How To Use Hindi In Daily Life

हिंदी में निवेश कीजिए और बच्चों को समृद्ध बनाइए- Invest in Hindi and make children prosperous

 हेलो दोस्तों, मैं हूं विजय लक्ष्मी जोशी, आज हम बात कर रहे हैं हमारी मातृभाषा हिंदी में समृद्ध होने की। हमारा सर्वांगीण विकास केवल और केवल हमारी भाषा में ही संभव है। जितने भी साहित्यकार हुए हैं सभी ने यह बात स्वीकारी है कि हमारी मातृभाषा के कारण ही हम आज यहां तक पहुंच पाए हैं। भाषा के आरंभिक संस्कार हमें, घर से ही मिलते हैं जिसमें परिवार की महिलाओं की अहम भूमिका होती है। मातृभाषा के साथ-साथ हर व्यक्ति का बचपन बीता है। How To Use Hindi In Daily Life

भाषा के अकेली  नहीं होती। उसमें विरासत, इतिहास, पूर्वज, रिवाज, परंपरा, संस्कृति, धर्म, सोच, संस्कार जैसा बहुत कुछ समाया होता है। भाषा बच्चे तक इन सब को पहुंचाने का माध्यम बनती है। यह प्रवाह मातृभाषा के साथ सहज रूप से होता है। यानी बच्चे को अपनी विरासत, परंपरा,  संस्कृति आदि  के बारे में जानने के लिए कोई विशेष परिश्रम नहीं करना पड़ता है। मां, बुआ,  चाची,  दादा-दादी, नाना-नानी के साथ बोलते, बतियाते,  खेलते खाते, वह सब कुछ सीखता है। How To Use Hindi In Daily Life

अकबर बीरबल की कहानी Famous Story of Akbar And Birbal 01

 अंग्रेजों के दौर  से लेकर अब तक, अंग्रेजी भाषा के जितने भी भारतीय विद्वान हुए हैं, वे अपनी मातृभाषा के भी बराबर के जानकार रहे हैं। मतलब अंग्रेजी का ज्ञान घुट्टी में देने की कोई जरूरत नहीं है। इसकी वजह मातृभाषा से सींचकर, बच्चे की जड़ों को मजबूत किया जाना चाहिए।

तो आइए जानते हैं जिन तरीकों से हम यह सब कर सकते हैं-

1. घर की महिलाओं को बच्चों में हिंदी के प्रति रुचि जगाना होगी– Women of the house will have to arouse interest in children in Hindi

भाषा के आरंभिक संस्कार घर से ही मिलते हैं जिसमें परिवार की अहम भूमिका होती है। इस लिहाज से भाषा के मामले में स्त्री की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। यह सिर्फ बातचीत से नहीं होगा बल्कि इसके लिए कई जतन करने होंगे। बच्चों को अनेक माध्यमों से भाषा के साथ जोड़े  रखना होगा। उन्हें हिंदी अखबारों, पत्रिकाओं और पुस्तकों से जोड़ना होगा। उनकी जिज्ञासाओं का समुचित समाधान करना होगा। भाषा संबंधी संसाधन भी उपलब्ध कराने होंगे। महिलाओं को पहले खुद,  मातृभाषा को व्यवस्थित रूप से सीखना होगा, तभी वह बच्चों को प्रेरित कर पाएंगी। How To Use Hindi In Daily Life सभी चिंता का हल How To Remove Worries 06 Tips

2. मातृभाषा के लिए खर्च करना होगा– To spend for mother tongue

जो महिलाएं सुघड़ ग्रहणी होती है, वे  बजट बनाती हैं। वे  बुनियादी जरूरत, शौक, विलासिता, पोषण, रख रखाव, धर्म सब पक्षों का ध्यान रखती हैं। तो आज से बजट में हिंदी के स्तरीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं और किताबों के लिए भी मासिक धनराशि निर्धारित करें। और यह आपका खर्च नहीं निवेश होगा। हमें हिंदी शब्दकोश भी रखने होंगे। साथ ही बच्चों को और  खुद को यह सब पढ़ने के लिए प्रेरित भी करना होगा। How To Use Hindi In Daily Life

