How To Win Challenge 3 Questions

मस्तिष्क के द्वारा हर प्रश्न का उत्तर आसानी से- Easily answer every question by brain

व्यक्तित्व विकास के मास्टर जी ने आज बच्चों के मानसिक स्तर को बढ़ाने के लिए  प्रश्न उत्तर पर आधारित एक घटना सुनाई। अकबर बीरबल पर आधारित यह कहानी आपको यह संदेश देती है कि यदि आप संयम से काम ले तो मस्तिष्क के द्वारा हर प्रश्न का उत्तर आसानी से दिया जा सकता है। How To Win Challenge 3 Questions

English Point
Learn Spoken English Easily

अकबर के दरबार में नवरत्न हुआ करते थे, जिसमें बीरबल भी थे। जिनका वास्तविक नाम महेश दास था। अपने बुद्धि बल से बीरबल बहुत कम समय में अकबर के करीबी सलाहकार बन गए थे।

इस बात से उनके सभा के अन्य मंत्री बीरबल से जला करते थे। यह जलन अकबर के साले मानसिंह को भी थी। इसलिए, एक दिन मानसिंह ने बीरबल को अपमानित करने के उद्देश्य से उनकी परीक्षा लेनी चाही। उन्होंने बीरबल से तीन सवाल पूछने चाहे। महाराज अकबर ने भी बीरबल की परीक्षा लेने की अनुमति दे दी। How To Win Challenge 3 Questions ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings

पहला प्रश्न- आसमान में कितने तारे हैं?

राजा मानसिंह ने पहला प्रश्न पूछा कि बताओ बीरबल आसमान में कितने तारे हैं? यह सवाल सुनकर बीरबल से जलने वाले अन्य दरबारियों को खुशी होने लगी। महाराजा अकबर भी सोचने लगे कि क्या बीरबल इसका जवाब दे पाएंगे।

बीरबल ने शांति से मुस्कुराते हुए कहा, महोदय यह तो बहुत ही आसान सा प्रश्न है। दरबार में एक भेड़ मंगाई जाए। भेड़ को दिखाते हुए बीरबल ने कहा कि इस भेड़ के ऊपर जितने बाल है, आसमान में उतने ही तारे हैं। आपको यदि किसी प्रकार का कोई संदेह हो तो आप इस भेड़ के बाल गिनकर अपने संदेश को मिटा सकते हैं।

बीरबल की चतुराई देखकर बादशाह अकबर मुस्कुराए और कहा, ‘क्यों मानसिंह जी आप गिनकर तुलना करना चाहते हैं?’ मानसिंह ने कहा कि नहीं, नहीं मैं बीरबल के उत्तर से संतुष्ट हूं। How To Win Challenge 3 Questions क्यों होता है प्यार How To Fall In Love

दूसरा प्रश्न- धरती का केंद्र कहां है?

अब मानसिंह ने दूसरा प्रश्न किया कि बताओ बीरबल धरती का केंद्र कहां है? बीरबल ने तुरंत कहा, जहां आप खड़े हैं, वही धरती का केंद्र है। अकबर और अन्य दरबारी बीरबल के जवाब को समझे इससे पहले ही बीरबरल ने वहां एक गोला बनाकर एक छड़ी गाढ़ दी और कहा, यही धरती का केंद्र है। अगर किसी को मेरी बात पर यकीन न हो, तो वह खुद धरती को माप सकता है।

राजा मानसिंह को निराशा हुई कि वे बीरबल को हरा नहीं पा रहे थे। इसलिए अगले प्रश्न के रूप में उन्होंने एक पहेली सुलझाने को कहा। How To Win Challenge 3 Questions प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love

मानसिंह का तीसरा प्रश्न – एक पहेली

एक परख है सुंदर मूरत, जो देखे वो उसी की सूरत।

बीरबल पहेली को दोहराते हुए उसके बारे में गौर से सोचने लगे। अब तो मानसिंह और बीरबल के विरोधी दरबारियों को लगा कि इस पहेली को बीरबल नहीं बता सकेंगे और अब हम जीत जाएंगे।  थोड़ी देर सोचने के बाद बीरबल ने कहा, यह तो बहुत ही सुंदर पहेली है और इसका उत्तर भी बड़ा ही आसान है। इसका उत्तर आइना है। आइने के सामने खड़ा इंसान एक सुन्दर मूरत है। आइने में उसे अपनी सूरत दिखाई देती है।

मानसिंह के सभी प्रश्नों का उत्तर बीरबल ने बहुत ही चतुराई से दे दिया था। यह देखकर बादशाह अकबर बहुत खुश हुए और मानसिंह से कहा, ‘क्यों राजा मानसिंह क्या अभी भी आप बीरबल की बुद्धिमत्ता की परीक्षा लेने के लिए कोई वह प्रश्न पूछना चाहते हैं?

मानसिंह ने कहा कि नहीं महाराज। मैं बीरबल की बुद्धिमत्ता से प्रसन्न हूं। और मैं अब कोई परीक्षा नहीं लेना चाहता हूं। स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs

इस कहानी से हमें यह सीखना चाहिए कि यदि हम अपने मस्तिष्क का उपयोग शांति पूर्वक करें तो किसी भी प्रश्न का उत्तर दिया जा सकता है। How To Win Challenge 3 Questions

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How To Win Challenge 3 Questions

  1. जब तूफान आता है मैं सोता हूं How To Solve Our Problem
  2. बड़े सपनों की कहानी How To See Big Dreams
  3. कद्दू की तीर्थ यात्रा How To Pure Our Mind
  4. स्वामी विवेकानंद के 3 प्रेरक प्रसंग How To Focus The Goal
  5. दोस्ती और लड़ाई की कहानी How To Make True Friendship
  6. आइये स्मार्ट बनते हैं How To Become SMART
  7. स्वामी जी के डॉगी की कहानी How To Manage Old Customs
  8. प्रेम और धन की कहानी How To Select Our Love
  9. क्यों होता है प्यार How To Fall In Love
  10. ₹86400 की कहानी How To Save Human Beings
  11. स्वार्थ की कहानी How To Take Advice Moral Story
  12. मंदबुद्धि वरद राज अद्भुत कहानी How To Know Our Destiny
  13. सबसे अच्छा रोजगार-एनीमेशन/मल्टीमीडिया How to Learn Animation/Multimedia
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
नाचने से बारिश How To Get Success 2 Great Tips
महात्मा बुद्ध की 3 कहानियां How To Enjoy Great Life

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *