All Problems Story
एक गरीब लड़का था। वह इतना गरीब था कि उसके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। वह रोज मेहनत करता, तब कहीं दो वक्त खाना खा पाता था। पर जब काम नहीं मिलता था तो उसे भूखा ही रहना पड़ता था। इसलिए वह परेशान था। आस पास के लोग उसे कहते थे कि जिंदगी में वह कभी कुछ हासिल नहीं कर पाएगा। एक दिन उसे पता चला कि दूर कहीं एक स्वामी जी रहते हैं जो सभी की परेशानी का हल बताते है। लेकिन उनसे मिलने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। अपनी परेशानी से तंग आकर वह निकल पड़ा स्वामी जी की खोज में। रास्ते में रात हो गयी और लड़के को एक मकान में रात गुज़ारने के लिए रुकना पड़ा। मकान मालिक ने उसे जगह दे दी और उससे पूछा कि वह कहाँ जा रहा है। How To Solve Money Problems
Also Read: सिर्फ 5 से 10 मिनट का टाइम रोज Only 10 Minutes Daily
लड़के ने बताया कि वह स्वामी जी से अपनी परेशानी का हल पूछने जा रहा है। मकान मालिक ने कहा कि हमारी एक लड़की है जो 20 साल की हो गई है किंतु बोलती नहीं है। उसने लड़के से कहा कि क्या वह हमारी इस परेशानी का हल स्वामी जी से पूछ लेगा। लड़के ने हाँ कह दिया और सुबह फिर अपने रास्ते पर निकल पड़ा। How To Solve Money Problems

अब रास्ते में उसे एक ऊँचे पहाड़ को पार करना था। जब वह पहाड़ पर चढ़ रहा था तो उसे एक जादूगर मिला। जादूगर ने भी लड़के से पूछा कि वह कहां जा रहा है। लड़के ने बताया कि वह स्वामी जी से अपनी परेशानी का हल पूछने जा रहा है। तब जादूगर ने उससे कहा कि मैं 1000 साल से स्वर्ग जाने की कोशिश कर रहा हूँ किंतु सफल नहीं हो रहा हूँ। क्या वह मेरी परेशानी स्वामी जी से पूछेगा? लड़के के हाँ कहने पर जादूगर ने उसे जादू की छड़ी से झटपट पहाड़ पार करा दिया। How To Solve Money Problems
Also Read: Your Talent & Question Of Baby Camel Story
अब और आगे बढ़ने पर लड़के को एक बड़ी नदी मिली। जिसे पार करना बहुत ही मुश्किल था। जब वह उपाय सोच ही रहा था कि नदी को कैसे पार करे, उसे एक बहुत बड़ा कछुआ मिला, जो उसे अपनी पीठ पर बैठाकर नदी पार करवाने को राजी हो गया। रास्ते में कछुए ने भी लड़के से पूछा कि वह कहाँ जा रहा है? लड़के ने बताया कि वह स्वामी जी से अपनी परेशानी का हल पूछने जा रहा है। तब कछुए ने उसे बताया कि वह 500 साल से ड्रैगन बनने की कोशिश कर रहा है लेकिन बन नहीं पा रहा है। कछुए ने कहा कि क्या वह मेरी परेशानी भी स्वामी जी से पूछ लेगा? लड़के ने उससे वादा किया कि उसकी परेशानी का हल पूछ कर वह उसे जरूर बताएगा। How To Solve Money Problems
Also Read: संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
जब लड़का स्वामी जी से मिलने वाला था तो उसे पता चला कि स्वामी जी एक व्यक्ति को सिर्फ तीन परेशानी का हल ही बताते है। यह सुनकर लड़का चौंक गया, क्योंकि उसके पास तो चार परेशानी थी। फिर लड़के ने सोचा कि मैं तो किसी तरह अपना काम चला ही सकता हूँ। लेकिन बाकी तीनों की परेशानी ज्यादा बड़ी थी। क्योंकि लड़की 20 साल से नहीं बोली थी, जादूगर को 1000 साल हो गए थे और कछुआ भी 500 साल से इंतजार कर रहा था। तो लड़के ने निर्णय लिया कि वह उन तीनों की परेशानी ही पूछेगा, खुद की रहने देगा। How To Solve Money Problems