3. बोलने में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें– Use Hindi more and more in speaking

घर पर नियम बनाया जा सकता है कि पढ़ाई के समय को छोड़कर अधिकाधिक  हिंदी का प्रयोग हो। हमें काम चलाऊ हिंदी नहीं,  स्तरीय हिंदी सिखाना होगी। आप निश्चित मानिए कि अच्छी हिंदी उसकी तरक्की में बाधक नहीं साधक बनेगी। कोई भी क्षेत्र हो, डॉक्टरी, वकालत, बैंक, बिजनेस सभी क्षेत्रों में अच्छी संवाद कला आपको आगे बढ़ाती है, जिसमें निश्चित ही आपकी अपनी मातृभाषा जरूर सहायक सिद्ध होगी। How To Use Hindi In Daily Life

व्यक्तित्व का विकास कैसे करें How to Develop Personality 05 Tips

4. परंपरा में प्राथमिकता हिंदी को ही देवें –Priority should be given to Hindi only in tradition

अपने बच्चों को परंपरा एवं संस्कृति के बारे में बताते हुए हमेशा भाषा के प्रयोग में सचेत रहें। दैनिक शब्द गाय, गौ माता, आशीर्वाद, प्रतिमा, प्रणाम, मंदिर, पर्व,  उत्सव, शुभकामना, बधाई, अभिनंदन, श्रद्धांजलि, क्षमा, स्नेह  जैसे शब्दों का प्रयोग जरूर सिखाएं ना कि अंग्रेजी का पर्याय। छात्र जीवन कैसे जिए How To Live Student Life 01 Tip

5. कुछ भी समझाने में भी हिंदी प्रयुक्त करें– Use Hindi to explain anything

बच्चा यदि अंग्रेजी शब्द का अर्थ पूछे तो बजाय अंग्रेजी में समझाने के उसे हिंदी पर्याय बताएं। हिंदी पर्याय को आप आसानी से उसे उदाहरण देकर समझा सकती हैं। आप अच्छी वेबसाइट की भी मदद ले सकती हैं। इन सभी उपायों से आपकी भाषा तो समृद्ध होगी ही, साथ ही आपके परिवार की भाषा का  स्तर भी सुधर जाएगा। धन्यवाद

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Use Hindi In Daily Life

  1. जर्मन तानाशाह Adolf Hitler के अनमोल कथन
  2. Aristotle Quotes-अरस्तु के अनमोल विचार
  3. Brian Tracy Quotes- ब्रायन ट्रेसी के अनमोल विचार
  4. Benjamin Franklin Quotes in Hindi/English
  5. Bhagat Singh Quotes-भगत सिंह के विचार
  6. महान मोटिवेटर डेल कार्नेगी के बेस्ट इंस्पायरिंग थॉट्स
  7. ड्वेन जॉनसन “द रॉक” के प्रेरणा देने वाले कथन
  8. विल्मा रुडोल्फ-अपंगता से ओलम्पिक गोल्ड मैडल तक
  9. True Story Of Charity जैसा बोओगे, वैसा काटोगे
  10. Attitude-समझने का ढंग और आपकी खुशी
  11. गरीब रहना है तो यह गलती करते रहो।
  12. What are Basic Core Skills?
  13. What is willpower? इच्छा शक्ति क्या है?
  14. What is Commitment? वचनबद्धता क्या होती है?
  15. What is Struggle? संघर्ष क्या है?
  16. How to grab opportunity? अवसर कैसे पकड़े?
  17. इसके बगैर आप अमीर होकर भी गरीब रहोगे।
  18. 3 Stories Of Attitude एट्टीट्यूड की तीन कहानी
  19. Attitude-Story of Father And Son
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
राजा और तोते की कहानी How To Choose Our Friends

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *