
सफल होना है तो ये प्रश्न खुद से पूछते रहो
जीवन में एक निश्चित समय के बाद, हम सभी एक जैसा जीवन जीने के आदी हो जाते हैं। यही वजह है हमारे सुपर सक्सेसफुल नहीं होने की। यदि आप सुपर सक्सेसफुल होना चाहते हैं, एक अद्भुत जीवन का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको इन प्रश्नों को स्वयं से लगातार पूछना होगा। ये प्रश्न ही है, जो आपको जीवंत रखेंगे। आपको लगातार उस मार्ग पर चलाते रहेंगे, जिस पर चलकर आप अंततः सुपर सक्सेसफुल बनेंगे और एक जीवन जीने के योग्य हो जाएंगे। सफल होना है तो ये प्रश्न खुद से पूछते रहो Want to Be Successful Ask These Questions

Also Read: माइकल जॉर्डन की कहानी Michael Jordan’s Story
1. क्या मैं प्रतिदिन आगे बढ़ रहा हूं?
यदि आप खुद से लगातार पूछते रहे कि क्या आप बीते हुए कल से आज बेहतर स्थिति में है तो निश्चित ही आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। क्योंकि सब कुछ आपके विकास से जुड़ा है, आपकी समृद्धि से जुड़ा है, आपके आनंद से जुड़ा है। यह मायने नहीं रखता कि आप कल क्या थे? मायने यह रखता है कि आप आज क्या है? और आप कल क्या हो सकते हैं? सफल होना है तो ये प्रश्न खुद से पूछते रहो. सफल होना है तो ये प्रश्न खुद से पूछते रहो Want to Be Successful Ask These Questions
Also Read: क्या आप भी बंदर हो? Are You a Monkey?
2. मेरी स्पेशलिटी क्या है?
हमें स्वयं के विकास के लिए खुद से बार-बार यह पूछना चाहिए कि मेरी अनोखी क्षमता क्या है? मैं ऐसा क्या कर सकता हूं, जो कोई और नहीं कर सकता। मैं ऐसा क्या कर रहा हूं, जो और कोई नहीं कर रहा है। इसी प्रश्न का उत्तर आप को स्पेशल बनने में मदद करेगा। आप क्या कर रहे हो? से ज्यादा जरूरी है यह जानना कि आप उस काम को किस तरह से कर रहे हो? खुद की अनोखी क्षमता को पहचानना बहुत मेहनत का काम है। आपकी अनोखी क्षमता आप की इकलौती ऐसी ताकत है, जो आपको सभी से अलग करती है। यह आपकी सभी ताकतों का जोड़ भी हो सकती है। सफल होना है तो ये प्रश्न खुद से पूछते रहो Want to Be Successful Ask These Questions
Also Read: सफलता के बेबी स्टेप्स Baby Steps Of Success
3. अभी मुझे क्या और सीखने की जरूरत है?
अद्भुत जीवन जीने वाले लोग लगातार कुछ न कुछ सीखते रहते हैं। आपका लक्ष्य कुछ भी क्यों न हो, यह जरूरी है कि आप लगातार कुछ न कुछ नया सीखते रहो। अपने कौशल में कुछ नया जोड़ते रहो। जरूरी नहीं है कि वह हुनर हमें अभी काम आए, किंतु कौन कह सकता है कि कौन सा कौशल जीवन में कब काम आएगा। तो प्रतिदिन खुद से यह जरूर पूछो कि आप अपने Daily Routine से अलग क्या नया सीख रहे हो, जो आपको अनोखा बनाने की क्षमता रखता है। Want to Be Successful Ask These Questions
Also Read: हीरो से भरा खेत Story Of Opportunity
4. क्या मैं अपना ख्याल रखता हूं?
