How You Can Make History

इतिहास बनाना है तो यह पढ़ो- चेतना गाला सिन्हा की कहानी

क्या कभी आपने महिलाओं को पत्थर तोड़ते देखा है? क्या सोचते हो उन महिलाओं के बारे में? अधिकांश लोग कुछ ज्यादा सोच नहीं पाते। क्योंकि उन्हें खुद के जीवन की चिंताओं से फुर्सत ही कहां है। लेकिन एक महिला ने यह सब देखा और प्रण कर लिया उन महिलाओं के जीवन को बदलने का। मैं बात कर रहा हूं चेतना गाला सिन्हा की। How You Can Make History लेकिन एक महिला ने प्रण कर लिया

English Point
Learn Spoken English Easily

अभी तक वे तीन लाख से ज्यादा महिलाओं का जीवन बदल चुकी है। यह पहली बार है कि वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के 50 वर्ष के इतिहास में सभी अध्यक्ष महिलाएं हैं। दुनिया भर में श्रेष्ठ कार्य करने वाली 5 महिलाओं में से एक है चेतना गाला सिन्हा। इनके साथ बाकी है क्रिस्टीन लेगार्ड, आईएमएफ की अध्यक्ष, नार्वे की प्रधानमंत्री ऐरना सोलबर्ग, आईबीएम की हेड जिनी रोमेटी। How You Can Make History Happy People Do 8 Things Differently

बात 1981 की है, जब चेतना और उनके एक मित्र विजय, जय प्रकाश के समाजवादी आंदोलन से जुड़े हुए थे और इस दौरान वह महाराष्ट्र के सतारा जिले के अकाल ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों की स्थितियां देखने गए थे। तब भी रोजगार गारंटी योजना हुआ करती थी। रोजगार के नाम पर महिलाओं से पत्थर तोड़ने का काम कराया जाता था। महिलाओं को पत्थर तोड़ता देख उन्हें लगा कि यह काम तो आजीवन कारावास की सजा भुगतने के समान है। सम्मान से काम करने को तैयार महिलाओं को यह काम क्यों दिया जाता है, इस सवाल ने उन्हें घेर लिया और उनका मन विकल्प की तलाश में जुट गया। How You Can Make History

उन्हें लगा कि क्या कोई ऐसा काम नहीं है जिससे समाज का भला भी हो और वह महिलाओं के लिए उचित भी हो। उसी समय चेतना ने एक ऐसी घटना देखी जिसने उन्हें विकल्प खोजने में मदद करी। हुआ ऐसा की सतारा की सड़कों पर चाकू की धार तेज करने वाली महिला के बच्चे तेज धूप सहन नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि वहां का पारा कभी-कभी 48-49 डिग्री के पास चला जाता था। वे बच्चे घर नहीं होने से तपन में बेहोश हो जाते थे और वह महिला उनके लिए झोपड़ी बनाना चाहती थी। उसके पास पर्याप्त पैसा नहीं था इसलिए वह दिन भर जो कमाती थी उसमें से कुछ पैसा बैंक में जमा करना चाहती थी। How You Can Make History Story Of Deaf Frog बहरे मेंढक की कहानी

लेकिन किसी ने उसे महत्व नहीं दिया। वह महिला मिन्नतें करती रही कि मुझे टपरी खरीदना है, इसलिए बचत करना चाहती हूं। लेकिन अफसर टस से मस नहीं हुए।

यह देखकर चेतना का मन विचलित हो गया और इसके लिए कुछ करने का उन्होंने ठान लिया। जब चेतना ने 1986 में अपने मित्र विजय से शादी की तो अपनी अर्थशास्त्र प्रोफेसर की नौकरी छोड़ दी और महिलाओं की मदद करने लगी। चेतना ने सबसे पहले महिलाओं की मदद करने के लिए 1996 में सहकारी बैंक बनाने का फैसला किया। 