Also Read: Self-Confidence बढ़ाने के तरीके 9 तरीके
फिर वह स्वामी जी से मिला और तीन परेशानियों का हल पूछा। स्वामी जी ने कहा कि वह लड़की जब अपने जीवन साथी से मिलेगी तो बोलने लगेगी। वह जादूगर जब तक अपनी जादुई छड़ी नहीं छोड़ेगा वह स्वर्ग नहीं जा सकेगा और कछुआ जब तक अपना कवच नहीं छोड़ेगा, तब तक ड्रैगन नहीं बन पाएगा। How To Solve Money Problems
अब लड़का इन उत्तर को लेकर वापस चल पड़ा। कछुए से मिलने पर उसने कहा कि जब तक तुम अपना कवच नहीं छोड़ोगे तुम ड्रैगन नहीं बनोगे। ये सुनते ही कछुए ने कवच छोड़ दिया। उसके कवच में ढेर सारे मोती थे। वे मोती उसने लड़के को दे दिए और ड्रैगन बन गया। How To Solve Money Problems
जब लड़का जादूगर से मिला तो जादूगर ने अपनी परेशानी का हल जानते ही, उसकी जादू की छड़ी लड़के को दे दी और स्वर्ग चला गया।
Also Read: खुश रहने का सबसे आसान तरीका-सिर्फ एक काम करो
जब लड़का उस मकान पर, जहाँ वह रुका था, पहुँचा तो एक सुंदर लड़की ने दरवाजा खोला और उससे पूछा, क्या तुम वही हो, जो उस रात हमारे यहाँ रुके थे और फिर दोनों की शादी हो गयी।
इस तरह लड़के को Power, Wealth और एक सुंदर Life Partner मिल गया। मतलब उसकी सारी परेशानियों का हल मिल गया।
अब इस कहानी से हम क्या सीख सकते हैं? How To Solve Money Problems
पहला- यदि आप सोचते हो, कि सिर्फ आप परेशान हो, तो जरा अपने आसपास देखो। आपसे भी ज्यादा परेशान व्यक्ति मिल जाएगा।
दूसरा- यदि आप किसी की परेशानी हल करने की कोशिश करते हो, तो आपकी परेशानी भी हल हो जाएगी।
तीसरा- बगैर प्रयास के कुछ हासिल नहीं होगा। जैसे लड़के ने, जादूगर ने और कछुए ने प्रयास करके वह हासिल कर लिया जिसकी उन्हें चाहत थी। ऐसा ही आप भी कर सकते हो। सिर्फ सोचते रहने से या बैठे रहने से काम नहीं चलेगा।
फिर भी जीवन में कहीं कोई टेंशन हो, तो तुरंत मुझे फ़ोन करें-97539 78693
- पैसा इन्वेस्ट करने के 10 तरीके How To Invest Money
- आपकी कमाई और Story of Pipe Line
- तीन Habits, आपकी Success और तीन कहानी
- ये 5 कदम और आपके लिए सबकुछ 100% संभव
- संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
- आर्थिक स्वतंत्रता के लिए जरुरी 10 कदम
- तेजी से अमीर बनने के 5 तरीके Five Ways to Become Rich
- क्यों जरूरी है पैसे की बचत और निवेश Saving and Investment?
- गुस्से को काबू करने के 15 उपाय How To Control Anger
- पैसा और तीन झूठ Money & Three False
- पैसे के बारे में 10 ऐसी बातें जो अमीर आदमी अपने बच्चे को सिखाता है।
यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Informative Article, Business Idea, Inspirational Story या ख़ास जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.comपर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Solve Money Problems
If you always do what you’ve always done, you’ll always be where you’ve always been. So never loss your hope and try always hard.
Thanks A lot Dear..
Pingback: जिंदगी देती नहीं लौटाती है Rule Of Life – Badi Success