खुद का सर्वश्रेष्ठ पाने के लिए हमें अपना ख्याल रखना ही चाहिए। यह प्रश्न हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। यदि आप सब कुछ प्राप्त कर लें और स्वस्थ नहीं हो, तो वह सब आप किस तरह से Enjoy करेंगे। यही वजह है कि हमें तन और मन दोनों ही स्तर पर स्वयं का ख्याल रखना चाहिए। हमारा तन स्वस्थ रहेगा, तो हमारा मन भी प्रफुल्लित होगा और यदि हमारा मन प्रफुल्लित होगा तो हमारा शरीर ज्यादा स्वस्थ रहेगा। किसी के लिए भी कुछ करने से पहले खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि कहते हैं की Charity Begins From Home. अर्थात भलाई की शुरुआत अपने घर से होती है। यदि हम खुद का ही ख्याल नहीं रखते हैं, तो हम दूसरे का ख्याल कैसे रख सकेंगे। Want to Be Successful Ask These Questions
Also Read: असफलता से सफलता की पाँच कहानी 5 Stories of Fail To Success
5. मैं अपनी उपलब्धियों पर गर्व करता हूं?
हमें हमारी उपलब्धियों की एक सूची बनानी चाहिए। उस सूची में स्कूल, कॉलेज और नौकरी या बिजनेस से जुड़ी सारी उपलब्धियां रखी जानी चाहिए। क्योंकि ये उपलब्धियां ही है, जो हमें कुछ होने का एहसास कराती है। लगातार बढ़ते रहने, सीखते रहने, बदलते रहने की दौड़ में, अनेक बार हम भूल ही जाते हैं कि हमने कहां से शुरुआत की थी। Want to Be Successful Ask These Questions
Also Read: मंशा देखो व्यवहार नहीं Intention V/S Behavior
यदि ऐसा है तो यह जरूरी है कि कभी-कभी रुक कर अपनी सफलताओं का आनंद लिया जाए। अपनी उपलब्धियों को पढ़कर आपको खुद पर गर्व होगा। खुद से पूछा जाए कि आपको किस बात के लिए गर्व है। इनमें बहुत छोटी छोटी चीजों से लेकर बड़ी बड़ी चीजें भी हो सकती है। जैसे आपने कुछ खरीदा हो, या आपकी सैलरी बढ़ी हो अर्थात भौतिक सफलताओं से लेकर मन की शक्ति बढ़ना भी इसमें शामिल है। आत्मविश्वास की भावना मजबूत होना या आत्मसम्मान का मजबूत होना जैसी चीजें भी हमारी बड़ी सफलता होती है। हमें पेड़ की तरह बनना चाहिए, जो हमेशा बढ़ता रहता है, तथा उसी समय जमीन से भी जुड़ा रहता है। Want to Be Successful Ask These Questions
Also Read: गुस्से पर नियंत्रण कैसे रखें How To Control Anger
कमेंट बॉक्स में लिखकर बताइए कि
क्या आपने इन प्रश्नों को खुद से पूछना शुरू कर दिया है?
क्या आपको इसे पढ़कर कुछ फायदा हुआ है?
Is it helpful for you?
Write the answer Yes or No in the comment box.
- Self-Confidence बढ़ाने के तरीके 9 तरीके
- संघर्ष को आनंद में बदलने वाले 5 टिप्स
- Your Talent & Question Of Baby Camel Story
- खरगोश और कछुए की 04 कहानी Rabbit and Tortoise
- दिल को छू लेने वाली कहानी Heart Touching Story Of Care
- स्वर्ग-नर्क की कहानी Story of Hell & Heaven
- गरीब लड़के का संघर्ष है से Struggle- Story of a Poor Boy
- आप क्या बन रहे हो – योग्य या पात्र Able v/s Eligible
- सिर्फ 5 से 10 मिनट का टाइम रोज Only 10 Minutes Daily
- असंभव से संभव ऐसे होता है 5 Motivational Stories
- समस्या या चुनौती और हल Problem Or Challenge & Solution
- सही समय पर निर्णय Decision On Right Time
- सारी परेशानियों का हल Solution Of All Problems Story
- कैसे आती है SUPER SUCCESS? / SMART GOAL क्या है?
- क्या होता है संकल्प? What Is Determination?
यदि आपके पास हिंदी/इंग्लिश में कोई Article, Business Idea, Inspirational Story या जानकारी है जो आप दुनिया के साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें इस नंबर 9753978693 पर व्हाट्सएप करें। पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ badisuccess.com पर पब्लिश करेंगे। मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। Want to Be Successful Ask These Questions
Right information thanku sir