लेकिन रिजर्व बैंक की ओर से लाइसेंस सिर्फ इसलिए नहीं मिला क्योंकि प्रमोटर के रूप में शामिल महिलाएं पढ़ी लिखी नहीं थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि तब चेतना ने सतारा के अकाल ग्रस्त इलाकों में जाकर पढ़ाना शुरू किया और 5 माह के बाद फिर से लाइसेंस के लिए आवेदन किया। 

रही बात पत्थर तोड़ने की तो चेतना के प्रयासों से ही कालांतर में इसी अकाल ग्रस्त क्षेत्र में बांध बनाने का काम मिलने लगा। जो इलाका कभी अकाल ग्रस्त था धीरे-धीरे हरा भरा हो गया। चेतना का फाउंडेशन छोटी बचत और महिलाओं के लिए व्यवस्था करते हैं। अभी मानदेशी बैंक के 90,000 क्लाइंट्स है और 3,10,000 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। चेतना के प्रयास और महिलाओं को संघर्ष में सहारा देकर उन्हें बढ़ाने का काम कर रहे है। How You Can Make History दूरदर्शिता और चील का अंडा Story of Eagle

तो दोस्तों, देखा आपने कि एक चेतना ने अपने प्रयास से लाखों महिलाओं के जीवन में चेतना का संचार कर दिया। सलाम है चेतना के जीवन को और उनके संघर्ष को। अंत में बस इतना इतना कि चेतना गाला सिन्हा ने समाज में महिलाओं की पीड़ा को देखा और कुछ करने की ठानी। मतलब समस्या में ही कुछ करने का, कुछ पाने का अवसर छिपा है। जरा ध्यान से देखो इस दुनिया को ऐसा क्या दिखता है आपको, जो करने से हम इस 2020 को सफल वर्ष कह पाएंगे। पहले पत्थर या पहले रेत Priorities of Life

यदि 2020 को सफल वर्ष की श्रेणी में लाना है तो अभी लिखो अपना लक्ष्य। क्या करने वाले हो लिखो। अभी वह प्लान, तरीका, जिससे आपका लक्ष्य पूरा होगा। जीवन में कठिनाइयों को नहीं देखा, उन्हें पार नहीं किया, उन्हें जिया नहीं, तो फिर क्या जीवन जिया। वह कहते हैं ना कि तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं, लेकिन तेरे बिना जिंदगी, जिंदगी नहीं। यदि समस्या ना हो, संघर्ष ना हो तो फिर जीवन साधारण हो जाएगा। असाधारण जीवन, एक्स्ट्राऑर्डिनरी लाइफ यदि जीना है तो संघर्ष का रास्ता चुनो। जीवन में समस्या हो, समझ ना आए, क्या करना है उसमें तो मुझसे बात करो। दोस्तों की मदद करना चाहते हो तो उनके साथ इस प्रेरणादाई सच्ची कहानी को शेयर करो। How You Can Make History

यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। How To Save Money and Invest पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। How You Can Make History

  1. क्यों जरूरी है पैसे की बचत और निवेश Saving and Investment?
  2. गुस्से को काबू करने के 15 उपाय How To Control Anger
  3. पैसा और तीन झूठ Money & Three False
  4. पैसे के बारे में 10 ऐसी बातें जो अमीर आदमी अपने बच्चे को सिखाता है।
  5. खुश रहने का सबसे आसान तरीका-सिर्फ एक काम करो
  6. Self-Confidence बढ़ाने के तरीके 9 तरीके
  7. संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
  8. Your Talent & Question Of Baby Camel Story
  9. खरगोश और कछुए की 04 कहानी Rabbit and Tortoise
  10. दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care
  11. स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven
  12. गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy
  13. आप क्या बन रहे हो – योग्य या पात्र Able v/s Eligible
  14. सिर्फ 5 से 10 मिनट का टाइम रोज Only 10 Minutes Daily
Share & Help Others
error6
fb-share-icon100
Tweet 20
fb-share-icon20
सफलता के 07 सिद्धांत How To Become Rich- Warren Buffett
ब्रेकफास्ट से पहले सफल लोग क्या करते हैं How To Start Day 07 Tips

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *