How To Work For Great Success

चिड़िया, घोंसला और उल्लू  Short Moral Story

चिड़िया और उल्लू की यह छोटी सी कहानी आपको जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ सिखाएगी। यदि इसमें बताई गई सीख आपने याद रखी, तो सफलता के शिखर पर आप सरलता से पहुंच सकेंगे। तो चलिए देखते हैं की कहानी क्या कहती है। How To Work For Great Success

English Point
Learn Spoken English Easily

एक चिड़िया अंडे देना चाहती थी इस वजह से उसे घोसले की जरूरत थी। एक बड़े पेड़ पर उसने घोसला बनाने की सोची। उसने सोच समझकर पेड़ की सबसे ऊंची शाखा को घोसला बनाने के लिए उपयुक्त पाया। और उस डाल पर उसने घोंसला बनाना शुरू किया। थोड़े ही समय में चिड़िया यह देखकर बहुत खुश थी कि उसकी मेहनत से आधा घोंसला तैयार हो चुका था। ग्रेट एथलीट उसैन बोल्ट की सीखने लायक 8 बातें Usain Bolt

तभी उसकी नजर एक तोते से मिली। तोता उसे और घोंसले को अजीब नजरों से देख रहा था। चिड़िया ने उससे पूछा कि तुम मेरे घोंसले को इस तरह से क्यों देख रहे हो।

तोते ने कहा कि मुझे तुम्हारी नासमझी पर अचरज हो रहा है। क्योंकि तुमने इतनी ऊंचाई पर घोंसला बनाया है कि यहां से बाज तुम्हारे अंडे आसानी से ले जा सकता है। घोंसला बनाने के लिए यह स्थान तुम्हारे लिए ठीक नहीं है। How To Work For Great Success

चिड़िया को यह बात समझ में आ गई और अच्छी सलाह के लिए उसने तोते को धन्यवाद दिया।

फिर उसने पेड़ की एक बहुत नीची शाखा पर घोंसला बनाने का निर्णय किया और तुरंत काम शुरू कर दिया। जल्द ही चिड़िया ने आधा घोंसला तैयार कर लिया। तभी उसे नीचे एक मोर दिखाई दिया। जो उसे देख कर हंस रहा था। उसने मोर को हंसते देखकर उससे पूछा कि तुम हंस क्यों रहे हो। तब मोर ने कहा कि चिड़िया मैं तो तुम्हें समझदार मानता था। लेकिन तुम्हें इतनी भी अक्ल नहीं है कि इतना नीचे घोंसला बनाने पर इस पेड़ में रहने वाला सांप तुम्हारे घोंसले तक आसानी से पहुंच सकता है। और तुम्हारे अंडे खा सकता है। चिड़िया को यह बात समझ में आ गई और उसने वहां पर घोंसला बनाना बंद कर दिया। How To Work For Great Success

अब चिड़िया ने पेड़ के बीच में एक गहरी जगह पर घोंसला बनाने का निर्णय किया। पर उसने जैसे ही घोंसला बनाना शुरू किया उसे थकान होने लगी। इतनी देर से लगातार काम करने के कारण वह इतनी थक चुकी थी कि उसे भूख लगने लगी और वह घोंसला बनाने में असमर्थ थी। मीडिया रानी ओपरा विनफ्रे सच्ची कहानी-Oprah Winfrey

तभी उसकी नजर एक उल्लू से मिली। उल्लू ने चिड़िया से कहा कि मैं तुम्हें बहुत देर से घोंसला बनाते हुए देख रहा हूं। लेकिन तुम हो कि दूसरों की बातें सुनकर घोंसला पूरा बना ही नहीं रही हो। जरा खुद भी विचार किया करो। जो भी हर किसी की सलाह मान लेता है वह जीवन में कोई भी काम पूरा नहीं कर पाता है। यदि तुम्हें घोंसला बनाना ही है तो पहले खुद ही एक पक्का निर्णय लो कि यहां पर बनाना है और बस बना डालना है। How To Work For Great Success

इन शब्दों को सुनकर चिड़िया को अपनी गलती का एहसास हो गया। लेकिन इन सभी बातों से उसमें जोश भी आ गया था। तभी उसने उसके पास जो था उसके सहारे ही उसने तुरंत उस स्थान पर घोंसला बनाना शुरू कर दिया। और बहुत जल्दी ही उसने घोंसला तैयार भी कर लिया और अगले दिन ही उसमें अंडे भी दे दिए।

सफलता के 07 सिद्धांत How To Become Rich- Warren Buffett

दोस्तों, अधिकांश लोगों की ज़िंदगी में कुछ ऐसा ही होता है। वे कोई काम आरंभ करते है। शुरू – शुरू में तो वे उस काम के लिये बड़े उत्साहित  रहते है पर लोगो के Negative Comments की वजह से उनका उत्साह कम होने लगता है और वे अपना काम बीच में ही छोड़ देते है और जब बाद में उन्हें पता चलता है कि वे अपनी सफलता के कितने नज़दीक थे तो पछतावे के अलावा कुछ नही बचता। How To Work For Great Success

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ  badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। Oprah Winfrey Short Biography

  1. Story Of Deaf Frog बहरे मेंढक की कहानी
  2. Happy People Do 8 Things Differently
  3. बुद्ध का संदेश Amazing Thoughts of Buddha
  4. सुकरात की कहानी Story Of Socrates
  5. सफल होना है तो ये प्रश्न खुद से पूछते रहो
  6. गीदड़ की सूझबूझ की कहानी Story of Wise Jackal
  7. दोस्त और भालू की कहानी Story of Friend and Bear
  8. दो अद्भुत सच्ची कहानी Two Amazing True Stories
  9. आप कितने आशावादी हो? Hope and Happiness
  10. 10 मिनट में उदासी दूर How to Remove Depression
  11. दुनिया की सबसे कीमती चीज-Time
  12. फ्री समय में हमें क्या करना चाहिए? 4 WORK
  13. Nervous By English, Read It
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
भेड़ की खाल में भेड़िया How To Know Our Enemies Moral Story
एक हाथ वाले लड़के की कहानी How To Become Invincible

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *